![10 lines on Raksha Bandhan in Hindi](https://curiouskidskingdom.co.in/wp-content/uploads/2023/07/10-lines-on-Raksha-Bandhan-in-Hindi.png)
![10 lines on Raksha Bandhan in Hindi](https://curiouskidskingdom.co.in/wp-content/uploads/2023/07/10-lines-on-Raksha-Bandhan-in-Hindi.png)
- रक्षा बंधन का त्योहार भारतीय त्योहारों में से एक प्रमुख त्योहार है।
- रक्षा-बंधन यानि – रक्षा का बंधन, रक्षा का मतलब “सुरक्षा” और बंधन का मतलब “बाध्य” है।
- यह त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह और पवित्र रिश्ते का प्रतीक है।
- इस दिन बहन अपने भाई की आरती उतार कर उसको प्रेम स्वरूप मस्तक पर टीका लगाकर रक्षा का बन्धन (राखी) बांधती है।
- रक्षाबंधन के दिन बहनें भगवान से अपने भाईयों की तरक्की और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करती है और साथ ही अपने भाइयों से अपनी रक्षा करने का वचन लेती हैं।
- वहीं दूसरी तरफ भाइयों द्वारा अपनी बहनों की हर हाल में रक्षा करने का संकल्प लिया जाता है साथ ही उपहार और मिठाई दिया जाता है।
- रक्षाबंधन का सामाजिक, पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है।
- श्रावण (सावन) में मनाये जाने के कारण इसे श्रावणी (सावनी) या सलूनो भी कहते हैं।
- महाराष्ट्र राज्य में यह त्योहार नारियल पूर्णिमा या श्रावणी के नाम से विख्यात है।
- रक्षाबंधन केवल भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल और मॉरेशिस में भी बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है।