10 Lines on Guru Purnima in Hindi
गुरु पूर्णिमा पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Guru Purnima in Hindi

गुरु पूर्णिमा पर 10 वाक्य निबंध | Short Essay on Guru Purnima in Hindi

गुरु पूर्णिमा पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गुरु पूर्णिमा भारत में एक प्रसिद्ध धार्मिक त्यौहार है।
  2. इसे मुख्यतः हिन्दू, जैन और बौद्ध धर्म के लोग मनाते हैं।
  3. गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु की पूजा की जाती है।
  4. यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार आषाढ़ (जून-जुलाई) महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है।
  5. ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था इसलिए इसे “व्यास पूर्णिमा” भी कहते हैं।
  6. जैन धर्म की परंपराओं के अनुसार , गुरु पूर्णिमा को त्रीनोक गुहा पूर्णिमा के रूप में जाना जाता है।
  7. इस दिन भगवान महावीर ने कैवल्य प्राप्त करने के बाद, गौतम स्वामी को अपना पहला शिष्य (गणधर) बनाया था।
  8. बौद्ध धर्म की मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान् गौतम बुद्ध ने “भिक्षुक संघ” की स्थापना की थी।
  9. बौद्ध इस दिन उपोसथ अर्थात आठ उपदेशों का पालन करते हैं।
  10. मूलतः गुरु पूर्णिमा गुरु को समर्पित पर्व है इस दिन हमें भी अपने गुरुजनों अर्थात शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करना चाहिये।

10 Lines on New Year in Hindi
नव वर्ष पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on New Year in Hindi

नव वर्ष पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on New Year in Hindi)

नव वर्ष पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल शुरू होता है।
  2. 1 जनवरी को नववर्ष मनाने की शुरुआत रोम के शासक जूलियस सीज़र ने की।
  3. लोग नव वर्ष की शुरुआत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ करते हैं ताकि उनका पूरा वर्ष इसी तरह हर्ष के साथ बीते।
  4. नव वर्ष की पार्टी का आयोजन एक दिन पहले 31 दिसंबर से शुरू हो जाता है।
  5. कई लोग मंदिरों, चर्च में जाकर पूजा अर्चना करते हैं और भगवान् से अच्छे वर्ष की कामना करते हैं।
  6. बच्चे अपने हाथों से नव वर्ष का ग्रीटिंग कार्ड बनके एक-दूसरे को भेंट करते हैं।
  7. टीवी पर सभी चैनलों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  8. भारत में भी नववर्ष को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  9. हिन्दू कलैण्डर के अनुसार हमारा नव वर्ष चैत्र माह की प्रथम तिथि से शुरु होता है।
  10. इस दिन ज़्यादातर हिन्दू व्रत रखते हैं क्योंकि इसी दिन से नवरात्री भी शुरु होती है।

10 Lines on Indian Constitution in Hindi
भारतीय संविधान पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Indian Constitution in Hindi

भारतीय संविधान पर 10 वाक्य (Short Essay on Constitution of India in Hindi)

भारत के संविधान पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. भारत का संविधान, भारत का सर्वोच्च विधान है।
  2. 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने इसे पारित किया था।
  3. 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था।
  4. 26 जनवरी का दिन भारत में गणतन्त्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  5. भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतान्त्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।
  6. भारतीय संविधान लिखने वाली सभा में 299 सदस्य थे जिसके अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद थे।
  7. भारतीय संविधान के निर्माता डॉ भीमराव आम्बेडकर को कहा जाता है।
  8. भारतीय संविधान बनाने के लिए 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन लगे थे।
  9. भारतीय संविधान में वर्तमान समय में कुल 470 अनुच्छेद, तथा 12 अनुसूचियाँ हैं।
  10. संविधान देश में कानून व्यवस्था लागू करने में अहम् भूमिका निभाता है।

10 Lines on National Flag in Hindi
राष्ट्रीय ध्वज पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on National Flag in Hindi

राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) पर 10 वाक्य | Short Essay on National Flag in Hindi

राष्ट्रीय ध्वज पर निबंध 10 लाइन (Set -1)

  1. भारत के राष्ट्रीय ध्वज को तिरंगा कहा जाता है।
  2. भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंग केसरिया, सफ़ेद और हरे रंग से मिल कर बनता है।
  3. तिरंगे का केसरिया रंग शौर्य, सफ़ेद रंग शांति, और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।
  4. राष्ट्रीय ध्वज में सफ़ेद पट्टी में नीले रंग का अशोक चक्र बना है जिसमें २४ तीलियां हैं और जो इस बात प्रतीक है भारत निरंतर प्रगतिशील है| ।
  5. राष्ट्रीय ध्वज का डिज़ाइन पिंगली वैंकैया ने की थी।
  6. राष्ट्रीय ध्वज देश के गौरव का प्रतीक होता है।
  7. राष्ट्र का झंडा उस देश की अखंडता को प्रदर्शित करता है।
  8. ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।
  9. तिरंगे को 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में स्वीकार किया गया।
  10. 15 अगस्त 1947 को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली में लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।

10 Lines on Gandhi Jayanti in Hindi
गाँधी जयंती पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Gandhi Jayanti in Hindi

गाँधी जयंती पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Gandhi Jayanti in Hindi)

गाँधी जयंती पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हम प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती मनाते हैं।
  2. गांधी जयंती राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस की ख़ुशी में मनायी जाती है।
  3. इस दिन पूरे भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
  4. राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य लोग इस दिन महात्मा गाँधी की समाधी राजघाट जाकर पुष्प अर्पित करते हैं।
  5. वह गाँधी जी के पसंदीदा भजनों का भी आयोजन किया जाता है।
  6. महात्मा गांधी को विश्व में उनके अहिंसात्मक आंदोलन के लिए जाना जाता है।
  7. इसलिए 2 अक्टूबर का यह दिन पूरे विश्व में विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
  8. स्कूल और कॉलेजों में गाँधी जयंती पर विशेष आयोजन किये जाते हैं।
  9. गाँधी जयंती पर भाषण, निबंध लेखन, भजन, ड्राइंग आदि प्रतियोगिता भी आयोजित की जाती है।
  10. गांधी जयंती को हर भारतवासी को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाता है।

मछली पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Fish in Hindi

मछली पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Fish in Hindi)

मछली पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. मछली जल में रहती है और जल के बाहर निकालने पर यह मर जाती है।
  2. दुनिया में मछली के लगभग 25000 प्रजातियां है।
  3. जल के अंदर मछलियां अपने गलफड़े से सांस लेती है।
  4. विश्व में ज्यादातर मछलियां समुद्र में पाए जाते है ।
  5. मछलियां समुद्र या नदी के अंदर बहुत तेज़ी से तैर सकती है।
  6. मछलियां शाकाहारी और मांसाहारी दोनों होती है।
  7. मछली अपने पंखों की सहायता से पानी में तैरती है।
  8. तालाब या समुद्र प्रदूषित होने पर मछलियां मर सकती है ।
  9. मछलियों को मनुष्य अपने आहार के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
  10. शार्क को दुनिया में अब तक की सबसे बड़ी मछली कहा जाता है।

खरगोश पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Rabbit in Hindi

खरगोश पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Rabbit)

खरगोश के बारे में 10 लाइन (Set -1)

  1. खरगोश एक बहुत ही प्यारा जीव है।
  2. खरगोश एक स्तनधारी जीव है।
  3. खरगोश शाकाहारी होते हैं ये फल-सब्जी आदि खाते हैं।
  4. ये बहुत ही समझदार और चालाक होते हैं।
  5. खरगोश का सबसे पसंदीदा खाना गाजर है।
  6. खरगोश उनके जन्म के समय अंधे होते हैं और इनकी आँखें खुलने में लगभग 10 से 12 दिन लगते हैं।
  7. ये जमीन में गड्ढे बनाकर रहना पसंद करते हैं।
  8. इनके दांत और नाख़ून हमेशा बढ़ते रहते हैं।
  9. ख़रगोश का जीवनकाल 8 से 10 साल तक का होता है।
  10. खरगोश घरों में लोग पालतू जानवर के रूप में भी पालते हैं।

10 lines on national emblem of india in hindi
भारत के राष्ट्रीय प्रतीक (चिन्ह) पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on National Emblem of India in Hindi

भारत के राष्ट्रीय प्रतीक पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on National Emblem in Hindi)

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध 10 लाइन (Set -1)

  1. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक (National Emblem) अशोक स्तम्भ है।
  2. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह वाराणसी के सारनाथ में स्थित राष्ट्रीय स्तंभ के शीर्ष भाग से लिया गया है।
  3. इसमें चार शेर हैं जो चारों दिशाओं की ओर मुंह किए खड़े हैं।
  4. इसके नीचे एक गोल आधार है जिस पर एक हाथी के एक दौड़ता घोड़ा, एक सांड़ और एक सिंह बने हैं।
  5. 26 जनवरी 1950 को इसे राष्ट्रीय प्रतीक (चिन्ह) घोषित किया गया।
  6. इस प्रतीक में केवल तीन शेर ही दिखाई देते है और चौथा शेर छिपा रहता है, जो चित्र में दिखाई नहीं देता है।
  7. शेरों के ठीक नीचे अशोक चक्र बना है जिसके बायीं तरफ एक घोड़ा और दाहिने तरफ एक बैल चित्रित है।
  8. उसके ठीक नीचे “सत्यमेव जयते” देवनागरी लिपि में लिखा है जिसका मतलब है कि सत्य की हमेशा विजय होती है।
  9. राष्ट्रीय प्रतीक को देश के विभिन्न सरकारी दस्तावेजों में प्रयोग किया जाता है।
  10. राष्ट्रीय प्रतीक हमारे देश के मुद्रा पर भी मुद्रित होता है।

भारत के राष्ट्रीय चिन्ह पर निबंध 10 लाइन (Set – 2)

  1. भारत का राष्ट्रीय चिन्ह अशोक स्तम्भ है।
  2. भारत का राष्ट्रीय प्रतीक देश की संप्रभुता और एकता का प्रतीक है।
  3. यह सारनाथ स्थित अशोक स्तम्भ से लिया गया है, जो एक बलुआ पत्थर की मूर्ति है जो मौर्य काल (लगभग 250 ईसा पूर्व) की है।
  4. इस प्रतीक में चार शेरों को चारों दिशाओं में खड़ा दर्शाया गया है, जो शक्ति, साहस, गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक हैं।
  5. इसमें 24-तीली वाला अशोक चक्र भी शामिल है, जो धार्मिक सहिष्णुता और प्रगति का प्रतिनिधित्व करता है।
  6. राष्ट्रीय प्रतीक के आधार पर देवनागरी लिपि में शिलालेख है जिसमें लिखा है “सत्यमेव जयते,” जिसका अर्थ है “सत्य की ही जीत होती है।”
  7. राष्ट्रीय प्रतीक का उपयोग आधिकारिक दस्तावेजों, सरकारी मुहरों और अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय प्रतीकों पर किया जाता है।
  8. इसका ऐतिहासिक महत्व और कलात्मक शिल्प कौशल इसे भारत की समृद्ध विरासत और मूल्यों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक प्रतिष्ठित प्रतीक बनाता है।
  9. इस प्रतीक को 26 जनवरी 1950 को भारत के राष्ट्रीय प्रतीक के रूप में अपनाया गया था, जिस दिन भारतीय संविधान लागू हुआ था।
  10. यह देश के इतिहास और आकांक्षाओं की याद दिलाता है, यह विविधता में एकता की भावना का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय ध्वज पर 10 लाइन निबंध : 10 Lines on National Flag in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023 : 10 Lines on Republic Day in Hindi

गणतंत्र दिवस (26 January) पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Republic Day)

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें हिंदी में (Set -1)

  1. गणतंत्र दिवस भारत का प्रमुख राष्ट्रीय पर्व है।
  2. 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ।
  3. गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है।
  4. गणतंत्र दिवस राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्र ध्वज का ध्वजारोहण होता है।
  5. डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में जाना जाता है।
  6. भारत का संविधान देश का सर्वोच्च कानून है।
  7. 26 जनवरी को विद्यालयों और अन्य शिक्षण और सरकारी संस्थानों में झंडा फहराया जाता है।
  8. 26 जनवरी के दिन दिल्ली में इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक परेड निकाली जाती है।
  9. इस दिन सभी सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर का अवकाश होता है।
  10. हमे अपने गणतंत्र और देश के कानून का सम्मान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर निबंध

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइनें हिंदी में (Set -2)

1. गणतंत्र दिवस, भारत में 26 जनवरी को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।
2. 26 जनवरी, 1950 को भारत गणराज्य की स्थापना हुई थी।
3. यह हमारे देश भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है।
4. गणतंत्र दिवस पर भारत के राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराते हैं।
5. यहाँ इस समारोह में भारत की तीनों सेनाओं, थल सेना, नौसेना, और वायुसेना का प्रदर्शन होता है।
6. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के दिन विभिन्न राज्यों की झांकियाँ भी निकलती है।
7. इस दिन देशभर में स्कूल और कॉलेजों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
8. गणतंत्र दिवस एक राष्ट्रीय अवकाश होता है।
9. गणतंत्र दिवस का उत्सव भारत की समृद्धि, सामरिक सामंजस्य, और एकता की भावना को मजबूत करता है।
10. गणतंत्र दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें अपने देश की स्वतंत्रता और गणतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए।

Watch Video on Essay On Republic Day Here:

10 Lines on Summer Season in Hindi
ग्रीष्म ऋतु (गर्मी का मौसम) पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Summer Season in Hindi

ग्रीष्म ऋतु पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Summer Season in Hindi)

गर्मी का मौसम पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ग्रीष्म ऋतु भारत में गर्मियों का मौसम होता है जो अप्रैल से शुरू होकर जून तक चलता है।
  2. गर्मी के मौसम में गर्मी के कारण सभी नदियाँ और तालाब सुखने लगते हैं।
  3. ग्रीष्म ऋतु में तेज़ गर्म हवाएं चलती है जिसे लू कहा जाता है।
  4. गर्मी में दिन बड़े और राते छोटी हो जाती है।
  5. गर्मी के मौसम में हमें जूस, लस्सी, गन्ने का रस, नारियल पानी आदि पीना चाहिए।
  6. ग्रीष्म ऋतु में लोग आम, लीची, जामुन आदि फलों का भरपूर आनंद लेते है।
  7. गर्मी से बचने के लिए सभी सूती और पतले कपड़े पहनते हैं।
  8. ग्रीष्म ऋतु में गर्मी से बचने के लिए लोग पंखे, कूलर, AC का उपयोग करते है।
  9. गर्मी के मौसम में हमें हानिकारक कोल्ड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए और फलों के जूस पीना चाहिए।
  10. गर्मी के मौसम में हमें घर से बाहर कम निकलना चाहिए।

ग्रीष्म ऋतु (गर्मी का मौसम) पर 10 लाइन हिंदी में (Set -2)

  1. गर्मी के मौसम को हम ग्रीष्म ऋतु के नाम से भी जानते हैं
  2. गर्मी के मौसम में बच्चो के स्कूलों की छुट्टियाँ हो जाती है।
  3. गर्मी के मौसम में बच्चे अपने नाना-नानी के घर घूमने जाते हैं।
  4. ग्रीष्म ऋतु में हमें ठन्डे फलों का सेवन करना चाहिए।
  5. ग्रीष्म ऋतु में हमें हलके सूती कपड़े पहनने चाहिए।
  6. गर्मी के मौसम में गर्मी बहुत ज्यादा होती है, जिससे तालाब, पेड़-पौधे आदि सुखने लगते है।
  7. भारत में गर्मी के दिनों में तापमान 50° तक भी चला जाता हैं।
  8. गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा लू और टायफायड की बीमारी होती हैं।
  9. मई और जून के महीने में गर्मी सबसे ज्यादा होती है।
  10. गर्मी के दिनों में दिन बड़े और रातें छोटी होती हैं।