10 Lines on Satyendra Nath Bose in Hindi
सत्येन्द्र नाथ बोस पर 10 वाक्य निबंध हिंदी में 2023: 10 Lines on Satyendra Nath Bose in Hindi

सत्येन्द्र नाथ बोस पर हिंदी में 10 पंक्तियाँ (Short Essay)

सत्येन्द्र नाथ बोस पर 10 लाइन्स इन हिंदी (Set -1)

  1. सत्येंद्र नाथ बोस एक महान भारतीय गणितज्ञ और भौतिक वैज्ञानिक थे।
  2. सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म 1 जनवरी 1894 को कोलकाता में हुआ था।
  3. सत्येंद्र नाथ बोस के पिता का नाम सुरेन्द्रनाथ बोस था।
  4. बोस एक बहुत ही चतुर और प्रवीण वैज्ञानिक थे।
  5. बोस की खोजों को कई पुरस्कारों और सम्मानों से सम्मानित किया गया है।
  6. उनकी पढ़ाई कोलकाता विश्वविद्यालय और लंदन विश्वविद्यालय से हुई थी।
  7. उन्होंने फोटॉन पर अपने काम में अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ सहयोग किया।
  8. सत्येंद्र नाथ बोस का निधन 4 फरवरी 1974 को 80 वर्ष की आयु में हुआ।
  9. बोस अपने वैज्ञानिक योगदानो के लिए जाने जाते हैं।
  10. सत्येन्द्र नाथ बोस को बहुत सी भाषाएं आती थी, जिनमें बंगाली, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन और संस्कृत प्रमुख थीं।

सत्येंद्र नाथ बोस के बारे में 10 वाक्य निबंध (Set -2)

  1. सत्येंद्र नाथ बोस का जन्म 1 जनवरी 1894 को कोलकाता में हुआ था।
  2. सत्येंद्र नाथ बोस एक भारतीय गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे।
  3. उनके पिता का नाम सुरेन्द्र नाथ बोस और माता का नाम अमोदिनी राय चौधरी था।
  4. उनके पिता ईस्ट इंडियन रेलवे कंपनी के इंजीनियरिंग विभाग में काम करते थे।
  5. बोस-आइंस्टीन सांख्यिकी विकसित करने के लिए उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ सहयोग किया था।
  6. उन्हें 1954 में भारत के दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  7. 1958 में वे रॉयल सोसाइटी के फेलो बन गए और 1959 में, उन्हे “राष्ट्रीय प्रोफेसर” नियुक्त किया गया, जो किसी विद्वान के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान था।।
  8. 4 फरवरी 1974 को 80 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था।
  9. उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान संस्थान, भारतीय सांख्यिकी संस्थान और भारतीय भौतिक समाज का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया था।
  10. एस एन बोस अपने वैज्ञानिक योगदान के लिए सदा याद किए जाएँगे।

10 Lines on Holi Festival in Hindi
होली पर 10 वाक्य निबंध 2023 (10 Lines on Holi Festival in Hindi)

10 Lines on Holi in Hindi | होली पर 10 लाइन का निबंध

होली पर 10 वाक्य – Short Essay on Holi Festival (Set -1)

  1. होली हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार है जिसे हर साल धूम-धाम से मनाया जाता है।
  2. होली के दिन हम लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।
  3. होली के दिन हमारे घरो में अच्छे अच्छे पकवान और गुजियाँ बनायीं जाती है।
  4. इस दिन सभी लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घर जा कर एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और गले मिलते हैं।
  5. यही कारण है कि इसे रंगो का त्यौहार भी कहा जाता है।
  6. होली त्यौहार को बच्चे, बूढ़े और जवान सभी बड़े प्यार और स्नेह के साथ मिलकर मनाते है।
  7. भारत में होली का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  8. होली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है।
  9. पौराणिक मान्यता के अनुसार होली की अनेक कथाएं प्रचलित हैं जिसमे भक्त प्रह्लाद और होलिका की कथा मुख्या है।
  10. यह त्यौहार लोगो के मन से राग-द्वेष की भावना ख़त्म करके सभी भेदभाव मिटा देता है।

10 Lines on Holi in Hindi (होली पर 10 लाइन निबंध)

10 Lines on holi in Hindi (Set -1)


होली पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. होली हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है।
  2. इसे रंगो का त्यौहार भी कहा जाता है।
  3. होली प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है।
  4. होली का समय वसंत ऋतु की शुरुआत और शीट ऋतु का अंत है।
  5. होली का पर्व दो दिन का होता है: पहले दिन होलिका दहन होता है और दूसरे दिन होली खेली जाती है।
  6. होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगा कर ख़ुशी मनाते है।
  7. होली के दिन लोग आपस में मिठाइयों और गुजिया बांटते है।
  8. होली की शाम को लोग नए कपड़े पहनकर अपने प्रियजनों को बधाई देते हैं।
  9. हिरण्यकश्यप और प्रह्लाद की कहानी होली से जुड़ी हुई है।
  10. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मानते हैं।

10 Lines on Holi in Hindi (होली पर 10 लाइन निबंध)

10 Lines on holi in Hindi (Set -2)

10 Lines on Diwali in Hindi
दीपावली पर 10 लाइन 2023 | 10 Lines on Diwali in Hindi

दिवाली पर 10 वाक्य का निबंध: 10 Lines on Diwali (Short Essay)

दिवाली पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. दीपावली हिन्दुओं का त्यौहार है।
  2. दीपावली की रात हम देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
  3. दीपावली को “दिवाली” के नाम से भी जाना जाता है।
  4. त्यौहार के आने के कुछ दिन पहले से ही सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई तथा रंगाई पुताई करते हैं।
  5. दिवाली के दिन परिवार के सभी सदस्य साथ में पूजा अर्चना कर उत्सव मनाते हैं।
  6. दिवाली की रात में हम अपने घरों को फूल-माला, दीपक तथा झालरों से सजाते हैं।
  7. पौराणिक ग्रंथो के अनुसार भगवान् श्री राम जब लंका से विजय प्राप्त कर,अयोध्या वापिस लौटे थे, तब अयोध्या वासियों ने ख़ुशी में घी के दिए जलाकर हर्ष उल्लास मनाया था। तभी से हिन्दू है वर्ष दीपावली मनातें हैं।
  8. दीपावली पर लोग एक दूसरे को उपहार और मिठाइयाँ भेंट करते हैं।
  9. दीपावली के दिन बच्चे पठाखे भी फोड़ते हैं।
  10. दिवाली त्यौहार धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज त्यौहार का समूह माना जाता है।

दीपावली पर 10 लाइन (10 Lines on Diwali 2023)

10 lines on diwali in hindi


दीपावली पर 10 पक्तियों का निबंध (Set -2)

  1. दिवाली हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है।
  2. भारत का यह सबसे अधिक लोकप्रिय त्यौहार है।
  3. इसे रौशनी का पर्व भी कहते हैं।
  4. दिवाली को हम दीपावली भी कहते है।
  5. दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
  6. इस त्यौहार को मनाए जाने की मुख्य मान्यता यह है कि इसी दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास पूरा करके लौटे थे।
  7. इस दिन देवी लक्ष्मी माता और गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
  8. दीपावली पर सभी बच्चे बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।
  9. दीपावली के दिन सभी घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं।
  10. दीपावली के दिन हर घर सजाया जाता है। कुछ लोग रंगोली बनाते हैं, जबकि दूसरे रंग – बिरंगी लाइट लगाते हैं।

दीपावली पर 10 लाइन (10 Lines on Diwali 2023)

10 Lines on Diwali 2023

10 Lines on Pollution in Hindi
प्रदूषण पर 10 वाक्य 2023: 10 Lines on Pollution in Hindi

प्रदूषण पर 10 लाइन निबंध (10 Line Short Essay on Pollution)

प्रदूषण पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. आजकल बढ़ती आधुनिकता के कारण प्रदूषण की मात्रा अत्यधिक बढ गई है।
  2. प्रदूषण नियत्रंण दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
  3. यह कई प्रकार कहता है जैसे ध्वनि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि।
  4. बड़ी बड़ी केमिकल बनाने वाली कंपनियों से भी प्रदूषण तेज़ी से फैलता है।
  5. प्रदूषण के वजह से हर देश में कई प्रकार की समस्या होती है।
  6. प्रदूषण के वजह से नदी, नहरें, तालाब, आदि प्रदूषित होते हैं।
  7. हवा में प्रदूषण की मात्रा ज़्यादा होने से हमारे शरीर में अनेको प्रकार की बीमारियाँ हो जाती हैं।
  8. वाहनों और कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण होता है।
  9. प्रदूषण की वजह से जीव जंतुओं और प्रकृति पर भी बहुत बुरा असर होता है।
  10. वन और जंगल के पेड़ों को कटना भी प्रदूषण का मुख्य कारण है।

प्रदूषण पर 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. प्रदूषण विश्व की सबसे बड़ी समस्या है जिससे पूरा विश्व जूझ रहा है।
  2. वास्तविकता यह है कि यह मानव निर्मित समस्या है।
  3. प्रदूषण हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक साबित होता है।
  4. प्रदूषण के अनेक प्रकार का होता है जैसे: जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, ऊष्मीय प्रदूषण मुख्य है।
  5. प्रदूषण के दुष्प्रभाव से मनुष्य और पृथ्वी के अन्य जीव भी प्रभावित होते है।
  6. हमारे द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की थैली भी प्रदूषण का कारण बनती है।
  7. वाहनों और कारखानों की चिमनियों से निकलने वाले धुएं से वायु प्रदूषण होता है।
  8. वायु प्रदूषण से अनेक प्रकार के सांस की बीमारियां होती हैं।
  9. ध्वनि प्रदूषण कानों के अनेक रोगों का कारण बनती है।
  10. विश्व में प्रदूषण से जागरूक करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण दिवस 2 दिसंबर को मनाया जाता है।

10 lines on cow in hindi
गाय पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Cow in Hindi

गाय पर 10 वाक्य: 10 Lines on Cow (Short Essay)

गाय पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. गाय एक शाकाहारी पशु है।
  2. गाय को भारत में गाय माता या गौ माता के नाम से भी जाना जाता है।
  3. गाय एक दूध देने वाली पशु है।
  4. गाय की विभिन्न प्रजातियां होती हैं जो दुनिया भर में पाई जाती हैं।
  5. गाय के दूध से हमारे शरीर को पोषक तत्व और प्रोटीन मिलता है।
  6. भारतीय संस्कृति में गाय की पूजा की जाती है।
  7. गाय सफ़ेद, काली, भूरी आदि रंगो में पायी जाती है।
  8. गाय मुख्यतः शांत स्वभाव की होती है।
  9. गाय के चार पैर, दो आंखें, दो कान, एक नाक तथा एक लंबी पूंछ होती है।
  10. गाय घास भूसा, खल और चोकर आदि खाती हैं।

गाय के बारे में १० वाक्य का निबंध (Set -2)

  1. गाय एक पालतू जानवर है।
  2. गाय के दो सींग, चार पैर और एक लंबी पूंछ होती है।
  3. गाय दूध देती है, जो हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  4. गाय के दूध से हम घी, दही, मक्खन, पनीर, मिठाइयां इत्यादि बहुत सारी चीजे बनाते हैं।
  5. गाय एक शाकाहारी पशु है यह घास, भूसा, आदि खाती है।
  6. गाय बहुत सीधी और शांत स्वभाव की होती है।
  7. गाय के गोबर का उपयोग खाद तथा गोबर गैस बनाने में किया जाता है।
  8. गाय को हिंदू धर्म में माता का स्थान दिया गया है।
  9. पालतू पशुओं में गाय का स्थान सर्वोच्च है इसे ज्यादातर घरों में पालते हैं।
  10. गाय को हम गौ माता भी कहते है और उसकी पूजा भी करते है।

गाय पर 10 लाइनें हिंदी में (Set -3)

  1. भारत में गाय को एक पवित्र जानवर माना जाता है।
  2. भारतीय में, गाय धरती माता का प्रतिनिधित्व करती है, क्योंकि यह अच्छाई का स्रोत है।
  3. गाय के दूध का उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाओं में किया जाता है।
  4. कई दैनिक उत्पाद गाय के दूध का उपयोग करके बनाए जाते हैं जैसे दही, छाछ, मक्खन और साफ़ मक्खन (घी) आदि।
  5. गाय का दूध कैल्शियम, विटामिन बी, विटामिन बी2 और वसा में घुलनशील विटामिन जैसे ए, डी और ई जैसे मूल्यवान पोषक तत्वों का समृद्ध स्रोत है।
  6. भारत में गायों की वर्तमान जनसंख्या लगभग 300 मिलियन है।
  7. विश्व स्तर पर, गायों की 900 से अधिक नस्लें हैं।
  8. भारत में गायों की प्रसिद्ध नस्लें साहीवाल, गिर, राठी, थारपारकर और रेड सिंधी आदि हैं।
  9. हिंदू धर्म में गाय को धन, शक्ति, मातृ प्रेम और निस्वार्थ दान का प्रतीक माना जाता है।
  10. भगवान कृष्ण को गायों से बहुत प्यार था और कभी-कभी उन्हें पौराणिक कार्यक्रमों में गाय चराते हुए देखा जा सकता है।

10 Lines on Farmer in Hindi
किसान पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Farmer in Hindi

किसान पर 10 वाक्य: 10 Lines on Farmer Short Essay

किसान पर 10 लाइने (Set -1)

  1. किसान वह व्यक्ति को कहते हैं जो खेतों में काम करतें हैं तथा विभिन्न प्रकार के अन्न की फसलें, सब्ज़ियाँ और फल उगाते हैं।
  2. किसान हर देश का एक महत्पूर्ण व्यक्ति होता है।
  3. किसान को हमारे देश में अन्नादाता भी कहा जाता है।
  4. किसान अपनी उगाई हुई फसलों, फल और सब्ज़ियों को बाज़ार में बेचकर अपना जीवन यापन करतें हैं।
  5. ज्यादातर किसान वर्षा (बारिश) पर निर्भर होते है।
  6. किसान पर कई प्रकार के नारे भी लगाए गए है जैसे की “जय जवान जय किसान”।
  7. किसान खेती के लिए मुख्यतः ट्रैक्टर का उपयोग करते हैं लेकिन कुछ जो परंपरागत खेती करते हैं वह अभी भी बैलों का इस्तेमाल करते हैं।
  8. भारत की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में किसान का बहुत बड़ा हाथ है।
  9. किसान के बिना, हमारे पास खाने का भोजन नहीं होता।
  10. भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे समाज का एक अनिवार्य हिस्सा हैं।

किसान पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. एक देश के लिए किसान बहुत महत्वपूर्ण होता है।
  2. जनता को भोजन सिर्फ किसान प्रदान करता है।
  3. हर किसान एक अलग खेती करता है।
  4. कुछ किसान चावल और गेंहू उगाते हैं और कुछ किसान सब्जियाँ और फल उगाते हैं।
  5. भारत को कृषि प्रधान देश माना जाता है।
  6. यहाँ अभी तक किसान वर्षा पर सबसे ज़्यादा निर्भर करते है।
  7. कभी कभी ज्यादा या कभी बिना मौसम के बारिश होने के कारण उनकी पूरी फसल नष्ट हो जाती है।
  8. किसानों का काम अत्यधिक मेहनत वाला है।
  9. विभिन्न परिस्थितियों में किसान खेतों पर काम करते हैं लेकिन कभी भी परिश्रम करना नहीं छोड़ते।
  10. हमे अपने किसानो का हमेशा आभार करना चाहिए।

किसान के बारे में 10 पंक्तियाँ (Short Essay) (Set -3)

  1. किसान वह व्यक्ति है जो कृषि में लगा हुआ है, भोजन या कच्चे माल के लिए जीवित चीजों की खेती करता है।
  2. एक किसान कृषि भूमि का मालिक हो सकता है या कभी-कभी दूसरों की कृषि भूमि पर मजदूर के रूप में काम करता है।
  3. भारत में कुल कार्यबल का 54.6% हिस्सा किसानों का है।
  4. कृषि भारत का सबसे आवश्यक अंग है और किसान भी।
  5. वे अथक परिश्रम करके खाद्यान्न, फल और सब्जियाँ पैदा करते हैं।
  6. उन्हें बाढ़, सूखा आदि चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है।
  7. किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भारत सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।
  8. भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र में लगभग 20% हिस्सेदारी के साथ किसान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
  9. वे अपने क्षेत्र में फसल की पैदावार को अनुकूलित करने के लिए सिंचाई, उर्वरक और कीट नियंत्रण जैसी विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हैं।
  10. किसान सही मायनों में अन्नदाता हैं, वह बहुत मेहनत करके अन्न, सब्ज़िया और फल उगाता है, हम सब किसान भाइयों के आभारी हैं।

10 Lines on Elephant in Hindi
हाथी पर 10 लाइन निबंध: 10 Lines on Elephant in Hindi

हाथी पर 10 वाक्य (10 Lines on Elephant Short Essay)

हाथी के बारे में 10 लाइन (Set -1)

  1. हाथी पृथ्वी पर रहने वाले स्थलीय जीवों में सबसे बड़ा स्तनधारी जीव है।
  2. हाथी को अंग्रजी भाषा में एलिफेंट (Elephant) कहते है।
  3. हाथी को गन्ना और केला बहुत पसंद है।
  4. हाथी का जीवन काल 55 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होता है।
  5. हाथी का गर्भकाल 22 दिनों का होता है।
  6. हाथी बहुत शांत जानवर होता है।
  7. हाथी को हमारे भारत देश में गणेश भगवान का रूप मन जाता है।
  8. हाथी अपने भारी वजन के कारण तेज नहीं दौड़ सकता है।
  9. हाथी जब ग़ुस्सा होता है तो बहुत ही भयंकर लगता है और बहुत हानि भी पहुँचाता है।
  10. हाथी के दो बड़े दांत बाहर की ओर निकले होते है।

हाथी पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. हाथी एक बड़ा और बुद्धिमान जानवर हैं।
  2. हाथी एक शाकाहारी पशु है इसे गन्ने और केले अत्यधिक पसंद है।
  3. यह जंगली जानवर हैं जो जंगलों में रहते हैं।
  4. हाथी के बड़े कान और लंबी सूंड होती है।
  5. हाथी के दो लम्बे दाँत भी होते हैं जिनकी लम्बाई 6 फुट से भी अधिक हो सकती है।
  6. हाथी के बाहर दिखाई देने वाले दांत और खाने के दांत अलग होते है।
  7. ज्यादातर हाथी भूरे रंग के होते हैं लेकिन कुछ सफेद भी हो सकते हैं।
  8. हाथी का जीवनकाल लगभग 50 से 70 वर्ष होता है।
  9. हांथी बहुत ही प्यारा और शांत जानवर होता है।
  10. हाथी धरती पर पाए जाने वाला सबसे विशाल जानवर है।

हाथी पर 10 वाक्य (Set -2)

  • हाथी ज़मीन पर मौजूद सबसे बड़े जानवर हैं।
  • यह भारत में राष्ट्रीय विरासत पशु है।
  • हाथी शाकाहारी होते हैं और पत्ते, फल, घास और जड़ें खाते हैं।
  • हाथी सबसे बुद्धिमान जानवरों में से हैं और उनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है।
  • कई ऐतिहासिक दस्तावेजों के अनुसार, हाथियों को युद्ध में भी नियुक्त किया जाता था।
  • हाथियों को दुनिया भर के चिड़ियाघरों और सर्कसों में देखा जा सकता है।
  • हाथी अपनी सूंड से पानी पीते हैं, जिसमें 8 लीटर तक पानी हो सकता है।
  • हाथी ज्ञान, दिव्य ज्ञान और शाही शक्ति का प्रतीक थे।
  • हाथियों को हिंदू भगवान भगवान गणेश का अवतार या प्रतिनिधित्व माना जाता है।
  • हाथी को हिंदू देवी लक्ष्मी की सवारी माना जाता है।

10 Lines on Peacock in Hindi
राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 लाइन निबंध | 10 Lines on Peacock in Hindi

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 वाक्य हिंदी में – 10 Lines on Peacock (Short Essay)

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 लाइने (Set -1)

  1. मोर हमारे देश का राट्रीय पक्षी है।
  2. मोर को पक्षियों की रानी भी कहा जाता है।
  3. इनकी लम्बाई लगभग 1 मीटर होती है।
  4. मोर का रंग नीला, या हरा होता है परन्तु कभी कुछ जगहों पर सफ़ेद मोर भी पाए जाते हैं।
  5. इसे राष्ट्रीय पक्षी का दर्जा 26 जनवरी 1963 को मिला था।
  6. मोर के पंखो से पंखे और मुकुट आदि बनाये जाते है।
  7. मोरे बहुत ही खूबसूरत पक्षी है जो की ज्यादा तर भारत में पाया जाता हैं।
  8. मोर को बरसात का मौसम बहुत पसन्द है।
  9. मोर को किसान का मित्र कहा जाता है।
  10. भगवान कृष्ण अपने मुकुट पर मोर के पंख लगाते थे।

राष्ट्रीय पक्षी मोर पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  2. इनके सिर के ऊपर एक कल्कि होती है।
  3. मोर की आयु औसतन 20 से 25 वर्ष तक होती है।
  4. भारतीय मोर का वजन 4 से 6 किलोग्राम तक हो सकता है।
  5. मोर एक रंग बिरंगी, शानदार और पृथ्वी पर सबसे सुंदर पक्षी है।
  6. यह जंगल में या किसी घने स्थान पर रहना पसंद करता है।
  7. मोर को ऊँचे स्थानों पर बैठना बहुत पसंद है।
  8. वे घोंसला कभी नहीं बनाते।
  9. मोर को किसान का मित्र कहा जाता है क्योंकि मोर खेतों में रहने वाले कीड़े मकोड़े का नाश करना है।
  10. मोर सर्वाहरी होते हैं, जो खाने में सभी प्रकार का भोजन लेना पसंद करते हैं। जिसमें फल, सब्जियां, चना, गेहूं, बाजरा और मकई भी शामिल है।

मोर के बारे में १० पंक्तियाँ हिंदी में (Set -3)

  1. मोर दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है।
  2. मोर, जिसे मोरनी भी कहा जाता है, भारत का राष्ट्रीय पक्षी है।
  3. यह अधिकतर नीले रंग का पक्षी है और इसके पंख नीले, हरे और सुनहरे रंग के होते हैं।
  4. बारिश के दौरान मोरों को नाचते हुए देखा जा सकता है।
  5. अपने लंबे पंखों के कारण ये ज्यादा ऊंची उड़ान नहीं भर पाते।
  6. मोर की मादा को मोरनी कहा जाता है।
  7. मोर हिंदू धर्म के लिए एक पवित्र पक्षी है।
  8. मोर को हिंदू भगवान कार्तिकेय और देवी कौमारी की सवारी माना जाता है।
  9. यह गौरव, अनुग्रह, शक्ति और ताकत का प्रतीक है।
  10. मोर सर्वाहारी होते हैं और बीज, कीड़े, कीड़े, फल, छोटे स्तनधारी, मेंढक और सरीसृप खाते हैं।

10 Lines on Tiger in Hindi
बाघ पर 10 वाक्य निबंध: 10 Lines on Tiger in Hindi

बाघ के बारे में 10 वाक्य हिंदी में : 10 Points About Tiger in Hindi

बाघ के बारे में 10 लाइनें (Set -1)

  1. बाघ बहुत ही बुद्धिमान और फुर्तीला जानवर होता है।
  2. इनकी आयु लगभग 10 से 20 वर्ष हो सकती है।
  3. बाघ बिल्ली की प्रजाति का जानवर है।
  4. बाघ मांसाहारी और शिकारी पशु है।
  5. बाघ को भारतवर्ष का राष्ट्रीय पशु होने का सम्मान भी प्राप्त है।
  6. हर साल 29 जुलाई को बाघ दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  7. बाघ का वजह लगभग 300 किलोग्राम और लम्बाई 13 फुट तक हो सकती है।
  8. बाघ घने जंगलो में रहना पसंद करते हैं।
  9. यह बहुत ही शक्तिशाली और फुर्तीले जानवर होते हैं।
  10. बाघ के सुनने, सूँघने और देखने की क्षमता काफी तेज़ होती है।

बाघ के बारे में 10 वाक्य हिंदी में (Set -2)

  1. बाघ जंगल में रहने वाला, मांसाहारी जानवर है।
  2. बाघ हमारे देश भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  3. बाघ बिल्ली की प्रजाति का जानवर है।
  4. बाघ पानी में भी तैर सकते हैं।
  5. बाघ बहुत ही बुद्धिमान और फुर्तीला जानवर होता है।
  6. 29 जुलाई को विश्व बाघ दिवस मनाया जाता है।
  7. बाघ के दौड़ने की रफ्तार काफी तेज होती है, यह काफी ऊंची छलांग भी लगा सकते हैं।
  8. इनके शरीर पर धारियां बनी होती है, यह धारियां सफेद काले और नीले रंग की भी देखी जा सकते हैं।
  9. इनके दहाड़ ने की आवाज भी काफी तेज होती है, जो दूर तक सुनी जा सकती है।
  10. भारत में इनकी संख्या काफी कम हो गई है, इसलिए इनके शिकार पर दंड देने का नियम बनाया गया है।

बाघ के बारे में 10 वाक्य हिंदी में (Set -2)

  1. बाघ भारत का राष्ट्रीय पशु है।
  2. बाघ (पैंथेरा टाइग्रिस) बिल्ली परिवार का सबसे बड़ा जीवित सदस्य है।
  3. बाघ एक मांसाहारी जानवर है और यह शिकार करके अपना पेट भरता है।
  4. बाघों के दाँत और पंजे तेज़ होते हैं, जो उन्हें अपने शिकार को पकड़ने में मदद करते हैं।
  5. बाघ मुख्य रूप से एशिया में पाए जाते हैं, मुख्यतः भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, वियतनाम आदि।
  6. अधिकांश बाघों के बाल नारंगी रंग के होते हैं और उन पर काली धारियाँ होती हैं, लेकिन मानव उंगलियों के निशान की तरह, किसी भी दो बाघों में धारियों का पैटर्न एक जैसा नहीं हो सकता।
  7. बाघ पानी में तैर सकता है और पेड़ों पर चढ़ सकता है।
  8. बाघ दुर्लभ होते जा रहे हैं, क्योंकि लोग उनकी खाल के लिए उनका शिकार करते हैं।
  9. बाघों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने “सेव द टाइगर मिशन” शुरू किया।
  10. ‘अखिल भारतीय बाघ अनुमान रिपोर्ट 2018’ के अनुसार, भारत दुनिया की 75% बाघ आबादी का घर है, जिनकी अनुमानित संख्या 2,967 है।

10 Lines on Myself in Hindi
मेरा परिचय 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Myself in Hindi

मेरा परिचय पर 10 वाक्य हिंदी में (10 Lines on Myself Short Essay)

मेरा परिचय हिंदी में 10 लाइन (Set -1)

  1. मेरा नाम आकाश कुमार है।
  2. मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ.
  3. मेरे पिता का नाम आजाद सिंह है और माता का नाम ज्योति सिंह है।
  4. मेरा जन्म वर्ष 2008 में हुआ था और अभी मै 15 साल का हूँ।
  5. मुझे पढ़ाई के साथ साथ शतरंज (Chess) खेलना बहुत पसंद है।
  6. मेरे परिवार में मेरे दादा जी, माता, पिता और एक छोटा भाई रहते हैं।
  7. मै आगे भविष्य में बिजनेस करना चाहता हूँ।
  8. मुझे नए लोगों से मिलना और नए दोस्त बनाना बेहद अच्छा लगता है।
  9. मै अपने दादा जी के साथ रोज सुबह टहलने जाता हूँ।
  10. मैं बहुत ईमानदार और आज्ञाकारी लड़का हूँ।

10 लाइन्स ऑन माई सेल्फ इन हिंदी (Set -2)

  1. मेरा नाम मयंक केशरी है।
  2. मेरी आयु 10 वर्ष है।
  3. मैं कक्षा तीन में बाल निकेतन स्कूल में पढ़ता हूँ।
  4. मैं वाराणसी, उत्तर प्रदेश में रहता हूँ।
  5. मेरे पिताजी का नाम कमलेश और माता का नाम शीला है।
  6. प्रतिवर्ष कक्षा में अव्वल आता हूं।
  7. मुझे साईकिल चलाना बहुत पसंद है।
  8. मैं बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता हूँ।
  9. मैं अपने बड़ों का आदर और सम्मान करता हूँ।
  10. मुझे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना भी बहुत पसंद है।

मेरा परिचय पर 10 पंक्तियाँ (Set -3)

  1. मेरा नाम अद्विक सिंह है।
  2. मेरी उम्र 7 साल है.
  3. मैं लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता हूं।
  4. मैं वाराणसी में रहता हूँ।
  5. मेरे परिवार में 5 सदस्य हैं, मेरे दादाजी, दादी माँ, मेरे पिता, मेरी माँ और मैं।
  6. मेरा पसंदीदा शौक फुटबॉल खेलना है।
  7. मैं समय का बहुत पाबंद और अनुशासित हूं।
  8. मैं एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं.
  9. मैं अपनी कक्षा में सदैव प्रथम रैंक प्राप्त करता हूँ।
  10. मेरे सबसे प्रिय मित्र का नाम सुजल है।