10 Lines on Indian Constitution in Hindi
भारतीय संविधान पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान पर 10 वाक्य (Short Essay on Constitution of India in Hindi)

भारत के संविधान पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है।
  2. 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने इसे पारित किया था।
  3. 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था।
  4. 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  5. भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।
  6. भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
  7. भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर को कहा जाता है।
  8. भारतीय संविधान बनाने के लिए 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे।
  9. भारतीय संविधान में वर्तमान समय में कुल 470 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियाँ हैं।
  10. संविधान देश में कानून व्यवस्था लागू करने में अहम् भूमिका निभाता है।

10 Lines on National Flag in Hindi
राष्ट्रीय ध्वज पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on National Flag in Hindi

राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) पर 10 वाक्य | Short Essay on National Flag in Hindi

राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध 10 लाइन (Set -1)

  1. भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है।
  2. भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंग केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से मिल कर बनता है।
  3. तिरंगे का केसरिया रंग शौर्य, सफ़ेद रंग शांति, और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।
  4. राष्ट्रीय ध्वज में सफ़ेद पट्टी में नीले रंग का अशोक चक्र बना है जिसमें २४ तीलियां हैं और जो इस बात प्रतीक है भारत निरंतर प्रगतिशील है| ।
  5. राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन पिंगली वैंकैया ने की थी।
  6. राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव का प्रतीक होता है।
  7. राष्ट्र का झंडा उस देश की अखंडता को प्रदर्शित करता है।
  8. ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
  9. तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया।
  10. 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

10 lines on national emblem of india in hindi
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (चिन्ह) पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on National Emblem of India in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on National Emblem in Hindi)

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध 10 लाइन (Set -1)

  1. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem) अशोक स्तम्भ है।
  2. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह वाराणसी के सारनाथ में स्थित राष्ट्रीय स्तंभ के शीर्ष भाग से लिया गया है।
  3. इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं।
  4. इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी के एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं।
  5. 26 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय प्रतीक (चिन्ह) घोषित किया गया।
  6. इस प्रतीक में केवल तीन शेर ही दिखाई देते है और चौथा शेर छिपा रहता है, जो चित्र में दिखाई नहीं देता है।
  7. शेरों के ठीक नीचे अशोक चक्र बना है जिसके बायीं तरफ एक घोड़ा और दाहिने तरफ एक बैल चित्रित है।
  8. उसके ठीक नीचे “सत्यमेव जयते” देवनागरी लिपि में लिखा है जिसका मतलब है कि सत्य की हमेशा विजय होती है।
  9. राष्ट्रीय प्रतीक को देश के विभिन्न सरकारी दस्तावेजों में प्रयोग किया जाता है।
  10. राष्ट्रीय प्रतीक हमारे देश के मुद्रा पर भी मुद्रित होता है।

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध 10 लाइन (Set – 2)

  1. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ है।
  2. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक देश की संप्रभुता और एकता का प्रतीक है।
  3. यह सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है, जो एक बलुआ पत्थर की मूर्ति है जो मौर्य काल (लगभग 250 ईसा पूर्व) की है।
  4. इस प्रतीक में चार शेरों को चारों दिशाओं में खड़ा दर्शाया गया है, जो शक्ति, साहस, गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।
  5. इसमें 24-तीली वाला अशोक चक्र भी शामिल है, जो धार्मिक सहिष्णुता और प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
  6. राष्ट्रीय प्रतीक के आधार पर देवनागरी लिपि में शिलालेख है जिसमें लिखा है “सत्यमेव जयते,” जिसका अर्थ है “सत्य की ही जीत होती है।”
  7. राष्ट्रीय प्रतीक का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों, सरकारी मुहरों और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीकों पर किया जाता है।
  8. इसका ऐतिहासिक महत्व और कलात्मक शिल्प कौशल इसे भारत की समृद्ध विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रतिष्ठित प्रतीक बनाता है।
  9. इस प्रतीक को 26 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया था, जिस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था।
  10. यह देश के इतिहास और आकांक्षाओं की याद दिलाता है, यह विविधता में एकता की भावना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय ध्वज पर 10 लाइन निबंध : 10 Lines on National Flag in Hindi

10 Lines on Ganga River in Hindi
गंगा नदी पर 10 वाक्य निबंध 2023 : 10 Lines on Ganga River in Hindi

गंगा नदी पर 10 लाइन (Short Essay on Ganga River)

गंगा नदी पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है।
  2. यह भारत की सबसे लम्बी नदी है।
  3. गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है।
  4. गंगा और उसकी सभी सहायक नदियों, विशेषकर यमुना का उपयोग प्राचीन काल से सिंचाई के लिए किया जाता रहा है।
  5. हिन्दू धर्म में गंगा नदी सबसे पवित्र नदी माना जाता है।
  6. गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
  7. गंगा नदी को हम भारतीय लोग गंगा माँ के नाम से भी पुकारते है और इनकी पूजा आराधना करते है।
  8. यह नदी मछलियों, कछुओं और डॉल्फ़िन सहित कई जलीय जीवों का घर है।
  9. हमारे गंगा नदी के किनारे पर बहुत सारे संस्कृति कार्यक्रम भी होते है।
  10. मान्यता है की गंगा नदी में स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं।

गंगा नदी पर 10 वाक्य हिंदी में (Set -2)

  1. गंगा नदी भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
  2. गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय नदी भी है।
  3. गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है ।
  4. गंगा नदी को सन् 2008 में भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
  5. गंगा नदी का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है।
  6. यमुना, रामगंगा, घाघरा, सोन, गोमती, कोसी, गंडक आदि गंगा नदी की सहायक नदियां हैं।
  7. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  8. गंगा तट पर अनेक तीर्थ हैं जैसे: बनारस (काशी, वाराणसी ), प्रयाग (इलाहाबाद), हरिद्वार आदि।
  9. गंगाजल निर्मल रोगनाशक और बुद्धिबर्द्धक होता है।
  10. गंगा देवत्व, आध्यात्मिकता, पवित्रता और मोक्ष की प्रतीक रही है।

10 Lines on My Country in Hindi
मेरा देश भारत पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on My Country in Hindi

मेरा देश भारत पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on My Country)

मेरा देश पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरा देश का नाम भारत है।
  2. इसे आर्यावर्त, भारतवर्ष, इंडिया तथा हिंदुस्तान भी कहते हैं।
  3. हमारे देश की संस्कृति सभी संस्कृतियों से पुरानी और महान है।
  4. हमारे देश की जनसंख्या दुनिया में पहले स्थान पर है।
  5. हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी आदि सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
  6. हमारे देश के सेना टॉप – 5 देशों की सेना में एक है।
  7. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  8. भारत की अधिकांश आबादी गाँवों में रहती है।
  9. देश का अधिकांश भाग कृषि पर निर्भर है।
  10. मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं।

मेरा देश भारत पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मेरे देश का नाम “भारत” है, जिसे हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है।
  2. यह एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  3. भारत को 15 अगस्त, 1947 में स्वतंत्रता मिली।
  4. भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है।
  5. भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।
  6. भारत बहुत ही महान देश है, जहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है।
  7. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  8. भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।
  9. भारत में कई भाषाएँ बोली जाती है, जिसमे हिंदी भाषा राष्ट्रीय भाषा है।
  10. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय खेल हॉकी है।