10 Lines on Raja Ram Mohan Roy in Hindi
राजा राममोहन राय पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on Raja Ram Mohan Roy in Hindi

राजा राममोहन राय पर 10 लाइन निबंध | 10 Points on Raja Ram Mohan Roy in Hindi | राजा राममोहन राय पर लेख | 10 Lines on Raja Ram Mohan Roy

राजा राममोहन राय पर 10 लाइन / वाक्य: 10 Lines on Raja Ram Mohan Roy हिंदी में लिखने को अक्सर विभिन्न कक्षाओं में पूछा जाता है। आज राजा राममोहन राय पर 10 लाइन निबंध लिखेंगे जिससे आप सब को राजा राममोहन राय के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यह लघु निबंध विभिन्न कक्षाओं जैसे Class 1, Class 2, Class 3, Class 4 और Class 5 में भी राजा राममोहन राय पर पैराग्राफ या निबंध लेख लिखने में आपकी मदद करेगा। आइये शुरू करते हैं 10 Points on Raja Ram Mohan Roy in Hindi !

राजा राममोहन राय पर 10 लाइन (10 Lines on Raja Ram Mohan Roy in Hindi)

  1. राजा राममोहन राय का जन्म 22 मई 1772 को बंगाल के एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  2. राजा राममोहन राय भारत के एक महान समाज सुधारक थे।
  3. उन्हें आधुनिक भारत का जनक भी कहा जाता है।
  4. वह एक प्रखर पत्रकार भी थे
  5. राजा राम मोहन के पिता का नाम रमाकांत तथा माता का नाम तारिणी देवी था।
  6. राजा राममोहन राय ने ही सती प्रथा का अन्त किया था।
  7. ईस्ट इंडिया कंपनी की नौकरी छोड़कर वह राष्ट्र सेवा और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ गए।
  8. बाल-विवाह, सती प्रथा, जातिवाद, कर्मकांड, पर्दा प्रथा आदि का राजा राममोहन राय भरपूर ने विरोध किया।
  9. राजा राममोहन राय ने ब्रह्म समाज की स्थापना की तथा विदेश (इंग्लैण्ड तथा फ़्रांस) भ्रमण भी किया।
  10. 27 सितम्बर 1833 को राजा राम मोहन राय का निधन हो गया था।

यह भी पढ़े: महान व्यक्तित्व पर 10 लाइन 2023 (10 Lines on Famous Personalities in Hindi)

राजा राममोहन राय पर निबंध (Essay on Raja Ram Mohan Roy 150 – 250 words)

राजा राममोहन राय, भारतीय समाज के महान समाज सुधारकों में से एक थे, जिन्होंने भारतीय समाज को पुनर्जागरण और शिक्षा के माध्यम से प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे सन् 1772 में बंगाल के एक छोटे से गांव में जन्मे थे। 15 वर्ष की आयु तक उन्हें बंगाली, संस्कृत, अरबी तथा फ़ारसी भाषा का अच्छा ज्ञान हो गया था। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में अपने आधुनिक विचार, लेखन क्षमता, साहस और देश प्रेम के लिए योगदान दिया। यही कारण है कि उन्हें आधुनिक भारत का जनक भी कहा जाता है।

राममोहन राय ने सती प्रथा, बाल विवाह, और अन्य कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और उन्हें समाज से बाहर करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने ब्राह्म समाज नामक सामाजिक संगठन की स्थापना की, जो मूलत: समाज में सामाजिक बदलाव की दिशा में काम करता था।

उन्हे मालूम था कि अच्छी शिक्षा से समाज की कुरीतियों को ख़त्म किया जा सकता है। उन्होंने ने विशेष रूप से संस्कृत और वेदों के ज्ञान को महत्वपूर्ण तरीके से प्रोत्साहित किया ताकि वह सभी तक पहुंच सके। उन्होंने महिलाओं के शिक्षा के प्रति भी विशेष ध्यान दिया और उनके लिए समाज में सुधार के उपायों की ओर पहल किया। उनके योगदान ने भारतीय समाज को मानवाधिकार, समाजिक उत्थान और शिक्षा की महत्वपूर्णता की दिशा में प्रेरित किया।

10 lines on Samrat Ashoka in hindi
10 Lines on Samrat Ashok in Hindi | सम्राट अशोक पर 10 वाक्य

सम्राट अशोक पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Samrat Ashok)

सम्राट अशोक के बारे में 10 वाक्य हिंदी में लिखने को अक्सर विभिन्न कक्षाओं में पूछा जाता है। आज हम सम्राट अशोक पर 10 लाइन निबंध लिखेंगे जिससे आप सब को अशोक महान के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। यह लघु निबंध विभिन्न सरकारी नौकरी की परीक्षाओं और कई प्रतियोगिताएं में भी आपकी मदद करेगा। आइये शुरू करते हैं Samrat Askhok ke baare me 10 lines hindi me।

सम्राट अशोक पर 10 लाइन हिंदी में (10 lines on Ashok in Hindi) (Set -1)

  1. अशोक का राजकाल ईसा पूर्व 269 से 232 प्राचीन भारत में था।
  2. सम्राट अशोक भारत के सबसे शक्तिशाली एवं महान सम्राट थे।
  3. उनका जन्म मौर्य वंश में पाटलिपुत्र में हुआ।
  4. वह मौर्य वंश के संस्थापक सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के पोते थे।
  5. अशोक शब्द का अर्थ है- ‘शोकरहित,’ जो हर तरह के शोक से मुक्त हो।
  6. कलिंग युद्ध के बाद इन्होने बौद्ध धर्म अपना लिया था और अहिंसा की राह पर चलने लगे।
  7. उन्होंने बौद्ध धर्म की शिक्षाओं को फैलाने और इसे विश्व धर्म के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  8. सम्राट अशोक बचपन से ही सैन्य गतिविधियों में बहुत तेज़ थे।
  9. सम्राट अशोक द्वारा स्थापित 13 शिलालेख काफी प्रसिद्ध है।
  10. सम्राट अशोक को ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ कहा जाता था।


यह भी पढ़े: महान व्यक्तित्व पर 10 लाइन 2023 (10 Lines on Famous Personalities in Hindi)


सम्राट अशोक पर 150 शब्द का निबंध (Essay on Samrat Ashok in 150 Words)

सम्राट अशोक भारतीय इतिहास के महान राजा थे, जिनका शासन 3वीं सदी ईसा पूर्व में था। उनका जन्म मौर्य वंश में हुआ था। वे चंद्रगुप्त मौर्य के पोते और बिंदुसार के पुत्र थे। सम्राट बनने के बाद उन्होंने अपने शासनकाल में अनेक सुधार किए, जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण था उसनका शासन और अहिंसा का प्रोत्साहन करना।

उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म को अपनाया और उनकी धर्मनीतियों का प्रमुख प्रतीक सारनाथ में शापित किया। उनके द्वारा स्थापित सारनाथ का प्रसिद्ध शिलालेख भाषा के इतिहास में महत्वपूर्ण क़दमों में से एक हैं। सम्राट अशोक के शासनकाल में भारतीय समाज में धर्म, शिक्षा, और कला के क्षेत्र में विकास हुआ।

उनके प्रेरणास्त्रोत चंद्रगुप्त मौर्य थे जिन्होंने भी भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका शासनकाल भारतीय इतिहास के स्वर्ण युग में गिना जाता है, जिसने भारतीय समाज को सशक्त और विकसित किया। इसीलिए अशोक को चक्रवर्ती सम्राट अशोक भी कहा जाता है।

10 lines on Rabindra Nath tagor
रविंद्रनाथ टैगोर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Rabindranath Tagore in Hindi

रविंद्रनाथ टैगोर पर 10 वाक्य (Short Essay on Rabindranath Tagore in Hindi)

रविंद्रनाथ टैगोर पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. रविंद्रनाथ टैगोर विश्व प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के विद्वान थे।
  2. रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्म कोलकाता में 7 मई 1861 में हुआ था।
  3. इनका सम्बन्ध एक ऐसे परिवार से था जिसमे सभी लोग शिक्षित एवं कलाप्रेमी थे।
  4. रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के पिता का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता का नाम शारदा देवी था।
  5. सन 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर जी को उनकी रचना गीतांजलि के लिए साहित्य नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था
  6. उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है।
  7. हमारे भारत का राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” की रचना रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा की गयी है।
  8. महात्मा गाँधी को महात्मा की उपाधि रविंद्रनाथ टैगोर जी ने ही दी थी।
  9. रविंद्रनाथ टैगोर को सन् 1915 में जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की उपाधि प्रदान की थी।
  10. रविंद्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त सन् 1941 को हुई थी।
10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi
सरदार वल्लभ भाई पटेल पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi

वल्लभ भाई पटेल पर 10 वाक्य (Short Essay on Sardar Vallabhbhai Patel in Hindi)

वल्लभ भाई पटेल पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. सरदार पटेल जी स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे।
  2. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म 31 अक्तूबर 1875 में गुजरात के नडियाद शहर में हुआ था।
  3. सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के पिता का नाम झावेरभाई पटेल था और मां का नाम लाडबा देवी था।
  4. वल्लभ भाई पटेल का असली नाम वल्लभ भाई झावेर भाई पटेल था।
  5. सरदार पटेल 1947 से लेकर 1950 तक भारत के उप प्रधानमंत्री रहे।
  6. सरदार वल्लभभाई पटेल को महात्मा गांधी ने लौह पुरुष की उपाधि दी थी।
  7. भारत के छोटे-छोटे रियासतों को भारतीय गणराज्य में एकीकृत करने में सरदार पटेल ने अहम् भूमिका निभाई।
  8. 1928 में डलहौजी सत्याग्रह का नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने ही किया था।
  9. विश्व भर में उन्हें अखंडता और एकता की प्रतिमूर्ति कहा जाता है।
  10. सरदार वल्लभ भाई पटेल को 1991 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi
लाल बहादुर शास्त्री पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Lal Bahadur Shastri in Hindi

लाल बहादुर शास्त्री पर 10 वाक्य (Short Essay on Lal Bahadur Shastri in Hindi)

लाल बहादुर शास्त्री पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री थे।
  2. लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को मुगलसराय, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  3. शास्त्री जी के पिता का नाम मुंशी शारदा प्रसाद श्रीवास्तव और माता का नाम रामदुलारी था।
  4. उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अपने ननिहाल मिर्जापुर से ही ग्रहण की।
  5. शास्त्री जी ने वाराणसी के काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त की थी।
  6. उन्होंने खुद अपने नाम से जातिसूचक शब्द ‘श्रीवास्तव’ हटा दिया था।
  7. लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान – जय किसान का नारा दिया था।
  8. 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध शास्त्री जी के कार्यकाल में लड़ा और जीता गया था ।
  9. 11 जनवरी 1966 की रात को ताशकंत में शास्त्री जी की मृत्यु हो गई थी ।
  10. लाल बहादुर शास्त्री के समाधि स्थल का नाम विजय घाट है।

10 Lines on Guru Nanak Dev in Hindi
गुरु नानक देव पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Guru Nanak Dev in Hindi

गुरु नानक देव जी पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Guru Nanak Dev Ji in Hindi)

गुरु नानक देव पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गुरु नानक देव जी सिख संप्रदाय के प्रथम गुरु थे।
  2. गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा 1469 को हुआ था।
  3. नानक देव जी का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित पाकिस्तान में पंजाब के तलवंडी गांव में ब्राह्मण कुल में हुआ।
  4. हर साल सिख धर्म के अनुयायी गुरु नानक जयंती मनातें हैं।
  5. इनका जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान में और समाधि स्थल करतारपुर साहिब पाकिस्तान में स्थित है।
  6. बचपन से ही उनका झुकाव धर्म की ओर अधिक था और सांसारिक विषयों से वह उदास रहा करते थे।
  7. सिख समुदाय गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गुरुपर्व मनाता है।
  8. गुरु नानक देव जी ध्यान, प्रार्थना व सेवा के माध्यम से ईश्वर की प्राप्ति का संदेश देते थे।
  9. इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं।
  10. गुरु नानक देव जी की मृत्यु 22 सितंबर 1539 को हो गई थी।

गुरु नानक देव पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिख धर्म के प्रथम गुरु थे।
  2. गुरु नानक जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के पंजाब राज्य के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था।
  3. गुरु नानक जी के पिता का नाम मेहता कालू चंद खत्री और माता का नाम तृप्ता देवी था।
  4. मात्र 16 वर्ष की आयु में इनका विवाह गुरदासपुर जिले के रहने वाले मूला की कन्या सुलखनी से हुआ।
  5. गुरु नानक देव जी के दो पुत्र थे श्रीचंद और लखमीदास था।
  6. उनके जन्म दिवस पर गुरु नानक जयंती दुनिया के सभी सिख परिवारों में मनाई जाती है।
  7. गुरु नानक जयंती के अवसर पर सभी गुरुद्वारे सजाए जाते हैं।
  8. गुरु नानक देव के जयंती के दिन सभी सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे जाकर गुरु नानक जी का आशीर्वाद लेते हैं।
  9. गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सभी गुरुद्वारो में लंगर भी होता है।
  10. 22 सितंबर 1539 ईस्वी को गुरु नानक देव जी ने मोक्ष को प्राप्त कर लिया।

10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi
स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi

स्वामी विवेकानंद के बारे में 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Swami Vivekananda)

स्वामी विवेकानंद पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. स्वामी विवेकानंद भारत की एक महान विभूति थे।
  2. 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद कलकत्ता में हुआ था।
  3. स्वामी विवेकानंद के घर का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  4. उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।
  5. स्वामी विवेकानंद ने 1889 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
  6. राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
  7. स्वामी विवेकानंद के गुरु “रामकृष्ण परमहंस” गुरु थे।
  8. स्वामी विवेकानंद अपने स्कूल में एक मेधावी विद्यार्थी थे।
  9. अमेरिका और यूरोप में भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन स्वामी विवेकानंद के कारण ही पहुंचा।
  10. 30 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो, अमेरिका में विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवायी।

स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था।
  2. स्वामी विवेकानंद के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता जी का नाम भुनेश्वरी देवी था।
  3. स्वामी विवेकानंद ने 25 वर्ष की आयु में ही गेरुआ वस्त्र धारण कर लिया था।
  4. रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।
  5. स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस जी थे।
  6. रामकृष्ण परमहंस ने इनका नाम “स्वामी विवेकानंद” रखा था।
  7. स्वामी विवेकानंद ने पैदल ही सम्पूर्ण भारत की यात्रा की।
  8. स्वामी विवेकानद जी ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना पूर्ण जीवन दिया था।
  9. अमेरिकी मीडिया ने उन्हें “साइक्लॉनिक हिन्दू” का नाम दिया था।
  10. “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता” उनका प्रसिद्ध कथन था।

10 Lines on Netaji Subhash Chandra Bose in Hindi
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 10 लाइन 2023: 10 Lines on Netaji Subhash Chandra Bose in Hindi

सुभाष चंद्र बोस पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on Subhash Chandra Bose in Hindi)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी तथा स्वतंत्र भारत के प्रणेता थे।
  2. सुभाष चंद्र बोस “नेताजी” के नाम से प्रसिद्ध है।
  3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा राज्य के कटक शहर में हुआ था।
  4. सुभाष चंद्र बोस के पिताजी का नाम जानकी नाथ बोस और माता का नाम प्रभावती बोस था।
  5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी मेधावी थे।
  6. सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।
  7. नेताजी आज़ादी के लड़ाई में कई बार जेल गए।
  8. ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा’ नेताजी सुभाष चंद्र जी का प्रसिद्ध नारा है।
  9. सुभाष चंद्र बोस गाँधीजी से काफी प्रभावित थे।
  10. नेता जी को मरणोपरांत 1992 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।
  2. सुभाष चंद्र बोस “नेता जी” के नाम से भी जाने जाते थे।
  3. सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था।
  4. उनके प्रसिद्ध नारे “दिल्ली चलो” और ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा’ थे।
  5. उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।
  6. नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी नायकों में से एक थे।
  7. 1992 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
  8. एक विमान दुर्घटना में 18 अगस्त 1945 को ताइवान में इनकी मृत्यु हो गई थी।
  9. नयी दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर नेताजी की विशाल प्रतिमा का अनावरण 18 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  10. सुभाष चन्द्र बोस ने ही पहली बार महात्मा गांधी को ‘देश का पिता’ (राष्ट्रपिता) कहकर संबोधित किया था।

10 Lines on Dr Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर निबंध 10 लाइन 2023: 10 Lines on Dr Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर 10 पंक्तियाँ (Short Essay on Sarvepalli Radhakrishnan)

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. डॉ. एस राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति थे।
  2. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी गाँव में हुआ था।
  3. इनका जन्म दिवस प्रतिवर्ष ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  4. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पिता का नाम सर्वपल्ली वीरासमियाह और माता का नाम सीताम्मा था।
  5. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा एक ईसाई मिशनरी संस्था लूथरन मिशन स्कूल से हुई फिर उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।
  6. उन्होंने 1908 में प्रथम श्रेणी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।
  7. राधाकृष्णन की महात्मा गांधी से पहली मुलाकात 1915 में हुई थी।
  8. वह 13 मई 1952 से 12 मई 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे।
  9. वह 14 मई 1962 को भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
  10. उनके देश का सर्वोच्च अलंकरण भारत रत्न भी प्रदान किया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति थे।
  2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुमनी गाँव, मद्रास में हुआ था।
  3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 14 वर्ष की उम्र में सिवाकमु नाम की कन्या से विवाह कर लिया था।
  4. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 5 बेटी व 1 बेटा था।
  5. वह मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे।
  6. वह एक महान राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, शिक्षाविद, और विचारक थे।
  7. 5 सितम्बर के दिन उनके जन्मदिवस को “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  8. डॉ. राधाकृष्णन बचपन से ही एक उत्कृष्ट छात्र थे।
  9. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न मिला।
  10. वह ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में 1936 से 1952 तक प्राध्यापक रहे।

10 Lines on Bhimrao Ambedkar in Hindi
भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on Bhimrao Ambedkar in Hindi

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर 10 वाक्य का निबंध (Short Essay on Dr Bhimrao Ambedkar)

भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे।
  2. 14 अप्रैल 1891 को भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था।
  3. भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था और माता का नाम भीमाबाई सकपाल था।
  4. अंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
  5. डॉ. भीमराव आंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी और वे 9 भाषाओं में निपुण थे।
  6. डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है।
  7. बाबा साहब अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि कोलंबिया यूनिवर्सिटी तथा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से प्राप्त किया है।
  8. 14 अप्रैल को उनका जन्म दिन देश भर में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  9. डॉ. भीमराव आंबेडकर को” बाबा साहेब” के नाम से भी जाना जाता है।
  10. 1990 में इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. डॉ. भीमराव आंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायवीद, अर्थशास्त्री और राजनीतिक थे।
  2. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था।
  3. उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू गांव में हुआ था।
  4. अंबेडकर बचपन से ही पढ़ने में सबसे तेज छात्र थे।
  5. अंबेडकर को बचपन से ही जाति भेदभाव का सामना करना पड़ा।
  6. भीमराव अंबेडकर ने 32 डिग्री प्राप्त की तथा विदेश जाकर अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय बने।
  7. डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  8. सन् 1956 में भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपना लिया था ।
  9. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और भारत गणराज्य के संस्थापक थे ।
  10. 6 दिसंबर 1956 को डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी का निधन हुआ था ।