10 Lines on Fair in Hindi
मेला पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Fair in Hindi

मेला पर 10 वाक्य (Short Essay on Fair in Hindi)

मेला पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. भारत को मेलों का देश भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ हर क्षेत्र में समय समय पर मेलों का आयोजन होता रहता है।
  2. मेला शहरो और गांव सभी जगह लगता है।
  3. भारत का सबसे बड़ा धार्मिक मेला कुम्भ मेला है।
  4. भारत का सबसे बड़ा पशु मेला भी लगता है।
  5. इसके अलावा सावन का मेला, दशहरे का मेरा, और भी स्थानीय मेले प्रसिद्ध हैं।
  6. मेले में जाकर बच्चों में अत्यधिक ख़ुशी और उत्साह देखने को मिलता है।
  7. बच्चे मेलों से बहुत से खिलोने खरीदते हैं और झूलों का आनंद लेते है।
  8. मेले में हमे हर प्रकार की वस्तु या सामग्री मिलती है।
  9. छोटे से लेकर बड़े तक हर व्यक्ति मेले में घूम कर आनंदित होते हैं।
  10. आमतौर पर मेला छोटे समय सीमा के लिए लगता है।
10 Lines on Pollution Free Diwali in Hindi
प्रदूषण मुक्त दिवाली पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Pollution Free Diwali in Hindi

प्रदूषण मुक्त दिवाली पर 10 वाक्य (Short Essay on Pollution Free Diwali in Hindi)

प्रदूषण मुक्त दिवाली पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हमारे देश में दिवाली का त्यौहार बहुत ही लोकप्रिय और प्रसिद्ध है।
  2. यह त्यौहार हिन्दू धर्म के साथ साथ अन्य धर्म और जाति के लोग मानते है।
  3. यह त्यौहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
  4. प्रदुषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए लोग अब प्रदुषण मुक्त पटाखों के प्रयोग पर बल दे रहे हैं।
  5. यह पटाखे आवाज़ भी काम करते हैं और ज़हरीली गैस भी नहीं छोड़ते।
  6. सामान्य पटाखों से तरह-तरह के हानिकारक गैस फैलती है और वायु प्रदुषण के साथ ध्वनि प्रदुषण भी बढ़ता है।
  7. पहले पटाखों से हमारे आसपास के जीव जंतुओं को परेशानी होती थी और छोटे बच्चो और बुजुर्गों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ता था।
  8. हमें अपने घरों को दिवाली के दिन दियो से और तरह तरह के फूलों से सजाना चाहिए जिससे हमारा घर सुंदर लगे।
  9. दिवाली में हमें गरीब बच्चों को कपड़े देने चाहिए।
  10. हमें आसपास के लोगों को प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने के लिए जागरूक करना चाहिए।

10 Lines on Grandparents in Hindi
दादा दादी पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Grandparents in Hindi

दादा दादी पर 10 वाक्य (Short Essay on Grandparents in Hindi)

दादा दादी पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे दादा दादी बहुत अच्छे स्वभाव के हैं।
  2. मेरे दादा का नाम नारायण और दादी का नाम श्यामा देवी है।
  3. मैं अपने दादा दादी से बहुत प्यार करता हूँ।
  4. जीवन में उनके लाड प्यार की तुलना किसी से नहीं की जा सकती हैं.
  5. मेरे दादा की उम्र 75 साल है और मेरी दादी की उम्र 68 साल है।
  6. मेरे दादा जी सुबह जड़ी उठ जाते हैं और बग़ीचे में बैठकर चाय पीते हुए अखबार पढ़ते है।
  7. मेरी दादी धार्मिक विचारों वाली महिला हैं और वह सुबह नहाकर पूजा करती हैं।
  8. मेरे दादा दादी शाम को हम सभी बच्चों को कहानियां सुनाते हैं।
  9. सभी परिवार में दादा-दादी का होना बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  10. मैं भगवान से अपने दादा-दादी की लम्बी आयु और अच्छे स्वस्थ की कामना करता हूँ।

10 Lines on Yoga in Hindi
योग पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Yoga in Hindi

योग पर 10 वाक्य (Short Essay on Yoga in Hindi)

योग पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. शरीर और आत्मा को एकरूप करना ही योग कहलाता है।
  2. योग बहुत ही लाभकारी प्रक्रिया है।
  3. योग करने से शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित किया जा सकता है।
  4. योग एक जीवन शैली है जो स्वस्थ जीवन प्रदान करती है।
  5. योग करने से तनाव व चिंतन से मुक्ति मिलती है।
  6. योग शरीर में लचीलापन और आत्मविश्वास विकसित करता है।
  7. योग से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।
  8. नियमित योग से शरीर की बहुत सी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है।
  9. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
  10. बी के एस अयंगर, स्वामी शिवानंद और योगगुरु रामदेव आदि भारत के प्रसिद्ध योग गुरु हैं।

10 Lines on Rainy Season in Hindi
वर्षा ऋतु पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Rainy Season in Hindi

वर्षा ऋतु पर 10 वाक्य (Short Essay on Rainy Season in Hindi)

वर्षा ऋतु पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ग्रीष्म ऋतु के बाद वर्षा ऋतु का आगमन होता है।
  2. वर्षा ऋतु मुख्यतः जुलाई-अगस्त माह में होती है।
  3. वर्षा ऋतु में वर्षा के जल से भूमि का जल स्तर वापस से सामान्य हो जाता है।
  4. वर्षा ऋतु से कृषि में फसलों की सिचाई में मदद मिलती है।
  5. वर्षा ऋतु में अक्सर इंद्रधनुष देखने को मिलते है।
  6. वर्षा ऋतु को सावन का महीना भी आता है।
  7. वर्षा ऋतु में मोर, मेंढक, केचुएं आदि जीव दिखाई देते हैं।
  8. वर्षा ऋतु के आगमन से लोगो को गर्मी से राहत मिलती है।
  9. वर्षा ऋतु में लोग घुमने और पिकनिक मनाने जाते है।
  10. वर्षा ऋतु का मौसम सबसे अधिक मज़ेदार और सुहावना लगता है।

10 Lines on Discipline in Hindi
अनुशासन पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Discipline in Hindi

अनुशासन पर 10 वाक्य (Short Essay on Discipline in Hindi)

अनुशासन पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. हम सबके जीवन में अनुशासन का होना बहुत ही आवश्यक है।
  2. यह एक ऐसा गुण है जो मनुष्य को अन्य जीवों से अलग करता है।
  3. अनुशासन दो शब्दों से मिलकर बना है – अनु और शासन, अनु का अर्थ है “पालन” और शासन का मतलब “नियम”।
  4. हमारा जीवन सरल और सादगी से जीने के लिए अनुशासन अत्यंत आवश्यक है।
  5. अगर आप अनुशासित व्यक्ति है तो समाज में सभी आप का सम्मान करेंगे।
  6. अनुशासन हमारी सफलता की सीढ़ी है।
  7. अगर हमारे जीवन में अनुशासन नहीं है तो हम गैर जिम्मेदार और आलसी बन जाते हैं।
  8. अनुशासनहीन व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकता।
  9. अनुशासन का पर्याय केवल विद्याथी जीवन से नहीं है बल्कि इसका पालन हर व्यक्ति को करना चाहिए।
  10. केवल सफलता पाने के लिए नहीं अपितु अच्छा जीवन व्यतीत करने हेतु अनुशासन आवश्यक है।

10 Lines on Global Warming in Hindi
ग्लोबल वार्मिंग पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Global Warming in Hindi

ग्लोबल वार्मिंग पर 10 वाक्य (Short Essay on Global Warming in Hindi)

1. ग्लोबल वार्मिंग पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (10 Lines on Global Warming in Hindi)

  1. ग्लोबल वार्मिंग शब्द का अर्थ है “भूमंडलीय ऊष्मीकरण” अर्थात पृथ्वी के तापमान में वृद्धि होना है।
  2. पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का सामना कर रही है।
  3. ग्लोबल वार्मिंग ज्यादातर ग्रीनहाउस गैसों के कारण होता है, जो सूर्य की किरणों को अवशोषित कर लेती हैं।
  4. यह जलवायु के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रभावित करता है।
  5. ग्लोबल वार्मिंग के कारण ग्लेशियरों में बर्फ तेजी से पिघल रही है।
  6. पृथ्वी पर प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिससे भी ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है।
  7. जंगलों की कटाई तेजी से बढ़ने से भी ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है।
  8. प्रदूषण के बढ़ने से ओज़ोन परत को लगातार नुकसान पहुँच रहा है।
  9. आज ग्लोबल वार्मिंग की समस्या पर पूरी दुनिया को ध्यान देने और इसके रोकथाम के लिए उचित कदम उठाने की आवश्यकता है।
  10. ग्लोबल वार्मिंग को नियंत्रित करने के लिए विश्व भर के देश अंतरराष्ट्रीय समझौता क्योटो प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

10 Lines on Joint Family in Hindi
संयुक्त परिवार पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Joint Family in Hindi

संयुक्त परिवार पर 10 वाक्य (Short Essay on Joint Family in Hindi)

संयुक्त परिवार पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. संयुक्त परिवार एक ऐसा परिवार होता है जिसमे कई पीढ़ियों के लोग साथ मिलकर रहते है।
  2. संयुक्त परिवार में सभी लोग एक रसोई, पूजा घर आदि प्रयोग करते हैं।
  3. परिवार का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति परिवार का मुखिया होता है।
  4. परिवार के सभी सदस्यों पर मुखिया का नियंत्रण होता है।
  5. संयुक्त परिवार के सभी सदस्य भावनात्मक रूप से एक दुसरे से जुड़े रहते हैं।
  6. परिवार के किसी भी सदस्य की स्वास्थ्य समस्या ,सुरक्षा समस्या, या आर्थिक समस्या पूरे परिवार की साझी होती है।
  7. सामाजिक स्तर पर संयुक्त परिवार की महत्ता उच्चतम होती है।
  8. संयुक्त परिवार में सदस्यों की संख्या अधिक होने के कारण कार्यों का विभाजन आसान हो जाता है और किसी एक पर बोझ भी नहीं पड़ता।
  9. संयुक्त परिवार बच्चों के चरित्र निर्माण में भी बहुत सहयोग करतें हैं।
  10. आधुनिक युग में संयुक्त परिवारों की संख्या तेज़ी से कम हो रही है।

10 Lines on Kashi Vishwanath Corridor in Hindi
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Kashi Vishwanath Corridor in Hindi

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर 10 वाक्य (Short Essay on Kashi Vishwanath Corridor in Hindi)

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. काशी विश्वनाथ धाम को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर भी कहा जाता है।
  2. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है।
  3. यह कॉरिडोर लगभग 5 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है।
  4. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर इतना भव्य है कि इसमें कुल 23 छोटी व बड़ी इमारतें तथा 27 मंदिर है।
  5. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में चार विशालकाय गेट मौजूद है।
  6. काशी विश्वनाथ मंदिर में भारत माता, गुरु आदि शंकराचार्य तथा अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा स्थापित की गई है।
  7. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ललिता घाट को विश्वनाथ मंदिर से जोड़ता है
  8. इस कॉरिडोर में रुद्राक्ष, परिजात, बेलपत्र, वट तथा अशोक आदि वृक्ष लगाए गए हैं, जो महादेव को बहुत प्रिय है।
  9. इस कॉरिडोर को बनाते समय 40 प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार किया है।
  10. इस कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 13 दिसंबर 2021 में किया गया है।

10 lines on Rabindra Nath tagor
रविंद्रनाथ टैगोर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Rabindranath Tagore in Hindi

रविंद्रनाथ टैगोर पर 10 वाक्य (Short Essay on Rabindranath Tagore in Hindi)

रविंद्रनाथ टैगोर पर निबंध 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. रविंद्रनाथ टैगोर विश्व प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के विद्वान थे।
  2. रवीन्द्रनाथ टैगोर जी का जन्म कोलकाता में 7 मई 1861 में हुआ था।
  3. इनका सम्बन्ध एक ऐसे परिवार से था जिसमे सभी लोग शिक्षित एवं कलाप्रेमी थे।
  4. रवीन्द्रनाथ टैगोर जी के पिता का नाम देवेन्द्रनाथ टैगोर और माता का नाम शारदा देवी था।
  5. सन 1913 में रविंद्रनाथ टैगोर जी को उनकी रचना गीतांजलि के लिए साहित्य नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित किया गया था
  6. उन्हें गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है।
  7. हमारे भारत का राष्ट्र-गान “जन-गण-मन” की रचना रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा की गयी है।
  8. महात्मा गाँधी को महात्मा की उपाधि रविंद्रनाथ टैगोर जी ने ही दी थी।
  9. रविंद्रनाथ टैगोर को सन् 1915 में जॉर्ज पंचम ने नाइटहुड की उपाधि प्रदान की थी।
  10. रविंद्रनाथ टैगोर की मृत्यु 7 अगस्त सन् 1941 को हुई थी।