10 lines on mahatma gandhi
महात्मा गांधी पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi

महात्मा गांधी पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (10 Lines about Mahatma Gandhi)

महात्मा गांधी पर 10 लाइन निबंध (Set-1)

  1. महात्मा गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर जिले में हुआ था।
  2. गाँधी जी के पिता का नाम करमचंद गाँधी और माता का नाम पुतलीबाई था।
  3. गाँधी जी का विवाह 13 वर्ष की आयु में ही हो गया था।
  4. इनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था।
  5. गाँधी जी हमारे भारत में राष्ट्रपिता के नाम से भी प्रसिद्ध हैं।
  6. महात्मा गाँधी जी (बापू) ने जीवन के 3 सिद्धांत बताये है, 1. बुरा मत देखो, 2. बुरा मत बोलो, 3. बुरा मत सुनो।
  7. गाँधी जी एक महान राजनीतिक और समाज सुधारक थे।
  8. गाँधी जी को गोली मारने वाले नाथूराम गौडसे थे।
  9. गाँधी जी को पहली बार 1915 वर्ष में रविंद्र नाथ टैगोर ने महात्मा कहकर संबोधित किया था।
  10. हमारे देश की आज़ादी में महात्मा गांधी का बहुत बड़ा योगदान है।

महात्मा गांधी पर निबंध (10 पंक्तियाँ) हिंदी में (Set-2)

  1. महात्मा गाँधी एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे।
  2. जिन्होंने हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई थी।
  3. गाँधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था।
  4. महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
  5. गाँधी जी बापू के नाम से भी जाना जाता है।
  6. उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।
  7. इनके पिता करमचंद गांधी, एक दीवान थे और माता पुतलीबाई का धर्म के प्रति काफी झुकाव था।
  8. उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध असहयोग, सविनय अवज्ञा, भारत छोडो जैसे कई आंदोलन किये।
  9. 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गाँधी की गोली मार कर हत्या कर दी थी।
  10. इस दिन को हम भारतीय “शहीद दिवस” के रूप में मनाते हैं।

महात्मा गांधी पर 10 वाक्य (Set-3)

  1. महात्मा गांधी को हमारे राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है।
  2. इनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गाँधी था।
  3. उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था और हम उनकी जयंती को “गांधी जयंती” के रूप में मनाते हैं।
  4. गांधी जी का जन्मदिन, भारत में एक राष्ट्रीय अवकाश है।
  5. वह भारत को आजादी दिलाने वाले सबसे प्रमुख नेताओं में से थे।
  6. लोग उन्हें “बापू” कहते हैं, यह उपाधि सबसे पहले नेता जी सुभाष चंद्र बोस ने प्रदान की थी।
  7. गांधी जी ने जीवन भर सत्य (सत्याग्रह), अहिंसा, करुणा और दया का पालन किया।
  8. चंपारण आंदोलन (1917), खेड़ा आंदोलन (1918), खिलाफत आंदोलन (1919), असहयोग आंदोलन (1920), भारत छोड़ो आंदोलन (1942) महात्मा गांधी के नेतृत्व वाले सबसे लोकप्रिय आंदोलनों में से थे।
  9. महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन “वैष्णव जन तो” और “रघुपति राघव राजा राम” थे।
  10. महात्मा गांधी की हत्या नाथू राम गोडसे ने की थी।


लोगो ने यह भी पूछा (faq on Mahatma Gandhi)

  1. महात्मा गांधी का स्लोगन क्या है?

    “भारत छोड़ो”। “करो या मरो”। “आँख के बदले में आँख पूरे दुनीया को अँधा बना देगी”।

  2. महात्मा गांधी का नोट पर फोटो क्यों आता है?

    क्यूंकि गाँधी जी की स्वीकार्यता पूरे देश में थी।

  3. हम गांधी को राष्ट्रपिता क्यों कहते हैं?

    नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने महात्मा गांधी के लिए “राष्ट्रपिता” शब्द का प्रयोग किया था। क्यूंकि उन्होंने अहिंसा के रास्ते पर चलने, पूरे देश को एक साथ खड़ा करने तथा पूरे देश का मार्गदर्शन करने का काम किया।

  4. गांधी जी भारत में कब आए थे?

    09 जनवरी 1915 की सुबह दक्षिण अफ्रीका से भारत आये थे।

10 lines on earth in HIndi
पृथ्वी पर 10 लाइन निबंध: : 10 Lines on Earth in Hindi

पृथ्वी पर 10 वाक्य हिंदी में: 10 Lines on Earth Short Essay

पृथ्वी पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set-1)

  1. पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है, जिस पर जीवन संभव है।
  2. पृथ्वी पर जीव, जंतु, वृक्ष और मनुष्य रह सकते है।
  3. पृथ्वी को सूर्य का चक्कर लगाने में 365 दिन (एक वर्ष) लगते हैं।
  4. पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  5. उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव पृथ्वी के दो ध्रुव हैं।
  6. पृथ्वी पर जल, अग्नि, वायु, पहाड़, नदी, तालाब, बर्फ की चट्टानें, जंगल, और हरे भरे मैदान मौजूद हैं।
  7. हमारी पृथ्वी गेंद की तरह गोल है जो की 23.5 डिग्री तक झुकी हुई है।
  8. हमारी पृथ्वी से सूर्य, चन्द्रमा और तारे दिखाई देते है।
  9. पृथ्वी पर जल की मात्रा ज्यादा होने पर यह अंतरिक्ष से नीली दिखाई देती है।
  10. पृथ्वी पर पीने का पानी सिर्फ एक चौथाई 1/4 है।

पृथ्वी के बारे में १० लाइन्स (Set-2)

  1. पृथ्वी एक ग्रह है।
  2. इसका आकार अण्डाकार है।
  3. पृथ्वी सौरमंडल का एकलौता ऐसा ग्रह है जहां जीवन है।
  4. पृथ्वी सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा ग्रह है।
  5. पृथ्वी सूर्य का चक्कर लगाती है।
  6. धरती सूर्य के चारों तरफ़ एक चक्कर पूरा करने में 365 दिन लगाती है।
  7. पृथ्वी का उपग्रह चन्द्रमा है।
  8. पृथ्वी का 71% भाग जल तथा 29% भाग भूमि है।
  9. पृथ्वी पर नदियां, समुद्र, पर्वत मालाएं और हरे -भरे मैदानी इलाके पाए जाते हैं जो इसे ख़ास ग्रह बनाते हैं।
  10. 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

पृथ्वी पर 10 वाक्य निबंध (Set-3)

  1. पृथ्वी सौरमंडल का एक ग्रह है।
  2. पृथ्वी का आकार अण्डाकार है।
  3. यह सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाता है।
  4. इसे “Blue Planet” के नाम से भी जाना जाता है
  5. इसका वातावरण नाइट्रोजन, ऑक्सीजन और अन्य गैसों से युक्त है।
  6. पृथ्वी 365 दिनों तक सूर्य की परिक्रमा करती है।
  7. यह एकमात्र ग्रह है जो जीवन को कायम रखता है।
  8. पृथ्वी की सतह का लगभग 71% भाग जल से ढका हुआ है तथा 29% भाग भूमि है।
  9. पृथ्वी तीन परतों से बनी है जो कोर, मेंटल और क्रस्ट हैं।
  10. हमें अपनी पृथ्वी को प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाना चाहिए।


लोगो ने यह भी पूछा (faq on Earth)

  1. पृथ्वी का आकार कैसा है?

    पृथ्वी का वास्तविक आकार दीर्घ वृत्ताकार या अंडाकार है।

  2. पृथ्वी सरल परिभाषा क्या है?

    पृथ्वी एक ग्रह है जहाँ जीवन संभव है। जिस पर हम रहते हैं। यह ग्रह हमारे ब्रह्मांड का एक हिस्सा है।

  3. पृथ्वी पर सबसे पहला जीव कौन सा है?

    नील हरित शैवाल 

10 lines on stars in hindi
तारों पर 10 वाक्य निबंध हिंदी में 2023: 10 Lines on Stars in Hindi

तारों पर 10 पंक्तियाँ: 10 Lines about Stars in Hindi

तारों के बारे में जानने की जिज्ञासा सभी में होती है। भारत में बच्चों को उनके माता पिता सबसे पहले ध्रुव तारा और सप्तर्षि तारा समूह दिखते हैं। खुले आकाश के नीचे बैठकर हम सभी तारों को देखते हैं और उन्हें समझने की कोशिश करते हैं। कई लोग तो किसी टूटते हुए तारे को देखकर विश मांगना भी मिस नहीं करते। आज Curious Kids Kingdom पर हम “तारों पर 10 वाक्य का निबंध” लिखेंगे। तारों के बारे में यह 10 लाइन बहुत महत्वपूर्ण हैं। आइये शुरू करते हैं, “तारा पर 10 रोचक पंक्तियाँ”

तारों पर 10 वाक्य निबंध हिंदी में (Set -1)

  1. तारे रात में हमारे आकाश में चमकते हुए पाए जाते है।
  2. तारे दिन में भी आकाश में रहते है पर वो हमें सूर्य के किरणों की वजह से दिखाई नहीं देते है।
  3. तारा और कुछ नहीं बल्कि एक खगोलीय पिंड होता है।
  4. तारे चमकीले गर्म गैसीय पिंड होते है।
  5. तारो का एक अपना प्रकाश होता है।
  6. अंतरिक्ष (आकाश) में तारो की संख्या अनगिनत है।
  7. तारे हमारे धरती से लाखो प्रकाश वर्ष दूर स्थित होते है।
  8. हर १८ दिनों में एक नए तारे का निर्माण होता है।
  9. तारों को धरती से दूरबीन की सहायता से अच्छे से देखा जा सकता है।तारे हमें आकाश में छोटे छोटे इस वजह से दिखाई देते है क्यूँकि वो हमारे धरती से करोड़ों किलोमीटर दूर हैं।

10 लाइन्स तारों के बारे में (Set-2)

  1. रात को जो हमारे आसमान में चमकते हैं उन्हें हम तारे कहते हैं।
  2. तारा एक खगोलीय पिंड है।
  3. रात में नंगी आँखों से तारा देखा जा सकता है।
  4. तारे हमारी पृथ्वी से लाखों-करोड़ों किलोमीटर दूर हैं, इसलिए वे छोटे लगते हैं।
  5. हमारे ब्रह्माण्ड में अरबों से भी अधिक तारे हैं, उनकी गिनती करना असंभव है।
  6. तारे दूरबीन के माध्यम से देखे जा सकते हैं।
  7. तारा अपना प्रकाश पैदा करता है।
  8. सूर्य भी एक बहुत बड़ा तारा है।
  9. हमारे यूनिवर्स का सबसे बड़ा तारा वी वाई कैनीस मजोरिस है।
  10. हमारी आकाशगंगा में हर 18 दिन में एक नया तारा बनता है।

तारों पर १० वाक्य हिंदी में (Set-3)

  1. तारा अंतरिक्ष में चमकते गर्म पदार्थ की एक बहुत बड़ी गेंद जैसी आकृति है।
  2. तारा के रूप में जानी जाने वाली एक खगोलीय वस्तु एक चमकदार प्लाज्मा गोलाकार से बनी होती है जो आत्म-गुरुत्वाकर्षण द्वारा एक साथ जुड़ी होती है।
  3. पृथ्वी का निकटतम तारा सूर्य है।
  4. वे गर्मी और प्रकाश छोड़ते हैं क्योंकि वे बहुत गर्म होते हैं।
  5. कई अन्य तारे रात में नग्न आंखों को दिखाई देते हैं, लेकिन पृथ्वी से उनकी अत्यधिक दूरी उन्हें प्रकाश के निश्चित बिंदु के रूप में दिखाई देती है।
  6. आर डोरैडस नामित तारा, पृथ्वी से दिखने वाला आकाश का सबसे बड़ा तारा है।
  7. तारों का औसत जीवन काल 1 अरब से 10 अरब वर्ष के बीच होता है।
  8. भारतीय पौराणिक कथाओं में, उर्स मेजर के सात केंद्रीय सितारे जो कप के आकार का निर्माण करते हैं, उन्हें सप्तर्षि कहा जाता है जिसका अर्थ है सात (सप्त) ऋषि (ऋषि)। ये हैं वसिष्ठ, भारद्वाज, जमदग्नि, गौतम, अत्रि, विश्वामित्र और अगस्त्य।
  9. ध्रुव तारा जिसे भारत में “ध्रुव तारा” भी कहा जाता है, आकाश में स्थिर रहता है और इसका उपयोग नेविगेशन के लिए किया जाता था।
  10. ब्रह्माण्ड का सबसे बड़ा तारा UY Scuti है। इसकी त्रिज्या सूर्य की त्रिज्या से लगभग 1,700 गुना बड़ी है।

10 Lines on Moon in Hindi
चंद्रमा पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on Moon in Hindi

चंद्रमा पर 10 लाईन (10 Lines about Moon in Hindi)

चन्द्रमा को देखकर हर व्यक्ति के मन में उत्सुकता जागृत होती है। रात के अँधेरे में पृथ्वी पर प्रकाश बिखेरने वाला और आकाश में छोटे छोटे टिमटिमाते तारों के बीच पीले रंग के बल्ब जैसी आकृति सब के मैं में कौतुहल पैदा कर देती है। बालपन में हम इसे चंदा मां भी कहते हैं और इसके धब्बों को पेड़ के नीचे बैठ कर अपने चरखे से सूत कातती हुई बुढ़िया दादी समझते हैं। बड़े होने पर हमे पता लगता है कि यह तो पृथ्वी का उपग्रह है, जो हमारी पृथ्वी के चारो ओर चक्कर लगाता रहता है। आज Curious Kids Kingdom में हम “चंद्रमा पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में” लिखना सीखेंगे जिसके माध्यम से आप सबको चाँद के बारे में बहुत सारी महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। अक्सर विद्यालयों में भी “चंद्रमा पर 10 वाक्य का निबंध” लिखने को दिया जाता है। आइये शुरू करते हैं “चाँद पर 10 लाइन निबंध”

चन्द्रमा पर 10 लाइन्स हिंदी में (Set -1)

  1. चन्द्रमा पर कदम रखने वाले पहले आदमी नील आर्मस्ट्रांग थे।
  2. चाँद हमारे धरती से लगभग 384,400 कि.मी. दूर है।
  3. चन्द्रमा धरती का एक चक्कर 27 दिनों में पूरा करता है।
  4. चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल 1.62 M/S² है।
  5. हमारे भारतीय संस्कृति में चन्द्रमा की पूजा की जाती है।
  6. सूर्य ग्रहण ,चन्द्रमा के कारण ही लगता है।
  7. चन्द्रमा का क्षेत्रफल लगभग अफ्रीका के क्षेत्रफल के बराबर है।
  8. चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है।
  9. यह सिर्फ रात में ही दिखाई देता है।
  10. चन्द्रमा धरती का एक मात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

चन्द्रमा के बारे में १० महत्वपूर्ण पंक्तियाँ (Set -2)

  1. चन्द्रमा सौरमंडल का पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है।
  2. चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
  3. चन्द्रमा का आकार गोल होता है।
  4. चन्द्रमा का अपना कोई प्रकाश नहीं होता है, यह सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।
  5. चन्द्रमा से पृथ्वी की दूरी 384,403 किलोमीटर है।
  6. चंद्रमा को चांद, चंद्र, शशि आदि नामों से भी जाना जाता है।
  7. चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग थे।
  8. चांद का आकार पृथ्वी के आकार का केवल 27% ही है।
  9. चन्द्रमा सूर्य की तरह ही पूर्व दिशा से निकलता है और पश्चिम दिशा में छिपता है।
  10. यह प्रतिवर्ष पृथ्वी से लगभग 3.8 सेंटीमीटर दूर होता जा रहा है।

चन्द्रमा पर 10 वाक्य हिंदी में (Set -3)

  1. चंद्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
  2. भारतीय बच्चों के लिए इसे चंदा मामा के नाम से जाना जाता है।
  3. इसका व्यास पृथ्वी का लगभग एक-चौथाई है।
  4. यह सौर मंडल का पांचवां सबसे बड़ा उपग्रह है।
  5. इसकी सतह का गुरुत्वाकर्षण 0.1654 ग्राम पृथ्वी का लगभग छठा हिस्सा है।
  6. चंद्रमा 384,400 किमी (238,900 मील) या पृथ्वी के व्यास का लगभग 30 गुना की औसत दूरी पर पृथ्वी की परिक्रमा करता है।
  7. चंद्र नमूनों की आइसोटोप डेटिंग से पता चलता है कि चंद्रमा का निर्माण सौर मंडल की उत्पत्ति के लगभग 50 मिलियन वर्ष बाद हुआ था।
  8. नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा पर चलने वाले पहले व्यक्ति थे।
  9. 499 ईस्वी में, भारतीय खगोलशास्त्री आर्यभट्ट ने अपने आर्यभटीय में उल्लेख किया था कि चंद्रमा की चमक का कारण परावर्तित सूर्य का प्रकाश है।
  10. भारत पहली बार 2008 में अपने चंद्रयान-1 के साथ चंद्रमा पर पहुंचा और उसने चंद्रमा की मिट्टी में पानी के अणुओं की मौजूदगी की पुष्टि की।


लोगों ने यह भी पूछा (faq about Moon)

चांद में क्या रहता है?

चंद्रमा की सतह खुरदुरी और बेहद अस्‍थिर है। यहाँ हल्का वायुमंडल होने की संभावना व्यक्त की जाती है और यहां पानी भी ठोस रूप में मौजूद होने के सबूत मिले हैं।

चंद्रमा कैसे चमकता है?

सूर्य की किरणें चंद्रमा की सतह पर पड़कर परावर्तित होती हैं और इस परावर्तन के कारण ही चंद्रमा चमकता हुआ प्रतीत होता है।

चंद्रमा क्या है इन हिंदी?

चन्द्रमा पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।

10 Lines on Rakesh Sharma in Hindi
राकेश शर्मा पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में 2023 (10 Lines on Rakesh Sharma in Hindi)

राकेश शर्मा पर 10 लाइनें: 10 Lines on Rakesh Sharma in Hindi

राकेश शर्मा के बारे में सभी भारतीयों को अहम् जानकारी होनी चाहिए। वह पहले भारतीय हैं जिन्होंने अंतरिक्ष की यात्रा की और अपने देश का नाम बढ़ाया। आज Curious Kids Kingdom में हम जानेंगे कि राकेश शर्मा कौन हैं? राकेश शर्मा का जीवन परिचय, और राकेश शर्मा की अंतरिक्ष यात्रा के बारे में भी। यह जानकारी सभी के लिए उपयोगी है चाहे वह छात्र हो, अंतरिक्ष के जिज्ञासु हो या फिर कोई भी अन्य भारतीय नागरिक। राकेश शर्मा के बारे में इन १० लाइन का उपयोग आप भाषण, पैराग्राफ लेखन या निबंध लेखन में भी कर सकते हैं। आइये शुरू करते हैं “राकेश शर्मा पर 10 वाक्य”:

10 लाइन्स राकेश शर्मा के बारे में (Set-1)

  1. राकेश शर्मा प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।
  2. उनका जन्म 13 जनवरी 1949 हुआ था।
  3. राकेश शर्मा की शिक्षा हैदरबाद के स्कूल सेंट जॉर्ज ग्रामर में हुई।
  4. बचनपन से ही राकेश शर्मा पढ़ाई में बहुत ही तेज थे।
  5. राकेश शर्मा की पसंदीदा विषय विज्ञानं था।
  6. मात्र २१ साल की उम्र में ही भारत के वायुसेना में शामिल हुए।
  7. राकेश शर्मा सोवियत रूस की मदद से अंतरिक्ष में 3 अप्रैल 1984 गए।
  8. राकेश शर्मा अंतरिक्ष में 7 दिन 21 घंटे 40 मिनट समय बिताकर वापस धरती पर आये।
  9. राकेश शर्मा अंतरिक्ष यात्रा में जाने से पहले वो वायुसेना के बेहतरी पायलेट थे।
  10. राकेश शर्मा को सोवियत संघ के “देश पर हीरो” सम्मान से सम्मानित थे।

राकेश शर्मा के बारे में 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. भारत के पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे।
  2. 13 जनवरी 1949 को पंजाब के पटियाला शहर में उनका जन्म हुआ था।
  3. उनके पिता देवेन्द्र शर्मा और माता तृप्ता शर्मा थे।
  4. 3 अप्रैल 1984 को, राकेश शर्मा भारत और सोवियत रूस के साझा स्पेस मिशन पर अंतरिक्ष में गए।
  5. उन्होंने कुल 7 दिन 21 घंटे 40 मिनट अंतरिक्ष में बिताये और अनेक प्रयोग और अवलोकन किये।
  6. अंतरिक्ष में जाने से पहले राकेश शर्मा भारतीय वायुसेना में एक उत्कृष्ट पायलट थे।
  7. 1987 में उन्होंने भारतीय वायु सेना में विंग कमाडर ग्रहण किया।
  8. रिटायरमेंट के बाद वह हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड के नाशिक मंडल में मुख्य टेस्ट पायलट रहे।
  9. राकेश शर्मा अंतरिक्ष में अध्ययन करने से पहले हर दिन दस मिनट योग करते थे।
  10. राकेश शर्मा को भारत सरकार ने देश का भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन सैन्य अलंकरण पुरस्कार “अशोक चक्र” से सम्मानित किया।

राकेश शर्मा पर 10 लाइन निबंध (Set -3)

  1. राकेश शर्मा अंतरिक्ष में यात्रा करने वाले एकमात्र भारतीय नागरिक हैं।
  2. उनका जन्म 13 जनवरी 1949 को भारत में पंजाब के पटियाला में हुआ था।
  3. राकेश शर्मा 1970 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए।
  4. उन्हें भारतीय वायु सेना और सोवियत इंटरकोस्मोस अंतरिक्ष कार्यक्रम के बीच एक संयुक्त कार्यक्रम के हिस्से के रूप में
  5. एक अंतरिक्ष यात्री बनने और अंतरिक्ष में जाने के लिए चुना गया था।
  6. वह पायलट थे जिन्होंने सोवियत इंटरकोस्मोस कार्यक्रम के हिस्से के रूप में 3 अप्रैल 1984 को सोयुज टी-11 पर उड़ान भरी थी।
  7. उन्होंने अंतरिक्ष में 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट बिताए।
  8. जब प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी ने उनसे पूछा कि बाहरी अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है, तो उन्होंने जवाब दिया, “सारे जहां से अच्छा” (दुनिया में सबसे अच्छा)।
  9. राकेश शर्मा भारतीय वायु सेना से विंग कमांडर के पद से सेवानिवृत्त हुए।
  10. उन्हें सोवियत संघ के हीरो का सम्मान दिया गया और भारत सरकार ने भी उन्हें शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार, “अशोक चक्र” दिया।

लोगो ने यह भी पूछा: (faq about Rakesh Sharma)

  1. राकेश शर्मा चांद पर गए थे क्या?

    नहीं। राकेश शर्मा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे लेकिन वह चन्द्रमा पर नहीं गए थे।

  2. राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में कितने दिन बिताए?

    राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष में 7 दिन, 21 घंटे और 40 मिनट बिताए।

  3. राकेश शर्मा कौन है?

    राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं।

मेरे विद्यालय पर 10 लाइन हिंदी में 2023 – 10 lines on My School in Hindi

मेरा स्कूल पर 10 लाइन निबंध

विद्यालय हमारे जीवन में सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण स्थान होता है। विद्यालय शिक्षा के साथ साथ बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास करने में भी सहयोग करते हैं। विद्यालयों में छात्र और छात्राएं जीवन की चुनौतियों का सामना सीखते हैं और देश के अच्छे नागरिक बनने की ओर अग्रसर होते हैं। आज हम क्यूरियस पर विद्यालय पर १० लाइन निबंध लिखेंगे। विद्यालयों में यह टॉपिक अक्सर लिखने को दिया जाता है। नीचे दिए गए “विद्यालय पर १० पंक्तियाँ” के हमने ३ सेट्स बनाएं हैं जिससे आप आसानी से सीख जाएंगे कि “मेरे स्कूल के बारे में कैसे लिखें?” पेरेंट्स इस “स्कूल पर १० लाइन इन हिंदी” को पढ़कर अपने बचपन के दिनों को अवश्य याद करेगें। तो आइये शुरू करते हैं, “मेरा विद्यालय पर १० वाक्य हिंदी में”

मेरे विद्यालय पर 10 लाइन for Class UKG and Class 1 (Set -1)

  1. मेरे विद्यालय का नाम सरस्वती शिशु मंदिर है।
  2. यह वाराणसी के सबसे अच्छे विद्यालयों में एक है।
  3. मैं क्लास UKG-A में पढता हूँ।
  4. मेरे विद्यालय में एक बहुत बड़ा पुस्तकालय है।
  5. मेरे विद्यालय में एक कंप्यूटर लैब भी है।
  6. एक बड़ा सा खेल का मैदान भी है।
  7. यहाँ बहुत सारे पेड़ और फूलों के पौधे लगे हैं।
  8. मेरे विद्यालय में बहोत अच्छी पढ़ाई होती है।
  9. हमारे शिक्षक हमे बहुत प्यार करते हैं।
  10. मैं अपने विद्यालय को बहुत प्यार करता हूँ।

मेरा स्कूल पर 10 लाइन निबंध for Class 2 and Class 3 (Set -2)

  1. मेरे विद्यालय का नाम क ख ग पब्लिक स्कूल है।
  2. यह वाराणसी के सिगरा में स्थित है।
  3. यह वाराणसी के सबसे अच्छे विद्यालयों में एक है।
  4. मैं कक्षा ३ का छात्र हूँ।
  5. मेरे विद्यालय का कैंपस बहुत बड़ा है और इसके चारों तरफ पेड़ लगे हैं।
  6. मेरे विद्यालय में बहुत एक बड़ी लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब तथा खेल का मैदान है।
  7. विद्यालय में सभी शिक्षक छात्र-छात्रों की शिक्षा पर बहुत ध्यान देते हैं।
  8. यहाँ पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
  9. मेरे विद्यालय में अनुशासन और स्वच्छता पर भी बहुत ध्यान देते है।
  10. मुझे अपना विद्यालय बहुत अच्छा लगता है।

मेरा स्कूल पर 10 लाइन निबंध for Class 4 and Class 5 (Set -3)

  1. मेरे विद्यालय का नाम क ख ग शिक्षा निकेतन है।
  2. यह सीबीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त है।
  3. यह एक सह शिक्षा पद्धति का विद्यालय है जहाँ बालक और बालिकाएं एक साथ पढ़ते हैं।
  4. मेरे विद्यालय का भवन विशालकाय है, जहाँ सभी आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
  5. यहाँ एक पुस्तकालय, दो खेल के मैदान, कंप्यूटर लैब तथा संगीत कक्ष भी है।
  6. हमारे यहाँ २००० विद्यार्थी पढ़ते हैं।
  7. हमारे शिक्षक हमारे बौद्धिक विकास के साथ साथ शारीरिक और मानसिक विकास पर भी ध्यान देते हैं।
  8. हमें वर्ष में एक बार पिकनिक पर भी ले जाया जाता है।
  9. समय समय पर बच्चो का स्वास्थ्य चेकअप भी किया जाता है।
  10. मुझे मेरा विद्यालय बहुत पसंद है।
कारगिल विजय दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023 (10 Lines on Kargil Vijay Diwas)

कारगिल विजय दिवस पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Kargil Vijay Diwas in Hindi)

कारगिल विजय दिवस का नाम सुनते ही हर भारतीय का ह्रदय गर्व से भर जाता है और हो भी क्यूँ ना, यही वो दिन है जब भारत की वीर सेना ने पाकिस्तानी सेना के छक्के छुड़ाकर उन्हें अपनी जमीन से खदेड़कर शानदार जीत हासिल की थी। कारगिल का युद्ध लगभग २-३ महीने चला था। भारत माँ के कई सपूतो ने अपने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया और प्राणो की आहुति दे दी। कई सैनिक घायल हुए लेकिन हमारी जीत सुनिश्चित की। आज Curious Kids Kingdom पर हम कारगिल विजय दिवस पर १० वाक्य लिखेंगे। ये १० लाइन्स ऑन कारगिल विजय दिवस आप सबको ये समझने में सहायता करेंगी की हम “कारगिल विजय दिवस” क्यों मनाते हैं?

कारगिल विजय दिवस पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।
  2. यह कारगिल युद्ध में भारत की जीत का सम्मान करता है।
  3. ये भारत के हर नागरिक के लिए एक विशिष्ट दिन है।
  4. कारगिल युद्ध में शहीद हुए लोगों को हम याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
  5. भारत के प्रधानमंत्री भी हर साल राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हैं।
  6. पूरे देश में कई सांस्कृतिक उत्सव भी होते हैं।
  7. भारत ने 1999 में ऑपरेशन विजय का जवाब दिया जब पाकिस्तानी सेना ने लद्दाख में उत्तरी कारगिल जिले की पर्वत चोटियों पर कब्जा कर लिया।
  8. भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सेना को उनके नियंत्रित क्षेत्रों से बाहर निकाला।
  9. 500 से अधिक भारतीय सैनिकों ने युद्ध के दौरान जान गंवाई और कई घायल हुए, लेकिन वे भारत को जीत दिलाने में सफल रहे।
  10. हमें भारतीय सेनाओं पर गर्व करना चाहिए और उनका हर समय सम्मान करना चाहिए

Also Read: 10 Lines Essay on Kargil Vijay Diwas in English 2023


कारगिल विजय दिवस पर 10 लाइन्स हिंदी में (Set – 2)

  1. प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को भारत द्वारा कारगिल विजय दिवस (कारगिल विजय दिवस) के रूप में मनाया जाता है।
  2. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) में घुसपैठ की और भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में कारगिल और अन्य कई ऊंचाइयों पर शीर्ष स्थान पर कब्जा कर लिया।
  3. भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय शुरू किया और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बहादुरी से लड़ाई लड़ी।
  4. कारगिल युद्ध भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई 1999 तक लड़ा गया था।
  5. युद्ध के दौरान 527 सैनिक शहीद हुए और कई घायल हुए।
  6. 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तानी सेना के सैनिकों को उनके कब्जे वाले स्थानों से बेदखल करने के साथ युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।
  7. भारत के प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।
  8. कारगिल युद्ध स्मारक 1999 के कारगिल युद्ध की याद में कारगिल जिले में भारतीय सेना द्वारा बनाया गया था।
  9. हर साल भारत की जीत का जश्न मनाने के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जाती हैं।
    10.हमें अपनी सेना के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए क्योंकि उनकी वजह से ही हम देश में सुरक्षित हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

लोगो ने यह भी पूछा (faq on Kargil Vijay Diwas 2023)

  1. कारगिल विजय दिवस क्यों मनाया जाता है?

    26 जुलाई को कारगिल में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत हुई थी। उस सम्मान में हम कारगिल विजय दिवस मनाते हैं।

  2. कारगिल विजय दिवस का क्या अर्थ है?

    26 जुलाई को हमारी सेना ने पकिस्तान के खिलाफ जीत सुनिश्चित की थी। इसे कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाते हैं।

  3. 26 जुलाई को क्या हुआ था?

    २6 जुलाई को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना को कारगिल के युद्ध में पराजित किया था।

Lines on Independence Day 2023 in Hindi
10 Lines on Independence Day in Hindi 2023: स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर 10 वाक्य (Short Essay on Independence Day Celebrations in Hindi)

15 अगस्त का दिन हम भारतवासियों के लिए अत्यंत गर्व का दिन होता है। इस दिन हमें अंग्रेजी साम्राज्य से आज़ादी प्राप्त हुई थी, इसलिए हम इसे स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। हम सभी भारतवासी बिना किसी धर्म, जाति, रंग के भेदभाव के इस अवसर को पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। अक्सर School और Colleges में स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों के लिए निबंध लेखन, भाषण अथवा Paragraph Writing प्रतियोगिता का आयोजन होता है। आज हम अपने पाठकों के लिए “स्वतंत्रता दिवस पर 10 वाक्य” हिंदी में लेकर आये हैं। इसका उपयोग आप अपना कंटेंट बनाने में कर सकते हैं।

10 Lines Essay on Independence Day in Hindi l स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन निबंध

  1. भारत का सबसे महत्वपूर्ण दिवस स्वतंत्रता दिवस होता है|
  2. यहाँ हमारा राष्ट्रीय पर्व है।
  3. 15 अगस्त 1947 के दिन हमें ब्रिटिश हुकूमत के राज से स्वतंत्रता मिली थी।
  4. इसलिए हम हर साल 15 अगस्त पर बड़ी ही धूम धाम से इस दिन को मनाते हैं।
  5. इस दिन हम सब भारतवासी हमें आज़ादी दिलाने वाले हर एक स्वतंत्रता सैनानी को याद करते हैं और नमन करते हैं।
  6. देश में स्वतंत्रता दिवस समारोह मुख्य रूप से दिल्ली में लाल किले पर मनाया जाता है।
  7. इस दिन प्रधानमंत्री राजधानी दिल्ली में लाल किले पर झंडारोहण करते हैं और इस समारोह में हजारों लोग शामिल होते हैं।
  8. इस दिन प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते है और लोगों को देश की उपलब्धियों से अवगत कराते हैं।
  9. इस अवसर पर लोग राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत गाते हैं।
  10. स्कूल एवं कालेजों में स्वतंत्रता पर आधारित नाटक, निबंध, कहानी, कविता आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।

10 Lines on Independence Day in Hindi l स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन

  1. भारतीय स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. यह भारत का सबसे महान राष्ट्रीय त्योहार है।
  3. 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत को आजादी मिली थी।
  4. इस दिन देशवासी स्वतंत्रता सैनानियों को याद करते हैं और अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हैं।
  5. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है।
  6. सभी राज्यों के विद्यालय, कॉलेज, सरकारी दफ्तर आदि में झंडा फहराया जाता है।
  7. इस दिन देशभर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता हैं.
  8. स्वतंत्रता दिवस पर भारत में स्कूल, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालयों में अवकाश होता है।
  9. इस दिन सभी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देते है।
  10. बच्चे तिरंगे के रंगो के कपड़े पहनकर और हाथों में तिरंगा झंडा लेकर खूब उत्साह के साथ 15 मनाते हैं।

Saavan par 10 lines hindi me
श्रावण मास या सावन पर 10 वाक्य हिंदी में: 10 Lines on Savan in Hindi

श्रावण मास या सावन का महीना केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में रहने वाले हिन्दुओं के लिए भी बहुत महत्व रखता है। यह महीना हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है। इस महीने के सभी दिन हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माने जाते हैं। हिन्दू धर्म के कुछ महत्वपूर्ण त्यौहार भी इसी महीने में आने से सावन का महीना हिन्दुओं के लिए और भी ख़ास बन जाता है। श्रावण मास में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। सावन में मंदिरों में सामान्य से अधिक भीड़ इकठ्ठा होती है। सावन में बारिश से मौसम ठंडा और खुशहाल हो जाता है। हर तरफ हरियाली दिखती है। इस समय बाहर घूमना बड़ा ही ताज़ा और आनंद की अनुभूति कराता है।

  1. इस महीने में श्रवण नक्षत्र वाली पूर्णिमा आती है इसलिए इसे श्रावण मास (श्रावण महीना) कहते हैं।
  2. आम बोलचाल की भाषा में इस सावन भी कहते हैं।
  3. ग्रेगोरियन कैलेण्डर के अनुसार श्रावण माह जुलाई से अगस्त में आता है।
  4. हिन्दू धर्म के अनुसार सावन, भगवान शिव को समर्पित पवित्र महीना होता है।
  5. धर्म के ज़्यादातर अनुयायी सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखते हैं और भगवान शंकर की भक्ति करते हैं।
  6. सावन के महीने में कई महत्वपूर्ण हिन्दू त्यौहार पड़ते हैं।
  7. प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा का आयोजन भी सावन के महीने में ही किया जाता है।
  8. कई विशिष्ट स्थानों पर सावन के महीने में मेला का आयोजन किया जाता है।
  9. सावन के महीने में खूब बारिश होती है इसलिए ये महीना किसानों को भी प्रिय होता है।
  10. सावन के महीने में हर तरफ हरियाली छा जाती है और मौसम खुशमिजाज हो जाता है।
10 lines on Raksha Bandhan in Hindi
रक्षा बंधन पर 10 लाइन निबंध: 10 Lines on Raksha Bandhan

  1. रक्षा बंधन का त्योहार भारतीय त्योहारों में से एक प्रमुख त्योहार है।
  2. रक्षा-बंधन यानि – रक्षा का बंधन, रक्षा का मतलब “सुरक्षा” और बंधन का मतलब “बाध्य” है।
  3. यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
  4. इस दिन बहन अपने भाई की आरती उतार कर उसको प्रेम स्वरूप मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन (राखी) बांधती है।
  5. रक्षाबंधन के दिन बहनें भगवान से अपने भाईयों की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करती है और साथ ही अपने भाइयों से अपनी रक्षा करने का वचन लेती हैं।
  6. वहीं दूसरी तरफ भाइयों द्वारा अपनी बहनों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है साथ ही उपहार और मिठाई दिया जाता है।
  7. रक्षाबंधन का सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।
  8. श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।
  9. महाराष्ट्र राज्य में यह त्योहार नारियल पूर्णिमा या श्रावणी के नाम से विख्यात है।
  10. रक्षाबंधन केवल भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल और मॉरेशिस में भी बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।