10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi
सरदार वल्लभ भाई पटेल पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi

वल्लभ भाई पटेल पर 10 वाक्य (Short Essay on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi)

वल्लभ भाई पटेल पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. सरदार पटेल जी स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे।
  2. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 में गुजरात के नडियाद शहर में हुआ था।
  3. सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के पिता का नाम झावेरभाई पटेल था और मां का नाम लाडबा देवी था।
  4. वल्लभ भाई पटेल का असली नाम वल्लभ भाई झावेर भाई पटेल था।
  5. सरदार पटेल 1947 से लेकर 1950 तक भारत के उप प्रधानमंत्री रहे।
  6. सरदार वल्लभभाई पटेल को महात्मा गांधी ने लौह पुरुष की उपाधि दी थी।
  7. भारत के छोटे-छोटे रियासतों को भारतीय गणराज्य में एकीकृत करने में सरदार पटेल ने अहम् भूमिका निभाई।
  8. 1928 में डलहौजी सत्याग्रह का नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही किया था।
  9. विश्व भर में उन्हें अखंडता और एकता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है।
  10. सरदार वल्लभ भाई पटेल को 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi
लाल बहादुर शास्त्री पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi

लाल बहादुर शास्त्री पर 10 वाक्य (Short Essay on Lal Bahadur Shastri in Hindi)

लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे।
  2. लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  3. शास्त्री जी के पिता का नाम मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव और माता का नाम रामदुलारी था।
  4. उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने ननिहाल मिर्जापुर से ही ग्रहण की।
  5. शास्त्री जी ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी।
  6. उन्होंने खुद अपने नाम से जातिसूचक शब्द ‘श्रीवास्तव’ हटा दिया था।
  7. लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान – जय किसान का नारा दिया था।
  8. 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध शास्त्री जी के कार्यकाल में लड़ा और जीता गया था ।
  9. 11 जनवरी 1966 की रात को ताशकंत में शास्त्री जी की मृत्यु हो गई थी ।
  10. लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल का नाम विजय घाट है।

10 Lines on Hindi Diwas in Hindi
हिंदी दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Hindi Diwas in Hindi

हिंदी दिवस पर 10 वाक्य (Short Essay on Hindi Diwas in Hindi)

हिंदी दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हिंदी हमारे भारत की राष्ट्रीय भाषा है।
  2. हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को मनाया जाता है।
  3. संविधान सभा द्वारा 14 सितम्बर 1949 को हिंदी को राष्ट्रभाषा घोषित किया गया।
  4. हिंदी दिवस पहली बार 14 सितंबर 1953 को मनाया जाता है।
  5. हिंदी भाषा के सम्मान में हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  6. हिंदी आसान और सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है।
  7. विश्वभर में लगभग 70 करोड़ लोग हिंदी भाषा बोलते हैं
  8. हिंदी दिवस को सभी स्कूल और कॉलेज में मनाया जाता है।
  9. हिंदी दिवस मनाने का कारण ये भी है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हिंदी बोले।
  10. हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य विश्व में हिंदी की महत्वता का प्रसार करना है।

10 Lines on Children's Day in Hindi
बाल दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Children’s Day in Hindi

बाल दिवस पर 10 वाक्य (Short Essay on Children’s Day in Hindi)

बाल दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. भारत में बाल दिवस हर वर्ष 14 नवंबर के दिन मनाया जाता है।
  2. भारत में पहला बाल दिवस सन् 1956 में मनाया गया था।
  3. पंडित जवाहर लाल नेहरू हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे और वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे।
  4. बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।
  5. चाचा नेहरू जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  6. स्कूलों में बाल दिवस पर बाल मेला लगता है।
  7. बाल दिवस के दिन बच्चे अपने विद्यालयों में गीत, नृत्य तथा नाटक आदि प्रस्तुत करते हैं।
  8. चाचा नेहरू कहते थे बच्चे ही कल का भविष्य है इसलिए उन्हें शिक्षित करना जरूरी है।
  9. इस दिन भारत के प्रत्येक स्कूल में बच्चों को मिठाइयां, उपहार तथा अन्य वस्तुएं बांटी जाती हैं।
  10. बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

10 Lines on Teacher's Day in Hindi
शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Teacher’s Day in Hindi

शिक्षक दिवस पर 10 वाक्य (Short Essay on Teacher’s Day in Hindi)

शिक्षक दिवस पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हमारे देश में शिक्षक दिवस हर साल 5 सितम्बर को मनाया जाता है।
  2. शिक्षक दिवस डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
  3. सर्वपल्ली राधाकृश्णन भारत के द्वितीय राष्ट्रपति थे।
  4. इसके साथ ही वह एक उत्कृष्ट शिक्षक भी थे।
  5. शिक्षक दिवस पर स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
  6. बहुत से स्कूलों में इस दिन बच्चे स्कूल के शिक्षक की भूमिका भी निभाते है।
  7. बच्चे अपने प्रिय शिक्षकों को आज के दिन उपहार भी देते है।
  8. सरकार द्वारा भी आज के दिन कुछ प्रमुख शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।
  9. स्कूलों में शिक्षक दिवस पर निबंध लेखन, भाषण तथा नृत्य आदि प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है।
  10. एक छात्र को उसके जीवन की सही राह तय करने का मार्ग शिक्षक ही दिखाता है इसलिए हमे शिक्षक दिवस आदर और सम्मान के साथ मनाना चाहिए।


यहाँ पढ़ें: शिक्षक दिवस पर निबंध (1000 शब्द)


10 Lines on Chhath Puja in Hindi
छठ पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Chhath Puja in Hindi

छठ पूजा पर 10 वाक्य (Short Essay on Chhath Puja in Hindi)

छठ पूजा पर निबंध 10 लाइन हिंदी में

  1. छठ पूजा हिन्दुओं का पावन त्यौहार है।
  2. छठ पर्व को छठ या षष्ठी पूजा के नाम से भी जाना जाता है ।
  3. इस पर्व में व्रती 36 घंटो तक बिना अन्न जल के उपवास रखता है।
  4. महिलाएं यह व्रत अपने पति और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए करती हैं।
  5. छठ पूजा भगवान् सूर्य की उपासना का पर्व है।
  6. छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है
  7. छठ पूजा बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के क्षेत्रों में मनाया जाता है।
  8. छठ पूजा चार दिन का त्यौहार है जिसमे नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्ध्य शामिल है।
  9. यह त्यौहार कार्तिक मास के महीने में आता है।
  10. इस दिन गंगा नदी मेें स्नान करने का बड़ा महत्व है।

10 Lines on Vishwakarma Puja in Hindi
विश्वकर्मा पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Vishwakarma Puja in Hindi

विश्वकर्मा पूजा पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Vishwakarma Puja in Hindi)

विश्वकर्मा पूजा पर 10 लाइन हिंदी में (Set-1)

  1. विश्वकर्मा पूजा त्यौहार का दिन विश्वकर्मा दिवस भी कहा जाता है।
  2. भगवान् विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के पुत्र थे।
  3. हिन्दू मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा भगवान् ने ही यह संसार बनाया था।
  4. विश्वकर्मा जयंती के दिन हिंदू देवता, वास्तुकार भगवान् विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।
  5. विश्वकर्मा को दुनिया के दिव्य इंजीनियर के रूप में भी जाना जाता है।
  6. विश्वकर्मा पूजा इंजीनियरिंग और वास्तुशिल्प से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों, यांत्रिकी, लोहार, वेल्डर, औद्योगिक श्रमिकों, कारखाने के श्रमिकों और अन्य लोगों द्वारा भी मनायी जाती है।
  7. सभी अपने औजारों और मशीनों की भी पूजा करते हैं और भगवान् विश्वकर्मा से अपनी कुशलता और सफलता की कामना करते हैं।
  8. विश्वकर्मा को देव शिल्पी, शिल्पेश्वर और जगतकर्ता के नाम से जाना जाता है।
  9. यह पर्व हर वर्ष 17 सितंबर की तारीख को आता है।
  10. यह त्यौहार केरल, तमिलनाडू, उत्तरप्रदेश, बंगाल, बिहार, ओडिशा और असम और नेपाल में मनाया जाता है।

10 Lines on Durga Puja in Hindi
दुर्गा पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Durga Puja in Hindi

दुर्गा पूजा पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Durga Puja in Hindi)

दुर्गा पूजा पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. दुर्गा पूजा हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक त्यौहार है।
  2. इस पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है।
  3. माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है।
  4. दुर्गा पूजा में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है।
  5. इन दिनों हर जगह माँ दुर्गा के सुन्दर और भव्य पंडाल सजाये जाते है।
  6. भारत के पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का पर्व काफी प्रसिद्ध है।
  7. इन दिनों में लोग नए कपड़े पहनते है और पंडाल में घूमते है।
  8. माँ दुर्गा ने 10 दिन और 10 रातों तक महिषासुर से युद्ध किया और उसका वध किया था
  9. दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।
  10. दुर्गा पूजा भारत में स्त्रियों के सम्मान और नारी शक्ति को दर्शाता है।

10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi
गणेश चतुर्थी पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi

गणेश चतुर्थी पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi)

गणेश चतुर्थी पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है।
  2. गणेश चतुर्थी पर हिन्दू धर्म के लोग भगवान गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं।
  3. इस दिन को गणेश जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  4. यह पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
  5. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष अगस्त या सितंबर में आता है।
  6. गणेश चतुर्थी में 10 दिनों तक गणेश जी की पूजा की जाती है।
  7. 11वें दिन गणेश जी के मूर्ति को पानी में विसर्जित किया जाता है।
  8. विशेषतः महाराष्ट्र में इस त्यौहार को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
  9. गणेश विसर्जन के दिन पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है।
  10. गणेश भगवान् की विशालकाय मूर्तियां पंडालों में लगायी जाती है।

10 Lines on Onam in Hindi
ओणम पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Onam in Hindi

ओणम पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Onam in Hindi)

ओणम पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ओणम भारत के केरल राज्य का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।
  2. यह त्यौहार भगवान विष्णु के “वामन अवतार” एवं राजा महाबली से सम्बंधित है।
  3. ओणम एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार माना जाता है।
  4. ओणम के दिन लोग अपने घर को सजाते हैं।
  5. घरों के सामने रंगोली बनाई जाती और घर में पूजा पाठ की जाती है।
  6. हिन्दू त्यौहार होने के बावजूद केरल में सभी धर्मों के लोग इसे मिलकर मनाते हैं।
  7. ओणम पर्व को केरल का वार्षिक फसल उत्सव भी कहा जाता है।
  8. ओणम का भव्य महोत्सव 10 दिनों तक लगातार मनाया जाता है।
  9. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह पर्व अगस्त या सितंबर महीने में आता है।
  10. केरल के साथ-साथ अन्य दक्षिणी भारतीय राज्यों में भी यह त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है।