10 Lines on Aryabhatta in Hindi
आर्यभट्ट पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on Aryabhatta in Hindi

आर्यभट्ट पर 10 लाइन (Short Essay on Aryabhatta)

आर्यभट्ट पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. आर्यभट भारत के एक महान ज्योतिषविद् और गणितज्ञ थे।
  2. आर्यभट्ट का जन्म 476 ईसा पूर्व हुआ, एवं उनकी मृत्यु 550 ईसा पूर्व में हुई थी।
  3. इन्होंने आर्यभटीय ग्रंथ की रचना की जिसमें ज्योतिषशास्त्र के अनेक सिद्धांतों का उल्लेख है।
  4. आर्यभट्ट के प्रमुख ग्रंथों के नाम हैं: आर्यभटीय, दशगीतिका, तंत्र और आर्यभट्ट सिद्धांत आदि।
  5. आर्यभट्ट ने शून्य अर्थात जीरो ( 0 ) की खोज की थी।
  6. उन्होंने गणित और विज्ञान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण अविष्कार किये।
  7. आर्यभट महान गणितज्ञ ही नहीं है। वे महान खगोलविद भी थे। जिन्होंने पूरी दुनिया को बताया की पृथ्वी 365 दिन, 6 घंटे, 12 मिनट और 30 सेकेंड में सूर्य का चक्कर पूरा करती है।
  8. आर्यभट्ट ने अपनी जिंदगी में लगभग 1065 से ज्यादा खोजें की है । इन खोजो की वजह से दुनिया आज अधिक विकसित हो गई है।
  9. उन्होंने ही बताया कि चंद्रमा और ग्रह सूर्य के परावर्तित प्रकाश से चमकते हैं।
  10. आर्यभट्ट के द्वारा विशेष योगदान को देखते हुए भारत के प्रथम उपग्रह का नाम उन्हीं के नाम पर “आर्यभट्ट” रखा गया था।

आर्यभट्ट पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. आर्यभट्ट वह व्यक्ति थे जिन्हने पहली बार दुनिया में शुन्य का अविष्कार किया था।
  2. आर्यभट्ट भारत के महान गणितज्ञ और खगोलशास्त्री थे।
  3. आर्यभट्ट का जन्म 476 में हुआ था।
  4. मान्यता है कि आर्यभट्ट का जन्म महाराष्ट्र के अश्मक स्थान पर हुआ था।
  5. आर्यभट्ट दुनिया के पहले व्यक्तियों में से हैं जिन्होंने प्राचीन काल में बीजगणित का प्रयोग किया थाl
  6. आर्यभटीय यह रचना आर्यभट्ट द्वारा की गई है l
  7. यह गणित विषय की किताब है। यह प्राचीन इतिहास के बहुचर्चित किताबों में से एक है।
  8. गणित और ज्योतिष सिद्धांत पर आर्यभट्ट का गहरा प्रभाव है।
  9. उन्होनें पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की सटीक दूरी का पता लगाया।आर्यभट्ट द्वारा रचित अन्य कृतियाँ दशगीतिका, आर्यभटीय और तंत्र हैं।
  10. आर्यभट्ट की मृत्यु 550 में हुई थी।

10 lines on aeroplane in hindi
हवाई जहाज पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Aeroplane in Hindi

हवाई जहाज पर 10 वाक्य (Short Essay on Airplane)

एरोप्लेन (वायुयान) पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. हवाई जहाज यातायात का एक ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा हम आसानी से ही कम समय में एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकते हैं।
  2. हवाई जहाज की खोज 1903 में राइट ब्रदर्स ने की थी।
  3. 17 दिसंबर 1903 को राइट बंधुओं, ऑरविल और विलबर ने उत्तरी कैरोलिना में राइट फ्लायर नामक विमान से सफल उड़ान भरी थी।
  4. हवाई जहाज चलाने वाले व्यक्ति को पायलट कहा जाता है।
  5. हवाई जहाज को बसों, कारों और अन्य वाहनों से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
  6. हवाई जहाज का उपयोग सेना, अनुसंधान कार्यों आदि में भी किया जाता है।
  7. हवाई जहाज में बैठना हर किसी का सपना होता है।
  8. वर्तमान समय में हवाई जहाज हमारी जिंदगी में काफी महत्वपूर्ण है।
  9. एक देश से दूसरे देश जाने के लिए हवाई जहाज का सर्वाधिक उपयोग होता है।
  10. आम तौर पर, इसका रंग सफेद होता है।

हवाई जहाज (Aeroplane) पर 10 लाइनें (Set -2)

  1. हवाई जहाज एक मानव निर्मित ऐसी यांत्रिक मशीन है। जो आकाश में उड़ सकती है और लोगों और सामन को एकस्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचती है।
  2. इसे वायुयान भी कहते हैं।
  3. हवाई जहाज अलग-अलग आकार और वजन के होते हैं।
  4. हवाई जहाज भी एक आम वाहन की तरह है लेकिन इनकी चाल बहुत तेज़ होती है और यह कम समय में हमे अपने गंतव्य स्थान तक पंहुचा सकते हैं।
  5. हवाई जहाज में दो पंखे होते हैं जिसे विंग कहते हैं।
  6. हवाई जहाज जिस सड़क या पट्टी पर चलकर उड़ान भारत हैं उन्हें “रनवे” कहते हैं।
  7. आज के दिनों में हवाई जहाज का उपयोग काफी आम हो गया है।
  8. कोई भी व्यक्ति अब हवाई जहाज का सफर आसानी से कर सकता है।
  9. शुरुआती दिनों में जहाज का सफर करना काफी मुश्किल हुआ करता था और महंगा भी।
  10. हवाई जहाज बनाने का श्रेय राइट ब्रदर्स को जाता है जिन्होंने 1903 में एक जहाज बनाया था।

10 Lines on Dr. APJ Abdul Kalam in Hindi
ए. पी. जे. अब्दुल कलाम पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on Dr. APJ Abdul Kalam in Hindi

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन (Short Essay on A.P.J. Abdul Kalam)

एपीजे अब्दुल कलाम पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. डॉ कलाम भारत के पूर्व राष्ट्रपति थे।
  2. डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था।
  3. इनके माता पिता का नाम असीमा और जैनुल आब्दीन था।
  4. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के महान वैज्ञानिकों में से एक थे।
  5. डॉ ए.पी.जे अब्दुल कलाम को भारत का “मिसाइल मैन” कहा जाता है।
  6. DRDO के बाद 1962 में ISRO से जुड़ें और कई उपग्रह प्रक्षेपण कार्यों में शामिल हुए।
  7. बचपन से ही अब्दुल जी बढ़ने में बहुत होशियार थे, वे एक पायलट बनना चाहते थे।
  8. ए.पी.जे अब्दुल कलाम जी को भारत रत्न जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।
  9. अपनी शिक्षा को जारी रखने के लिए कलाम अख़बार बेचने का भी कार्य करते थे।
  10. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की मृत्यु 27 जुलाई 2015 को शिलांग, मेघालय में हुई थी।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अबुल पाकिर जैनुल आब्दीन अब्दुल कलाम था।
  2. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर, 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था।
  3. एपीजे अब्दुल कलाम बचपन से ही बहुत बुद्धिमान थे और एक पायलट बनना चाहते थे।
  4. उन्होंने भौतिकी और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग का अध्ययन किया।
  5. अब्दुल कलाम बचपन से एक पायलट बनना चाहते थे।
  6. गरीब परिवार से होने के कारण कलाम जी पढ़ने के साथ अखबार बेचने का काम भी करते थे।
  7. बैलिस्टिक मिसाइल और लॉन्च वाहन प्रौद्योगिकी के विकास पर उनके काम के लिए उन्हें भारत के मिसाइल मैन के रूप में जाना जाता था।
  8. भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम थे।
  9. डॉ कलाम को बच्चों के प्रति बहोत लगाव था।
  10. इन्हे भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

10 Lines on My Country in Hindi
मेरा देश भारत पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on My Country in Hindi

मेरा देश भारत पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on My Country)

मेरा देश पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरा देश का नाम भारत है।
  2. इसे आर्यावर्त, भारतवर्ष, इंडिया तथा हिंदुस्तान भी कहते हैं।
  3. हमारे देश की संस्कृति सभी संस्कृतियों से पुरानी और महान है।
  4. हमारे देश की जनसंख्या दुनिया में पहले स्थान पर है।
  5. हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध और पारसी आदि सभी धर्मों के लोग आपस में मिलजुल कर रहते हैं।
  6. हमारे देश के सेना टॉप – 5 देशों की सेना में एक है।
  7. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  8. भारत की अधिकांश आबादी गाँवों में रहती है।
  9. देश का अधिकांश भाग कृषि पर निर्भर है।
  10. मैं अपने देश से बहुत प्यार करता हूं।

मेरा देश भारत पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मेरे देश का नाम “भारत” है, जिसे हिंदुस्तान के नाम से भी जाना जाता है।
  2. यह एशिया महाद्वीप में स्थित है।
  3. भारत को 15 अगस्त, 1947 में स्वतंत्रता मिली।
  4. भारत की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है।
  5. भारत दुनिया का 7वां सबसे बड़ा देश है।
  6. भारत बहुत ही महान देश है, जहां अनेक संत और महात्माओं ने जन्म लिया है।
  7. भारत की राजधानी नई दिल्ली है।
  8. भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश है।
  9. भारत में कई भाषाएँ बोली जाती है, जिसमे हिंदी भाषा राष्ट्रीय भाषा है।
  10. भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर और राष्ट्रीय खेल हॉकी है।

10 Lines on My father in Hindi
मेरे पिता पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Father in Hindi

मेरे पिता पर 10 पंक्तियाँ (Short Essay on My Father)

मेरे पिता के बारे में 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे पिता जी मेरे लिए एक आदर्श स्वरुप है।
  2. मेरे पिता प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठ जाते है।
  3. मै अपने पिता जी का रोज सुबह सुबह पैर छूता हूँ।
  4. मेरे परिवार में मेरे पिता एक मुखिया की भूमिका निभाते है।
  5. मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।
  6. मैं और मेरे पिता अक्सर साथ घूमने जाते हैं, वह मुझे और मेरे दोस्तों को पार्क में भी ले जाते हैं।
  7. मैं अपने पिताजी से बहुत प्यार करता हूँ।
  8. मेरे पिता मेरे और मेरे परिवार के हर जरूरत को पूरा करते हैं।
  9. मेरे पापा अधिक पढ़े लिखे नहीं है पर उन्हें हिसाब किताब में कोई नहीं हरा सकता है।
  10. मेरे पापा को यात्रा का बहुत शौक है इसलिए वह हर साल हम सब को साथ लेकर घुमने जाते है।

मेरे पिता पर 10 वाक्य निबंध (Set -2)

  1. मेरे पिताजी का नाम राजेश है वह एक गाड़ी चालक है।
  2. मेरे पिता जी को मैं अपना आदर्श मानता हूँ।
  3. मेरे पिता मुझे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों को प्रेम करते है।
  4. वह मेरे जीवन का अनमोल हिस्सा हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ।
  5. वह वास्तव में दयालु है और दान पुण्य में विश्वास करते है।
  6. मेरे पिताजी परिवार की खुशियों का पूरा ख्याल रखते है
  7. जीवन में किसी भी परेशानियों में वह अपने अनुभवों से मेरा मार्गदर्शन करते है।
  8. परिवार के लोगो की जरूरतों को पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत करते है।
  9. मेरे पिता हमेशा मुझे ईमानदारी और सच्चाई की बात सिखाते है।
  10. मुझे मेरे पिता पर गर्व है।

10 Lines on Mary Kom in Hindi
मैरी कॉम पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में 2023: 10 Lines on Mary Kom in Hindi

मैरी कॉम पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Mary Kom)

मैरी कॉम पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. मैरी कॉम आज भारतीय ही नहीं बल्कि विश्व खेल जगत का जाना-पहचाना नाम हैं।
  2. मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च 1986 को मणिपुर (भारत) में चुराचांदपुर जिले में एक गरीब किसान परिवार में हुआ था।
  3. 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता।
  4. 2010 के एशियाई खेलों में काँस्य तथा 2014 के एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल किया
  5. अब तक वह 10 राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी है।
  6. 2006 – 2008 के बाद मैरी कॉम ने 1 साल का ब्रेक लिया और दोबारा से 2008 में भारत में आयोजित एशियन विमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
  7. मैरी कॉम ने अपने खेल और मेहनत से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है।
  8. मैरी कॉम द्वारा किया गया साहस और उनकी मेहनत आज पूरे भारतवासियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत है।
  9. उन्हें “मॅग्नीफ़िसेन्ट मैरी” के नाम से भी सम्बोधित किया जाता है।
  10. उनके जीवन पर एक फिल्म भी बनी जिसका प्रदर्शन 2024 में हुआ। इस फिल्म में उनकी भूमिका प्रियंका चोपड़ा ने निभाई थी।

मैरी कॉम पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. मैरी कॉम का पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है।
  2. उनके माता-पिता झूम खेतों में काम करते थे।
  3. इनके पिता का नाम मांगते तोपा कॉम और माता का नाम मांगते अखाम कॉम है ।
  4. इस भारतीय बॉक्सिंग खिलाड़ी से आज हर कोई परिचित है।
  5. उनका जन्म 24 मार्च 1982 में एक गरीब परिवार में हुआ था।
  6. मेरे काम का संबंध मणिपुर राज्य से है।
  7. भारत की ओर से ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली प्रथम भारतीय महिला बॉक्सर मेरी कॉम है।
  8. 2012 ओलंपिक में मैरीकॉम ने कांस्य पदक जीता।
  9. मेरी कॉम पांच बार वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत चुकी है।
  10. अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मेरी कॉम ने यह मुकाम हासिल किया है।

10 Lines on Makar Sankranti in Hindi
मकर संक्रांति पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on Makar Sankranti in Hindi

मकर संक्रांति पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में ( Short Essay on Makar Sankranti)

मकर संक्रांति पर 10 लाइनें (Set -1)

  1. मकर संक्रांति हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होता है।
  3. मकर संक्रांति के दिन से प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत होती है।
  4. आर्यभट्ट के समय में मकर संक्रांति का संयोग अस्तित्व में आ गया था।
  5. मकर संक्रांति पूरे भारत और नेपाल में भिन्न भिन्न रूपों में मनाया जाता है।
  6. तमिलनाडु में यह त्योहार पोंगल तथा उत्तर प्रदेश तथा पश्चिमी बिहार में इस त्यौहार को खिचड़ी भी कहते हैं।
  7. इस दिन बच्चे अपने अपने घर की छतों पर जा कर बहुत पतंग बाज़ी करते है।
  8. इस दिन लोग तिल, गुड़ और चावल का दान करते है।
  9. मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान शुभ माना गया है।
  10. यह दिन भगवान सूर्य को समर्पित है।

मकर संक्रांति पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. मकर संक्रांति हिंदू धर्म के लोगों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है ।
  2. मकर संक्रांति हर साल 14-15 जनवरी को मनाई जाती है।
  3. यह हमारे प्रमुख त्योहार में से एक है।
  4. यह त्यौहार हमारे देश में अलग अलग नाम जैसे पोंगल,खिचड़ी, संक्रांति आदि से मनाया जाता है।
  5. इस दिन हम अपने छतों और मैदानों से पतंग उड़ाते है।
  6. मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू और चकली बनाई जाती है।
  7. यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
  8. इस दिन लोग स्नान आदि करके दान पुण्य भी करते हैं।
  9. मकर संक्रांति त्योहार के लिए स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं।
  10. मकर संक्रांति पर कई जगह मेला लगा होता है।

10 Lines on My Mother in Hindi
मेरी माँ पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on My Mother in Hindi

मेरी माँ के बारे में 10 लाइन (Short Essay on My Mother)

मेरी माँ पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. माँ हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  2. माँ वो है जिसने हमें जन्म दिया।
  3. माँ का आशीर्वाद दुनिया में भगवान के आशीर्वाद से भी बड़ा होता है।
  4. जब हमें कभी अचानक दर्द होता है तो हमारे मुँह से सबसे पहला शब्द “माँ” ही निकलता है।
  5. वह परिवार के सदस्यों खासकर बच्चों के लिए खुशी चाहती है।
  6. मेरी माँ का नाम रमा है और वह मुझसे बहुत प्यार करती है।
  7. मेरी माँ सुबह सबसे पहले उठ जाती है और घर के सभी काम करती है।
  8. मेरी माँ हमें विद्यालय में जाने के लिए तैयार करती है और अच्छा नाश्ता भी कराती है।
  9. हमारी माँ सुबह से शाम तक घर का सारा काम करती है और सबका ख्याल रखती है।
  10. मेरी माँ हम सभी बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और मैं भी अपनी माँ से बहुत प्यार करता हूँ।

मेरी माँ पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. मेंरी माँ दुनिया की सबसे प्यारी माँ है।
  2. मेरी माँ मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
  3. वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं।
  4. माँ प्यार, दया और बलिदान का प्रतीक है।
  5. वह घरेलू कामों में बहुत रुचि लेती है।
  6. वह मेरे लिए स्वादिष्ट खाना बनाती है।
  7. मैं घर के कामों में भी अपनी माँ की मदद करती हूं।
  8. घर में सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं।
  9. माँ अपने सुखों का त्याग करते हुए, दिन भर हमारी खुशियों का ख्याल रखती है।
  10. मेंरी माँ बहुत शिक्षित नहीं है, लेकिन वह पूरी दुनिया को समझती है।

गणतंत्र दिवस (26 January) पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य (लघु निबंध)

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. गणतंत्र दिवस भारत के सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है।
  2. 26 जनवरी 1950 को भारतीय सविधान लागु हुआ था, इसी ख़ुशी में हर वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
  3. यहाँ पर भव्य परेड का आयोजन भी होता हैं।
  4. इस परेड में भारत की थलसेना, वायुसेना और नौसेना भाग लेते हैं।
  5. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
  6. भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने व 18 दिन का समय लगा था।
  7. इस दिन राष्ट्रपति द्वारा कर्त्तव्य-पथ (राज पथ) पर हमारे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण होता है।
  8. इस दिन हमारे स्कूलो में तिरंगा झंडा फहराया जाता है और बच्चो को गणतंत्र दिवस के खुशी में मिठाईयाँ बाटीं जाती है।
  9. 26 जनवरी को भारत के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र में पूर्ण अवकाश होता है।
  10. गणतंत्र दिवस हर भारतीय के लिए गौरव का दिन होता है।

गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. भारतीय गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रूप में हर वर्ष मनाया जाता है।
  2. भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है क्योंकि भारतीय संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था।
  3. भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने व 18 दिन का समय लगा था।
  4. इस दिन भारत के सभी सरकारी और निजी क्षेत्र में पूर्ण अवकाश होता है।
  5. गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।
  6. इस दिन राजपथ पर भारत की जल, थल और वायुसेनाओं की परेड होती है।
  7. गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक राज्य अपनी सांस्कृतिक झांकिया राजपथ पर उतारता है।
  8. इस साल भारत का 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा।
  9. हमारे राष्ट्रपति भारत के नाम गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम सन्देश देते हैं।
  10. इस दिन देश भर के स्कूलों में उत्सव का माहौल रहता है और कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

10 Lines on Bihu in Hindi
बिहू त्यौहार पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on Bihu in Hindi

बिहू महोत्सव पर 10 पंक्तियों का निबंध (Short Essay on Bihu)

असम के बिहू त्यौहार पर निबंध हिंदी में (Set -1)

  1. असम राज्य का सबसे मुख्य त्यौहार बिहू है।
  2. असम राज्य के लोग इस त्यौहार को बहुत धूम धाम से मानते है।
  3. असम का यह बिहू पर्व कृषि से जुड़ा हुआ त्यौहार होता है।
  4. बिहू नृत्य इस त्यौहार का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  5. यह पर्व मानव जाति को शांति, समृद्धि और भाई चारे से रहने का सन्देश देता है।
  6. इस दिन प्रकृति की पूजा की जाती है। इसके अलावा अग्नि देव और दूसरे भगवान को प्रमुख रूप से पूजा जाता है।
  7. लोग इस दिन नदियों और तालाबों में पवित्र स्नान करते हैं।
  8. बिहू साल में तीन बार मनाया जाता है।
  9. बिहू पर्व से लोगों में उत्साह तथा सामाजिक एकता व समरसता की वृद्धि होती है।
  10. इस पर्व में बजाये जाने वाले लोक गीत बहुत प्रसिद्ध हैं।

बिहू पर्व के बारे में 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. बिहू असम राज्य का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार है।
  2. बिहू वर्ष में तीन बार होता है।
  3. बोहाग बिहू या रोंगाली बिहू अप्रैल में मनाया जाता है,
  4. माघ बिहू या भोगली बिहू जनवरी में मनाया जाता है
  5. काटी बिहू या कोंगाली बिहू अक्टूबर या नवंबर में मनाया जाता है।
  6. इसमें धान की फसल की बुवाई, रक्षा और कटाई शामिल हैं।
  7. यह असम का कृषि उत्सव है, जो मौसम के बदलाव को दर्शाता है।
  8. बिहू नृत्य उत्सव का सबसे महत्वपूर्ण भाग है जो असम का लोक नृत्य है।
  9. राज्य के लोग ढोल, ताल, पेपा, टोका, गोगोना, बनही, ज़ुतुली और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ नृत्य करते हैं।
  10. उस दिन लोग नदियों और तालाबों में स्नान भी करते हैं।