10 Lines on Discipline in Hindi
अनुशासन पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Discipline in Hindi

अनुशासन पर 10 वाक्य (Short Essay on Discipline in Hindi)

अनुशासन पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हम सबके जीवन में अनुशासन का होना बहुत ही आवश्यक है।
  2. यह एक ऐसा गुण है जो मनुष्य को अन्य जीवों से अलग करता है।
  3. अनुशासन दो शब्दों से मिलकर बना है – अनु और शासन, अनु का अर्थ है “पालन” और शासन का मतलब “नियम”।
  4. हमारा जीवन सरल और सादगी से जीने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।
  5. अगर आप अनुशासित व्यक्ति है तो समाज में सभी आप का सम्मान करेंगे।
  6. अनुशासन हमारी सफलता की सीढ़ी है।
  7. अगर हमारे जीवन में अनुशासन नहीं है तो हम गैर जिम्मेदार और आलसी बन जाते हैं।
  8. अनुशासनहीन व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता।
  9. अनुशासन का पर्याय केवल विद्याथी जीवन से नहीं है बल्कि इसका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए।
  10. केवल सफलता पाने के लिए नहीं अपितु अच्छा जीवन व्यतीत करने हेतु अनुशासन आवश्यक है।

10 Lines on Joint Family in Hindi
संयुक्त परिवार पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Joint Family in Hindi

संयुक्त परिवार पर 10 वाक्य (Short Essay on Joint Family in Hindi)

संयुक्त परिवार पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. संयुक्त परिवार एक ऐसा परिवार होता है जिसमे कई पीढ़ियों के लोग साथ मिलकर रहते है।
  2. संयुक्त परिवार में सभी लोग एक रसोई, पूजा घर आदि प्रयोग करते हैं।
  3. परिवार का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति परिवार का मुखिया होता है।
  4. परिवार के सभी सदस्यों पर मुखिया का नियंत्रण होता है।
  5. संयुक्त परिवार के सभी सदस्य भावनात्मक रूप से एक दुसरे से जुड़े रहते हैं।
  6. परिवार के किसी भी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या ,सुरक्षा समस्या, या आर्थिक समस्या पूरे परिवार की साझी होती है।
  7. सामाजिक स्तर पर संयुक्त परिवार की महत्ता उच्चतम होती है।
  8. संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण कार्यों का विभाजन आसान हो जाता है और किसी एक पर बोझ भी नहीं पड़ता।
  9. संयुक्त परिवार बच्चों के चरित्र निर्माण में भी बहुत सहयोग करतें हैं।
  10. आधुनिक युग में संयुक्त परिवारों की संख्या तेज़ी से कम हो रही है।

10 Lines on Good Habits in Hindi
अच्छी आदतें पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Good Habits in Hindi

अच्छी आदतों पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Short Essay on Good Habits in Hindi)

अच्छी आदतें पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. अच्छी आदतें हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है।
  2. हमें हमेशा सकारात्मक मानसिकता रखनी चाहिए ।
  3. हमें कभी धूम्रपान नहीं करना चाहिए और शराब नहीं पीना चाहिए।
  4. हमें अपने माता पिता, शिक्षक तथा बड़ों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  5. उनके काम में मदद करनी चाहिए।
  6. हमें हमेशा दूसरो के प्रति प्रेम और दयालु भाव रखना चाहिए।
  7. हमें रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए ।
  8. हमें दूसरों के प्रति हमेशा विनम्र और अच्छे विचार रखना चाहिए।
  9. हमें अच्छी संगत में अपना समय बिताना चाहिए।
  10. हमेशा अच्छा पढ़ना और सीखने की कोशिश करना चाहिए।

अच्छी आदतें पर 10 लाइन हिंदी में (Set -2)

  1. अच्छी आदतें का हमारे जीवन में बहुत महत्व है ।
  2. अच्छी आदतें इंसान को जीवन में सफलता प्राप्त करने में बहुत सहायक होती हैं।
  3. हमें प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  4. हमें सुबह प्रतिदिन नहाकर और साफ़ सुथरे वस्त्र पहनकर स्कूल जाना चाहिए।
  5. हम सबको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
  6. हमें रोज योगा करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।
  7. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
  8. हमें दूसरे को प्रति हमेशा ईमानदार होना चाहिए।
  9. अच्छी आदतें रखने से मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है।
  10. अच्छी आदतों वाला मनुष्य हर स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त करता है।

10 Lines on Friendship in Hindi
दोस्ती पर 10 लाइन निबंध: 10 Lines on Friendship in Hindi

दोस्ती पर 10 वाक्य निबंध (Short essay on Friendship)

दोस्ती पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. दोस्ती के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
  2. वैसे तो स्कूल में मेरे कई सारे मित्र हैं लेकिन रिशभ मेरा प्रिय मित्र है।
  3. रिशभ एक होशियार छात्र के साथ-साथ हमारी कक्षा का मॉनिटर भी है।
  4. उसको इतिहास विषय बहुत पसंद है।
  5. मेरा दोस्त रिशभ मुझे पढ़ाई में बहुत मदद करता है।
  6. हम स्कूल से छुट्टी होने के बाद साथ में खेलने जाते है।
  7. जिस दिन रिशभ स्कूल नहीं आता है उस दिन मेरा स्कूल में मन नहीं लगता है।
  8. सच्चा दोस्त वही है जो आपको सही और गलत के बारे में बताये।
  9. दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसमे कोई स्वार्थ नहीं छुपा होता है ये निस्वार्थ होता है।
  10. दोस्त का अर्थ है एक दुसरे को समझना और एक दूसरे के हर समय मदद करना।

दोस्ती पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. दोस्ती हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है।
  2. वैसे तो हमारे कक्षा में, मोहल्ले में और खेल के मैदान में कई बच्चे मिलते हैं, लेकिन हमारी दोस्ती बस कुछ बच्चों से ही होती है।
  3. दोस्त बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि उसके विचार, पसंद और स्वभाव आपसे मिलते हों।
  4. कभी कभी गलत दोस्त बन जाने से हमे बहुत हानि उठानी पड़ जाती है।
  5. सच्चा दोस्त वो है जो आपको सही सुझाव दे और गलत रास्ते पर चलने से रोके।
  6. दोस्त अपने साथी का साथ हमेशा देते हैं चाहे उसकी स्थिति अच्छी हो या बुरी।
  7. दोस्त अमीर गरीब नहीं देखते सिर्फ इंसान को देखते हैं।
  8. प्राचीन काल में कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हमारे लिए उदाहरण स्वरुप है।
  9. दोस्त भले ही कई दिनो तक न मिले लेकिन जब मिलते हैं तो ऐसा लगता है मानो कभी बिछड़े ही नहीं।
  10. मनुष्य को अपने सारे रिश्ते जन्म के साथ ही मिल जाते हैं लेकिन सिर्फ दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जो वह खुद बनाता है।