10 Lines on Pollution Free Diwali in Hindi
प्रदूषण मुक्त दिवाली पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Pollution Free Diwali in Hindi

प्रदूषण मुक्त दिवाली पर 10 वाक्य (Short Essay on Pollution Free Diwali in Hindi)

प्रदूषण मुक्त दिवाली पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हमारे देश में दिवाली का त्यौहार बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध है।
  2. यह त्यौहार हिन्दू धर्म के साथ साथ अन्य धर्म और जाति के लोग मानते है।
  3. यह त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
  4. प्रदुषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोग अब प्रदुषण मुक्त पटाखों के प्रयोग पर बल दे रहे हैं।
  5. यह पटाखे आवाज़ भी काम करते हैं और ज़हरीली गैस भी नहीं छोड़ते।
  6. सामान्य पटाखों से तरह-तरह के हानिकारक गैस फैलती है और वायु प्रदुषण के साथ ध्वनि प्रदुषण भी बढ़ता है।
  7. पहले पटाखों से हमारे आसपास के जीव जंतुओं को परेशानी होती थी और छोटे बच्चो और बुजुर्गों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
  8. हमें अपने घरों को दिवाली के दिन दियो से और तरह तरह के फूलों से सजाना चाहिए जिससे हमारा घर सुंदर लगे।
  9. दिवाली में हमें गरीब बच्चों को कपड़े देने चाहिए।
  10. हमें आसपास के लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए जागरूक करना चाहिए।

10 Lines on Chhath Puja in Hindi
छठ पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Chhath Puja in Hindi

छठ पूजा पर 10 वाक्य (Short Essay on Chhath Puja in Hindi)

छठ पूजा पर निबंध 10 लाइन हिंदी में

  1. छठ पूजा हिन्दुओं का पावन त्यौहार है।
  2. छठ पर्व को छठ या षष्ठी पूजा के नाम से भी जाना जाता है ।
  3. इस पर्व में व्रती 36 घंटो तक बिना अन्न जल के उपवास रखता है।
  4. महिलाएं यह व्रत अपने पति और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए करती हैं।
  5. छठ पूजा भगवान् सूर्य की उपासना का पर्व है।
  6. छठी मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है
  7. छठ पूजा बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के क्षेत्रों में मनाया जाता है।
  8. छठ पूजा चार दिन का त्यौहार है जिसमे नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्ध्य शामिल है।
  9. यह त्यौहार कार्तिक मास के महीने में आता है।
  10. इस दिन गंगा नदी मेें स्नान करने का बड़ा महत्व है।

10 Lines on Vishwakarma Puja in Hindi
विश्वकर्मा पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Vishwakarma Puja in Hindi

विश्वकर्मा पूजा पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Vishwakarma Puja in Hindi)

विश्वकर्मा पूजा पर 10 लाइन हिंदी में (Set-1)

  1. विश्वकर्मा पूजा त्यौहार का दिन विश्वकर्मा दिवस भी कहा जाता है।
  2. भगवान् विश्वकर्मा ब्रह्मा जी के पुत्र थे।
  3. हिन्दू मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा भगवान् ने ही यह संसार बनाया था।
  4. विश्वकर्मा जयंती के दिन हिंदू देवता, वास्तुकार भगवान् विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।
  5. विश्वकर्मा को दुनिया के दिव्य इंजीनियर के रूप में भी जाना जाता है।
  6. विश्वकर्मा पूजा इंजीनियरिंग और वास्तुशिल्प से जुड़े कारीगरों, शिल्पकारों, यांत्रिकी, लोहार, वेल्डर, औद्योगिक श्रमिकों, कारखाने के श्रमिकों और अन्य लोगों द्वारा भी मनायी जाती है।
  7. सभी अपने औजारों और मशीनों की भी पूजा करते हैं और भगवान् विश्वकर्मा से अपनी कुशलता और सफलता की कामना करते हैं।
  8. विश्वकर्मा को देव शिल्पी, शिल्पेश्वर और जगतकर्ता के नाम से जाना जाता है।
  9. यह पर्व हर वर्ष 17 सितंबर की तारीख को आता है।
  10. यह त्यौहार केरल, तमिलनाडू, उत्तरप्रदेश, बंगाल, बिहार, ओडिशा और असम और नेपाल में मनाया जाता है।

10 Lines on Durga Puja in Hindi
दुर्गा पूजा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Durga Puja in Hindi

दुर्गा पूजा पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Durga Puja in Hindi)

दुर्गा पूजा पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. दुर्गा पूजा हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक त्यौहार है।
  2. इस पर्व में माँ दुर्गा के नौ रूपों की नौ दिनों तक पूजा की जाती है।
  3. माँ दुर्गा को शक्ति की देवी कहा जाता है।
  4. दुर्गा पूजा में माँ दुर्गा की पूजा अर्चना विधि विधान से की जाती है।
  5. इन दिनों हर जगह माँ दुर्गा के सुन्दर और भव्य पंडाल सजाये जाते है।
  6. भारत के पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का पर्व काफी प्रसिद्ध है।
  7. इन दिनों में लोग नए कपड़े पहनते है और पंडाल में घूमते है।
  8. माँ दुर्गा ने 10 दिन और 10 रातों तक महिषासुर से युद्ध किया और उसका वध किया था
  9. दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है।
  10. दुर्गा पूजा भारत में स्त्रियों के सम्मान और नारी शक्ति को दर्शाता है।

10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi
गणेश चतुर्थी पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi

गणेश चतुर्थी पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Ganesh Chaturthi in Hindi)

गणेश चतुर्थी पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे देश में मनाया जाता है।
  2. गणेश चतुर्थी पर हिन्दू धर्म के लोग भगवान गणेश जी की विशेष पूजा करते हैं।
  3. इस दिन को गणेश जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  4. यह पर्व बड़े ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया जाता है।
  5. यह त्यौहार प्रत्येक वर्ष अगस्त या सितंबर में आता है।
  6. गणेश चतुर्थी में 10 दिनों तक गणेश जी की पूजा की जाती है।
  7. 11वें दिन गणेश जी के मूर्ति को पानी में विसर्जित किया जाता है।
  8. विशेषतः महाराष्ट्र में इस त्यौहार को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है।
  9. गणेश विसर्जन के दिन पूरे शहर में शोभायात्रा निकाली जाती है।
  10. गणेश भगवान् की विशालकाय मूर्तियां पंडालों में लगायी जाती है।

10 Lines on Onam in Hindi
ओणम पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Onam in Hindi

ओणम पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Onam in Hindi)

ओणम पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ओणम भारत के केरल राज्य का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है।
  2. यह त्यौहार भगवान विष्णु के “वामन अवतार” एवं राजा महाबली से सम्बंधित है।
  3. ओणम एक महत्वपूर्ण हिन्दू त्योहार माना जाता है।
  4. ओणम के दिन लोग अपने घर को सजाते हैं।
  5. घरों के सामने रंगोली बनाई जाती और घर में पूजा पाठ की जाती है।
  6. हिन्दू त्यौहार होने के बावजूद केरल में सभी धर्मों के लोग इसे मिलकर मनाते हैं।
  7. ओणम पर्व को केरल का वार्षिक फसल उत्सव भी कहा जाता है।
  8. ओणम का भव्य महोत्सव 10 दिनों तक लगातार मनाया जाता है।
  9. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह पर्व अगस्त या सितंबर महीने में आता है।
  10. केरल के साथ-साथ अन्य दक्षिणी भारतीय राज्यों में भी यह त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है।

10 Lines on Guru Purnima in Hindi
गुरु पूर्णिमा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Guru Purnima in Hindi

गुरु पूर्णिमा पर 10 वाक्य निबंध | Short Essay on Guru Purnima in Hindi

गुरु पूर्णिमा पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गुरु पूर्णिमा भारत में एक प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार है।
  2. इसे मुख्यतः हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्म के लोग मनाते हैं।
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा की जाती है।
  4. यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ (जून-जुलाई) महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
  5. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था इसलिए इसे “व्यास पूर्णिमा” भी कहते हैं।
  6. जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार , गुरु पूर्णिमा को त्रीनोक गुहा पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है।
  7. इस दिन भगवान महावीर ने कैवल्य प्राप्त करने के बाद, गौतम स्वामी को अपना पहला शिष्य (गणधर) बनाया था।
  8. बौद्ध धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान् गौतम बुद्ध ने “भिक्षुक संघ” की स्थापना की थी।
  9. बौद्ध इस दिन उपोसथ अर्थात आठ उपदेशों का पालन करते हैं।
  10. मूलतः गुरु पूर्णिमा गुरु को समर्पित पर्व है इस दिन हमें भी अपने गुरुजनों अर्थात शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिये।

10 Lines on New Year in Hindi
नव वर्ष पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on New Year in Hindi

नव वर्ष पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on New Year in Hindi)

नव वर्ष पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल शुरू होता है।
  2. 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत रोम के शासक जूलियस सीज़र ने की।
  3. लोग नव वर्ष की शुरुआत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ करते हैं ताकि उनका पूरा वर्ष इसी तरह हर्ष के साथ बीते।
  4. नव वर्ष की पार्टी का आयोजन एक दिन पहले 31 दिसंबर से शुरू हो जाता है।
  5. कई लोग मंदिरों, चर्च में जाकर पूजा अर्चना करते हैं और भगवान् से अच्छे वर्ष की कामना करते हैं।
  6. बच्चे अपने हाथों से नव वर्ष का ग्रीटिंग कार्ड बनके एक-दूसरे को भेंट करते हैं।
  7. टीवी पर सभी चैनलों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  8. भारत में भी नववर्ष को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  9. हिन्दू कलैण्डर के अनुसार हमारा नव वर्ष चैत्र माह की प्रथम तिथि से शुरु होता है।
  10. इस दिन ज़्यादातर हिन्दू व्रत रखते हैं क्योंकि इसी दिन से नवरात्री भी शुरु होती है।

10 Lines on Eid in Hindi
ईद उल-फितर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Eid in Hindi

ईद पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Eid in Hindi)

ईद पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ईद को ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है।
  2. ईद मुस्लिमों का प्रसिद्ध त्यौहार है।
  3. मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के दिन तैयार होकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते हैं।
  4. ईद त्यौहार के दिन घरो में मीठी सेवइयाँ और ढेर सारे पकवान बनाये जाते है।
  5. बच्चो को इस दिन अपने बड़ो से ईद पर तोहफा मिलता है जिसे “ईदी” कहा जाता है।
  6. भारतवर्ष में सभी धर्मो के लोग मिलजल कर ईद का त्यौहार बड़े प्यार से मानते है।
  7. इस त्यौहार को मनाने की शुरुआत पैगंबर मोहम्मद साहब ने की थी।
  8. ईद रमजान के पावन महीने के बाद आता है।
  9. ईद पर सभी गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयाँ देते हैं।
  10. मेरा दोस्त मुस्लिम है आज के दिन मै उसके घर जाता हूँ और उसके खुशियो में शामिल होता हूँ।

ईद उल फितर पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. ईद मुस्लिम धर्म का एक मुख्य त्यौहार है।
  2. ईद रमजान के महीने के बाद आता है।
  3. ईद में मुसलमान रोजा (उपवास) रखते हैं।
  4. इस दिन दिन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एक साथ नमाज पढ़ते है।
  5. ईद के दिन मुसलमानों के घर मीठी सेवईं बनती है।
  6. सभी आपसी भेद-भाव भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।
  7. रात में मस्जिदों पर रोशनी की जाती है।
  8. ईद की नमाज ईदगाह में सैकड़ो लोगो के साथ पढ़ी जाती है।
  9. बच्चो को इस दिन अपने बड़ो से ईद पर तोहफा मिलता है जिसे ईदी कहा जाता है।
  10. लोग अपने सगे सम्बन्धियों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारक बाद देते हैं।

10 Lines on Christmas in Hindi
क्रिसमस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Christmas in Hindi

क्रिसमस पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Christmas in Hindi)

क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है।
  2. क्रिसमस प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  3. भारत में इस पर्व को हम सब मिलजुल कर मानते है।
  4. इस त्यौहार के दिन पूरे विश्व में अवकाश रहता है।
  5. क्रिसमस पर्व को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है।
  6. क्रिसमस पर्व को “बड़ा दिन” के नाम से भी जाना जाता है।
  7. क्रिसमस का त्योहार प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।
  8. क्रिसमस पर बच्चों को सेंटा क्लॉज़ के आने का सबसे ज़्यादा इंतजार रहता है।
  9. क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं और उसे रंग बिरंगी लाइटों और उपहारों से सजाते हैं।
  10. आज के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाकर मोमबत्ती जला कर पूजा करते हैं और केक काटा जाता है।

क्रिसमस पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. क्रिसमस ईसाई लोगो का मुख्य त्यौहार है ।
  2. क्रिसमस त्योहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  3. इस दिन को ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  4. क्रिसमस में लोग अपने घरों और गिरजाघरों को सजाते है।
  5. क्रिसमस त्योहार पर कुछ लोग सांता क्लॉज़ बनकर बच्चों को उपहार भी देते है।
  6. क्रिसमस के त्यौहार पर क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।
  7. क्रिसमस से लेकर नए साल तक पूरे बाज़ार में रौनक देखने को मिलती है।
  8. क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  9. प्रार्थना कर के प्रभु को याद किया जाता है।
  10. क्रिसमस त्यौहार बड़े उत्साह के साथ भारत तथा अन्य देशों में मनाया जाता है।