10 Lines on Grandparents in Hindi
दादा दादी पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Grandparents in Hindi

दादा दादी पर 10 वाक्य (Short Essay on Grandparents in Hindi)

दादा दादी पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे दादा दादी बहुत अच्छे स्वभाव के हैं।
  2. मेरे दादा का नाम नारायण और दादी का नाम श्यामा देवी है।
  3. मैं अपने दादा दादी से बहुत प्यार करता हूँ।
  4. जीवन में उनके लाड प्यार की तुलना किसी से नहीं की जा सकती हैं.
  5. मेरे दादा की उम्र 75 साल है और मेरी दादी की उम्र 68 साल है।
  6. मेरे दादा जी सुबह जड़ी उठ जाते हैं और बग़ीचे में बैठकर चाय पीते हुए अखबार पढ़ते है।
  7. मेरी दादी धार्मिक विचारों वाली महिला हैं और वह सुबह नहाकर पूजा करती हैं।
  8. मेरे दादा दादी शाम को हम सभी बच्चों को कहानियां सुनाते हैं।
  9. सभी परिवार में दादा-दादी का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  10. मैं भगवान से अपने दादा-दादी की लम्बी आयु और अच्छे स्वस्थ की कामना करता हूँ।

10 Lines on My Dream in Hindi
मेरा सपना पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Dream in Hindi

मेरा सपना पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on My Dream in Hindi)

मेरा सपना पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. सपने हमारे भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  2. हम जो सपना देखते हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम प्रयास करते हैं।
  3. मेरा सपना है कि बड़ा होकर मैं डॉक्टर बनूँ और लोगो की सहायता करूँ।
  4. मैं गाँव में एक अस्पताल खोलना चाहता हूँ।
  5. अपने अस्पताल में मैं गरीब गांव वालों को अच्छी चिकित्सा सुविधा दूंगा।
  6. मैं, मेरा सपना पूरा करने के लिए अच्छे से पढ़ाई कर रहा हूँ।
  7. डॉक्टर बनने के लिए मैं अपने चाचा जी से मागदर्शन लेता हूँ क्यूंकि वह भी एक चिकित्सक हैं।
  8. डॉक्टर एक महान पेशा है मगर कुछ लोग इस पेशे को व्यापार बना दिए हैं।
  9. कुछ डॉक्टरों की फीस इतनी महगी होती है कि गरीब अपना इलाज उसे करवाने की सोच भी नहीं पाते।
  10. मेरा सपना है की भारत का कोई गरीब पैसों की तंगी की वजह से इलाज से वंचित न रह जाये।

मेरा सपना पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. एक अच्छा घर सभी मनुष्य का सपना होता है।
  2. मेरा भी सपना है की मेरे पास एक अपना घर हो।
  3. जो दो मंज़िल का हो और देखने में अच्छा हो।
  4. मेरे घर के कमरे बहुत बड़े व हवादार हो, जहाँ सूर्य की रोशनी आसानी से पहुँच सके।
  5. जिसमें मेरे माता-पिता और भाई-बहन सब एक साथ रहें।
  6. मेरे घर के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली हो।
  7. मेरा घर एक बहुत ही शांत जगह पर हो।
  8. मेरे घर के आसपास सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद हो।
  9. मेरे घर में एक बहुत बड़ा बगीचा हो, जहाँ मैं बहुत से पौधें लगाऊं।
  10. मैं मेरा सपना पूरा करने के लिए मेहनत करूँगा और अच्छे से पढ़ाई करूँगा।

10 Lines on My Favourite Subject in Hindi
मेरा पसंदीदा विषय पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Favourite Subject in Hindi

मेरे पसंदीदा विषय पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Short Essay on My Favorite Subject)

मेरा प्रिय विषय पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हम स्कूल और कॉलेज में कई अलग अलग विषयों को पढ़ते हैं। उनमे से कुछ विषय हमें प्रिय हो जाते हैं।
  2. मेरा पसंदीदा विषय इतिहास है।
  3. हमारे स्कूल के अध्यापक हमें इतिहास बहुत अच्छे से पढ़ाते है।
  4. इतिहास हमें बहुत से चीजों के बारे में बताती है जो हमें नहीं पता होता है।
  5. प्राचीन काल में हुईं घटनाओं, युद्ध, अविष्कार आदि को हम इतिहास कहते हैं।
  6. यह हमें अतीत के बारे में जानकारी देता है।
  7. इतिहास की मदद से हम अतीत से मार्गदर्शन लेकर, वर्तमान में काम करके अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते हैं।
  8. मुझे भारतीय इतिहास के प्रमुख योद्धाओं जैसे – सम्राट अशोक, महाराणा प्रताप, अकबर और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में पढ़ना बहुत पसंद है।
  9. भारतीय इतिहास के कुछ प्रमुख क्रन्तिकारी जैसे महात्मा गाँधी, चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपत राय, जवाहरलाल नेहरू, भगत सिंह, और रानी अहिल्याबाई आदि के बारे में जानकार मैं अपने भारतीय होने पर गर्व करने लगा।
  10. इतिहास हमारी सोचने की क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

मेरे पसंदीदा विषय पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. गणित शुरु से ही मेरा सबसे पसंदीदा विषय रहा है।
  2. मेरी कक्षा में गणित विषय में मै सबसे ज्यादा होशियार हूँ।
  3. मेरे दोस्त गणित के किसी भी सवाल को हल करने के लिए मेरी मदद लेते है।
  4. मुझे उनकी मदद करने में ख़ुशी होती है।
  5. गणित में मैं हमेशा अव्वल आता हूँ।
  6. गणित विषय को प्रतिदिन अभ्यास करना पड़ता है।
  7. यह विषय एक बार समझ आने पर सरल लगने लगता है l
  8. प्रश्न को हल एकाग्रता के साथ करने पड़ता है, क्योंकि ज़रा सा भूल से सारा सवाल गलत हो जाता है।
  9. इस विषय का अध्ययन करने से हमारी एकाग्रता बढ़ती है तथा बुद्धि का विकास होता है।
  10. मैं बड़ा होकर एक गणितज्ञ बनना चाहता हूँ।

10 Lines on School Picnic in Hindi
स्कूल पिकनिक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on School Picnic in Hindi

स्कूल पिकनिक पर 10 वाक्य (Short Essay on School Picnic in Hindi)

स्कूल पिकनिक पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. स्कूल पिकनिक हमेशा ही खुशियों और मस्ती से भरा होता है।
  2. स्कूल पिकनिक पर हम वाराणसी गए थे।
  3. स्कूल पिकनिक के लिए सुबह 8 बजे स्कूल बस रवाना हुई।
  4. रास्ते में हम दोस्तों के साथ हंसते, खेलते,और मौज मस्ती करते ३ घंटे में वाराणसी पहुंचे।
  5. हम सब अपने साथ खाना और पानी साथ ले गए थे।
  6. रास्ते में हम सब ने अंताक्षरी भी खेली और उसमे हमारे शिक्षकों ने भी हमारा साथ दिया।
  7. वाराणसी पहुंच कर हम सब लाइन बनाकर वहां के अद्भुत मंदिरों के दर्शन किये।
  8. हम सारनाथ भी गए जहाँ घास के मैदान पर बैठकर होने अपना भोजन किया।
  9. हमारे अध्यापकों ने हमारा बहुत ध्यान रखा।
  10. यह स्कूल पिकनिक मुझे जीवन भर याद रहेगी।

स्कूल पिकनिक पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. पिकनिक एक ऐसी जगह है जहाँ पर हम सभी दुःख और तनाव भूलकर हँसी खुशी अपने दोस्तों या परिवार के साथ घूमते हैं और समय व्यतीत करते हैं।
  2. पिछले फ़रवरी माह में हम स्कूल पिकनिक पर गए थे।
  3. हम सब अपनी स्कूल बस में बैठकर अपने शिक्षकों के साथ पिकनिक पर गए थे।
  4. रास्ते में हम सारे बच्चे गाना गाते और खूब मस्ती करते हुए गए।
  5. हमारे स्कूल के अध्यापक हमको चिड़िया घर ले गए जहाँ हमने बहुत सारे जानवर और पक्षी देखे।
  6. हमने उन जानवरो को खाना भी खिलाया जो वह हमे हमारे अध्यापकों ने दिया था।
  7. स्कूल पिकनिक पर हमारे शिक्षकों ने एक होटल में हमे भोजन भी करवाया।
  8. हमने पार्क में मिलकर बहुत सारे खेल भी खेले।
  9. शाम तक हमने बहुत सारी जगह का भ्रमण किया उसके बाद हम अपनी बस में बैठकर वापिस आ गए।
  10. हम काफी थक गये थे इसलिए घर पहुँचने के बाद हमने आराम किया।

मेरा पालतू कुत्ता पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Pet Dog in Hindi
मेरा पालतू कुत्ता पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Pet Dog in Hindi

मेरा पालतू कुत्ता पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on My Pet Dog in Hindi)

मेरे पालतू कुत्ते पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे पालतू कुत्ते का नाम जिम्मी है।
  2. मेरे पालतू कुत्ते की उम्र 2 साल है।
  3. मेरे कुत्ते जिम्मी का रंग भूरा है और लम्बी पूंछ है।
  4. जिम्मी को खाने में दूध में भीगा हुआ रोटी और ब्रेड बहुत अच्छा लगता है।
  5. मेरा पालतू कुत्ता जिम्मी बहुत ही वफादार है और समझदार है।
  6. जब हम बाजार जाने के लिए बाहर निकलते है तो वो भी पीछे पीछे चला आता है।
  7. मेरा पालतू कुत्ता जिम्मी अब मेरे घर सदस्य बन चुका है।मैं अपने पालतू कुत्ते जिम्मी को शाम में घूमाने ले जाता हूँ।
  8. जब कभी जिम्मी का तबियत ख़राब हो जाती है तो उसे मैं
  9. कुत्ते के डॉक्टर के पास ले जाता हूँ।
  10. मुझे मेरा पालतू कुत्ता बहुत पसंद है और वो मेरा दोस्त जैसा है।

मेरा पालतू कुत्ता पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. मेरे पालतू कुत्ते का नाम जैकी है।
  2. वह काले रंग का एक बड़ा कुत्ता है।
  3. जैकी हमारे घर की रखवाली करता है।
  4. मेरा पालतू कुत्ता जैकी मेरे घर के एक सदस्य की तरह है।
  5. जैकी को मेरे सारे परिवार वाले पसंद करते हैं।
  6. मेरा पालतू कुत्ता जैकी हमेशा सतर्क रहता है और अनजान व्यक्ति को देखकर भोंकता है।
  7. जैकी की सूंघने की शक्ति बहुत तेज है।
  8. जैकी रोटी, ब्रेड, दूध, और अंडा खाता है।
  9. मुझे जैकी के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है।
  10. जैकी एक वफादार और प्यारा कुत्ता है।

10 Lines on My School Library in Hindi
मेरे विद्यालय का पुस्तकालय पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My School Library in Hindi

मेरे विद्यालय का पुस्तकालय पर वाक्य हिंदी में (Short Essay On My School Library)

मेरे स्कूल का पुस्तकालय पर 10 लाइन (Set -1)

  1. पुस्तकालय वह स्थान है जहाँ विभिन्न प्रकार की पुस्तकें रखी होती हैं।
  2. पुस्तकालय को विद्या का केंद्र भी कहा जाता है।
  3. मेरे स्कूल में एक अच्छा पुस्तकालय है जहाँ मै रोजाना पढ़ने जाता हूँ।
  4. मेरे स्कूल के पुस्तकालय में विभिन्न विषयों की देर सारी पुस्तकें रखी हुईं हैं।
  5. मैं लाइब्रेरी पीरियड का बेसब्री से इंतजार करता हूं क्योंकि मुझे कहानियों की किताबें पढ़ना पसंद है।
  6. वहाँ प्रतिदिन विभिन्न भाषाओँ के अखबार भी रखे जाते हैं।
  7. पुस्तकालय को अंग्रेजी में (लाइब्रेरी) कहते हैं।
  8. पुस्तकालय की रख रखाव और प्रबंधन हमारे विद्यालय के पुस्तकालय अधीक्षक (लाइब्रेरियन) देखतें हैं।
  9. पुस्तकालय में हमे हमेशा शांति बनाये रखनी चाहिए
  10. यह हमारे स्कूल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मेरे विद्यालय का पुस्तकालय पर 10 लाइन (Set -2)

  1. पुस्तकालय पुस्तकों का भंडार होता है।
  2. पुस्तकालय शब्द पुस्तक और आलय इन दो शब्दों से मिलकर बना हैं जिसका अर्थ है, “पुस्तकों का मंदिर”।
  3. पुस्तकालय में हमें अनेक प्रकार की किताबें उपलब्ध होती हैं।
  4. मेरे स्कूल का पुस्तकालय बहुत भव्य है।
  5. वहाँ शैक्षणिक तथा अन्य विषयों की किताबें मौजूद है।
  6. पुस्तकालय में बैठकर पढ़ाई करने के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है।
  7. पुस्तकालय में दैनिक 6-7 संपादकों के समाचार पत्र आते हैं।
  8. पुस्तकालय में सप्ताहिक, मासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक मैगज़ीन भी उपलब्ध की जाती है।
  9. मेरे विद्यालय के पुस्तकालय में हमारी आवश्यकता की सारी किताबें उपलब्ध है।
  10. पुस्तकालय में प्रत्येक छात्र और छात्र को शांति बनाये रखना होता है।

10 Lines on My City in Hindi
मेरे शहर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My City in Hindi

मेरे शहर पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on My City)

मेरे शहर पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे शहर का नाम वाराणसी है।
  2. वाराणसी भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रसिद्ध नगर है।
  3. धार्मिक दृष्टि से वाराणसी का बहुत महत्त्व है।
  4. कहते हैं की यह नगरी भगवान् शिव के त्रिशूल की नोक पर बसी है।
  5. यह विश्व का सबसे प्राचीन नगर है।
  6. वाराणसी को कई नामों से जाना जाता है जैसे बनारस, काशी, महाकाल की नगरी, आदि।
  7. वाराणसी में कुल 88 घाट मौजूद है।
  8. वाराणसी का मणिकर्णिका घाट विश्व प्रसिद्द है।
  9. मांन्यता है की काशी में जिसकी भी मृत्यु होती है, उसे स्वर्ग की प्राप्ति होती है और उसकी आत्मा को शांति मिलती है
  10. वाराणसी में देश-विदेशो से पर्यटक घूमने और मंदिरों के दर्शन करने आते हैं।

मेरे शहर पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. मेरा शहर बनारस (वाराणसी) है।
  2. बनारस को महादेव की नगरी काशी भी कहा जाता है।
  3. बनारस, भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है।
  4. बनारस को मंदिरों का शहर भी कहा जाता है।
  5. वाराणसी उत्तर प्रदेश राज्य में गंगा नदी पर बसा एक शहर है।
  6. यहाँ कशी विश्वनाथ का विश्व विख्यात मंदिर हैं।
  7. जबसे इसका जीर्णोद्धार हुआ है, इस काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रध्दालु आतें हैं।
  8. वाराणसी अपनी बनारसी सिल्क साड़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है।
  9. इस शहर दो स्थानीय नदियों वरुणा और असि नदी भी हैं जिनके नाम पर इसका नाम वाराणसी पड़ा।
  10. यहाँ विश्व प्रसिद्द बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय भी है।

10 Lines on My Pet Cat in Hindi
मेरी पालतू बिल्ली पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Pet Cat in Hindi

मेरी पालतू बिल्ली पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on My Pet Cat in Hindi)

मेरी पालतू बिल्ली पर 10 वाक्यों का निबंध (Set -1)

  1. मुझे जानवर पालने का बहुत अधिक शौक है।
  2. मेरे पास एक पालतू बिल्ली है जिसका नाम एमी है।
  3. मेरे घर की बिल्ली का रंग सफ़ेद है और वो बहुत ही प्यारी दिखती है।
  4. मेरी पालतू बिल्ली, एमी को रोटी, बिस्किट और दूध बहुत पसंद हैं।
  5. उसके साथ खेलने के लिए आस पड़ोस के बच्चे भी आते है।
  6. बिल्ली को हमारे घर में आये हुए 8 महीने हो गए हैं और अब वो हमारे परिवार का सदस्य बन चुकी है।
  7. हम रोज शाम उसे घर के पास वाले बगीचे में टहलाने ले जाते है।
  8. मैं स्कूल से आकर उसके साथ खेलता हूं।
  9. मैं उसे अपने बुआ के घर से लाया था तब वह बहुत ही छोटी थी।
  10. मेरी पालतू बिल्ली एमी बहुत ही समझदार है और वह मेरी सारी बातें समझती है।

मेरी पालतू बिल्ली पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. मेरे घर में मेरी एक बिल्ली हैऔर उसका नाम मैंने लूसी रखा है।
  2. लूसी बहुत प्यारी बिल्ली है, उसका चेहरा बहुत ही प्यारा है।
  3. वह बहुत शांत और मासूम है।
  4. लूसी को मेरे परिवार वाले सभी प्यार करते हैं।
  5. लूसी का आवाज सबको पसंद है।
  6. लूसी मेरे घर की एक सदस्य की तरह हो गयी है।
  7. मैं हर शाम उसे बाहर घुमाने ले जाता हूं।
  8. इसके के पुरे शरीर पर रेशमी और मुलायम बाल हैं।
  9. लूसी की सूंघने की शक्ति बहुत अधिक होती है।
  10. लूसी को दूध, मछली इत्यादि खाना अधिक पसंद है।

10 Lines on My Aim in Life in Hindi
मेरे जीवन में लक्ष्य पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on My Aim in Life in Hindi

मेरे जीवन में लक्ष्य पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on My Aim in Life in Hindi)

मेरे जीवन के उद्देश्य पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. हर व्यक्ति का अपने जीवन में एक लक्ष्य होता है।
  2. वह अपने लक्ष्य को पाने के लिए मेहनत करता है।
  3. उसी रास्ते पर चलता है जिससे वह अपने लक्ष्य तक पहुंच पाए।
  4. मेरे जीवन का लक्ष्य पुलिस बनना हैl
  5. मुझे पुलिस और उनकी वर्दी के प्रति गहरा आकर्षण रहा है।
  6. पुलिस बनकर मैं अपने देश की सेवा करना चाहता हूं।
  7. देश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मैं पुलिस बनना चाहता हूं।
  8. पुलिस बनकर मैं गरीबों पर होने वाले अत्याचार रोकना चाहता हूं।
  9. देश सेवा में बलिदान देने के लिए मैं सदैव तत्पर हूं।
  10. पुलिस बनने के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा और अपने लक्ष्य को हासिल करूंगा।

मेरे जीवन में लक्ष्य पर 10 लाइन हिंदी में (Set -2)

  1. जीवन में प्रत्येक व्यक्ति का कोई न कोई लक्ष्य होता है।
  2. बिना लक्ष्य के मनुष्य गलत राह पर चला जाता है।
  3. मेरा लक्ष्य है भारतीय आर्मी में भर्ती होना।
  4. मुझे अपने देश की रक्षा और सेवा करनी है।
  5. आर्मी ऑफिसर बनना देश का सबसे सम्मानजनक पेशा है।
  6. जब मेरे स्कूल में कोई भी कार्यक्रम होता था तो मै उसमें आर्मी का किरदार निभाता था।
  7. मैं जब भी किसी भारतीय सेना के जवान से मिलता हूँ तो उन्हें सैल्यूट करता हूँ।
  8. आर्मी में भर्ती होने पर मेरे घर वालो को मुझ पर बहुत गर्व होगा।
  9. आर्मी में भर्ती होकर मैं ईमानदारी और निष्ठा के साथ इस ड्यूटी को निभाऊंगा।
  10. मैं अपना जीवन देश के लिए समर्पित करने को तैयार हूँ, यही मेरे जीवन का लक्ष्य है।

10 Lines on My Hobby in Hindi
मेरा शौक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Hobby in Hindi

मेरा शौक पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on My Hobby)

मेरा पसंदीदा शौक पर 10 लाइन (Set -1)

  1. शौक हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  2. मुझे दो चीजों का बहुत शौक है पहला शतरंज दूसरा गाने सुनना।
  3. शतरंज भारत के साथ विश्व का बहुत प्रसिद्द खेल है।
  4. शतरंज खेलने से हमारे मस्तिष्क का कसरत होता है जिससे मस्तिष्क तेज होता है।
  5. खाली समय में मैं अपने पिता जी के साथ शतरंज खेलता हूँ।
  6. मेरे पिताजी शतरंज के स्तर के खिलाडी हैं और वह मुझे सिखाते हैं।
  7. मुझे गाना सुनना भी बहुत अच्छा लगता है।
  8. गाना मुझे अच्छा महसूस कराता है।
  9. मुझे मेलॉडिक और भक्ति गाने पसंद हैं।
  10. मेरा पसंदीदा गायक अरिजीत सिंह है।

मेरा पसंदीदा शौक पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. क्रिकेट एक अंतरराष्ट्रीय और बहुत प्रसिद्ध खेल है।
  2. मुझे क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है।
  3. जब मैं क्रिकेट खेलता हूँ तो मुझे बहुत खुशी मिलती है।
  4. मैं एक अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहता हूं।
  5. मैं अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलता हूँ।
  6. मैं अपने स्कूल की क्रिकेट टीम का कप्तान भी हूँ।
  7. मुझे क्रिकेट देखना भी बहुत पसंद है।
  8. प्रत्येक रविवार को हम क्रिकेट खलने जाते है।
  9. क्रिकेट व्यक्ति को व्यस्त और तनाव मुक्त बनाता है।
  10. यह खेल हमारा शारीरिक और मानसिक विकास करता है।