10 Lines on Friendship in Hindi
दोस्ती पर 10 लाइन निबंध: 10 Lines on Friendship in Hindi

दोस्ती पर 10 वाक्य निबंध (Short essay on Friendship)

दोस्ती पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. दोस्ती के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है।
  2. वैसे तो स्कूल में मेरे कई सारे मित्र हैं लेकिन रिशभ मेरा प्रिय मित्र है।
  3. रिशभ एक होशियार छात्र के साथ-साथ हमारी कक्षा का मॉनिटर भी है।
  4. उसको इतिहास विषय बहुत पसंद है।
  5. मेरा दोस्त रिशभ मुझे पढ़ाई में बहुत मदद करता है।
  6. हम स्कूल से छुट्टी होने के बाद साथ में खेलने जाते है।
  7. जिस दिन रिशभ स्कूल नहीं आता है उस दिन मेरा स्कूल में मन नहीं लगता है।
  8. सच्चा दोस्त वही है जो आपको सही और गलत के बारे में बताये।
  9. दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जिसमे कोई स्वार्थ नहीं छुपा होता है ये निस्वार्थ होता है।
  10. दोस्त का अर्थ है एक दुसरे को समझना और एक दूसरे के हर समय मदद करना।

दोस्ती पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. दोस्ती हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है।
  2. वैसे तो हमारे कक्षा में, मोहल्ले में और खेल के मैदान में कई बच्चे मिलते हैं, लेकिन हमारी दोस्ती बस कुछ बच्चों से ही होती है।
  3. दोस्त बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि उसके विचार, पसंद और स्वभाव आपसे मिलते हों।
  4. कभी कभी गलत दोस्त बन जाने से हमे बहुत हानि उठानी पड़ जाती है।
  5. सच्चा दोस्त वो है जो आपको सही सुझाव दे और गलत रास्ते पर चलने से रोके।
  6. दोस्त अपने साथी का साथ हमेशा देते हैं चाहे उसकी स्थिति अच्छी हो या बुरी।
  7. दोस्त अमीर गरीब नहीं देखते सिर्फ इंसान को देखते हैं।
  8. प्राचीन काल में कृष्ण और सुदामा की दोस्ती हमारे लिए उदाहरण स्वरुप है।
  9. दोस्त भले ही कई दिनो तक न मिले लेकिन जब मिलते हैं तो ऐसा लगता है मानो कभी बिछड़े ही नहीं।
  10. मनुष्य को अपने सारे रिश्ते जन्म के साथ ही मिल जाते हैं लेकिन सिर्फ दोस्ती ही एक ऐसा रिश्ता है जो वह खुद बनाता है।

10 Lines on My Family in Hindi
मेरा परिवार पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on My Family in Hindi

मेरा परिवार पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on My Family)

मेरा परिवार पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरा परिवार छोटा परिवार है।
  2. मेरे परिवार में मेरे पिता, मेरी माँ, दो भाई और एक छोटी बहन, कुल 6 सदस्य है।
  3. मेरे पिता पेशे से एक वकील है।
  4. मेरी माँ एक कुशल गृहिणी हैं और घर का सारा काम करती हैं।
  5. मेरा एक भाई मुझसे 4 साल बड़ा और दूसरा भाई दो साल छोटा है।
  6. मेरी बहन मुझसे 4 साल छोटी है
  7. मैं और मेरे सभी भाई – बहन एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
  8. हम अक्सर अपने गांव घूमने जाते है।
  9. हम सभी मिलजुल कर प्यार से रहते है।
  10. मुझे अपना परिवार बहुत अच्छा लगता है।

मेरा परिवार पर निबंध 10 लाइन (Set -2)

  1. मेरा एक छोटा परिवार है।
  2. इसमें मेरे माता-पिता और एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है।
  3. मेरे पिताजी एक सरकारी बैंक में प्रबंधक हैं।
  4. मेरी मम्मी मुझे रोज सुबह हमें टिफिन लगा कर देती है और पुरे परिवार का ध्यान रखती है।
  5. मेरे माता-पिता दोनों वास्तव में बहुत मेहनती हैं।
  6. हमारा परिवार माध्यम वर्ग से आता है
  7. मेरे माता पिता हम सभी भाई-बहन बहुत प्यार करते है।
  8. मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूँ।
  9. अपने परिवार से जुड़ा रहना बहुत ही जरुरी होता है।
  10. हमारे परिवार पर कोई भी दिक्कत आती है तो हम सब मिल कर सामना करते है।

भारतीय त्यौहार पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Indian Festivals in Hindi

भारतीय त्योहारों पर 10 पंक्तियाँ निबंध (Short Essay on Festivals of India)

भारत के त्योहार पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. भारत त्यौहारों का देश है।
  2. यहाँ दो तरह के त्यौहार होते है, पहला राष्ट्रीय पर्व और दूसरा धार्मिक या सांस्कृतिक पर्व।
  3. भारत में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती राष्ट्रीय पर्व हैं।
  4. भारत में हर धर्म और संप्रदाय के लोग अपने अपने त्यौहार धूम धाम से मनाते हैं।
  5. हिन्दू धर्म में दीपावली, होली, दहशरा, रक्षा बंधन, आदि त्यौहार मनाये जाते हैं।
  6. मुस्लिम धर्म में ईद, बकरीद, रमजान, मुहर्रम आदि त्यौहार मनाये जाते हैं।
  7. ईसाई धर्म के लोग ईसा मसीह के जन्म दिन पर क्रिसमस मनाते हैं।
  8. चूंकि भारत में कृषि प्रधान देश है, लोग विभिन्न फसल उत्सव भी मनाते हैं।
  9. यहाँ पर सभी त्योहार जोश और खुशी के साथ मनाए जाते हैं।
  10. सभी त्योहारों का महत्त्व सभी धर्मो के लिए अलग-अलग है।

भारतीय त्यौहारों पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है।
  2. त्यौहार दो प्रकार के होते हैं – सांस्कृतिक और राष्ट्रीय।
  3. राष्ट्रीय पर्व हमारे देश का गौरव हैं।
  4. भारत तीन राष्ट्रीय त्यौहार मनाता है, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती।
  5. राष्ट्रीय त्यौहार के दिन भारत में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
  6. प्रत्येक भारतीय राष्ट्रीय पर्वों को बड़े जोश और सम्मान के साथ मनाता है।
  7. भारत में कुछ प्रमुख सांस्कृतिक त्यौहार हैं होली, दिवाली, ईद,क्रिस्टमस,गुरु नानक जयंती आदि।
  8. इसके अलावा भी विभिन्न पंथ और सम्प्रदाय के लोग अपने अपने धार्मिक त्यौहार मनाते हैं।
  9. भारत की विशेषता है कि त्यौहार चाहे किसी धर्म का हो इसे सारे धर्म के लोग मिलजुल कर मनाते हैं।
  10. यह विशेषता हमारे “सर्व धर्म सम्भाव” के सन्देश को सार्थक करती है।

10 Lines on Earth Day in Hindi
पृथ्वी दिवस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Earth Day in Hindi

विश्व पृथ्वी दिवस पर 10 पंक्ति (Short Essay on Earth Day)

पृथ्वी दिवस पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. पृथ्वी दिवस अथवा “अर्थ डे” की शुरुआत अमेरिका में हुई थी, जिसके बाद अब पूरे विश्व में ‘’अर्थ डे’’ मनाया जाता है।
  2. दुनिया में हर वर्ष 22 अप्रैल को अर्थ डे मनाया जाता है।
  3. पृथ्वी दिवस को पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
  4. पृथ्वी पर फैलते प्रदूषण को रोकने के लिए भी पृथ्वी दिवस के दिन चर्चा की जाती है।
  5. पृथ्वी दिवस हम सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है।
  6. पृथ्वी से ही हमारा अस्तित्व संभव है।
  7. हमें हमारी धरती पर पेड़ लगाना चाहिए जिससे की हमारी धरती हरी भरी रहे।
  8. हमारी पृथ्वी को भारत में माँ का रूप माना जाता है।
  9. पृथ्वी दिवस जीवन संपदा को बचाने व पर्यावरण को सुरक्षित रखने के बारे में हमे जागरूक करता है।
  10. हर वर्ष पृथ्वी दिवस का एक विशेष विषय चुना जाता है।

पृथ्वी दिवस पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को पुरे दुनिया में मनाया जाता है ।
  2. पहली बार, विश्व पृथ्वी दिवस वर्ष 1970 में मनाया गया ।
  3. अमेरिकी सीनेटर, जेराल्ड नेल्सन ने इसकी शुरुआत अमेरिका में की।
  4. पृथ्वी दिवस के दिन स्कूलो में बच्चे वृक्षारोपण करते है ।
  5. अपने आस-पास साफ़ सफाई रखना और अपनी प्रीति को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य हैं ।
  6. विश्व के 190+ देश अपने यहाँ पृथ्वी दिवस मनाते हैं।
  7. पृथ्वी दिवस को पूरी दुनिया में सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष उत्सव है।
  8. प्रत्येक वर्ष पृथ्वी दिवस की अलग अलग थीम पर मनाया जाता है।
  9. हमे अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखने के लिए हर एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाना चाहिए जिसमे प्रदुषण पर रोकथाम एक है।
  10. हम सभी को पृथ्वी के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन भी संभल कर करना चाहिए।

10 Lines on Environment in Hindi
पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Environment in Hindi

पर्यावरण पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Short Essay on Environment)

पर्यावरण पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. पर्यावरण शब्द संस्कृत भाषा के ‘परि’ (चारों ओर) और ‘आवरण’ से मिलकर बना है जिसका अर्थ है ऐसी सारी चीजें जो किसी व्यक्ति या जीवधारी को चारों ओर से घेरे हुए हैं।
  2. पर्यावरण वह परिवेश है जिसमें हम रहते हैं।
  3. नदी, तालाब, भूमि, वायु, पौधे, पशु-पक्षी आदि मिलकर पर्यावरण का निर्माण करते हैं।
  4. पर्यावरण एक उपहार है जिसे बहुत पोषण की आवश्यकता है।
  5. पर्यावरण की स्वच्छता बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।
  6. पर्यावरण प्रदूषण से श्वासावरोध और अस्थमा जैसी अनेकों बीमारियां हो सकती हैं।
  7. पर्यावरण के तीन वर्गीकरण हैं:( 1 ) भौतिक पर्यावरण, ( 2 ) जैविक पर्यावरण, ( 3 ) सामाजिक पर्यावरण
  8. स्वस्थ शांतिपूर्ण जीवन के लिए हरा-भरा वातावरण आवश्यक है।
  9. हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
  10. पर्यावरण के संरक्षण के लिए 5 जून को हर वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

पर्यावरण पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. हमारे चारों ओर फैले हुए वातावरण को ही पर्यावरण कहते हैं।
  2. पृथ्वी पर जीवन के लिए पर्यावरण का होना बहुत जरुरी है
  3. पर्यावरण जैविक तथा अजैविक घटकों से मिलकर बना होता है
  4. हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जीव-जंतु आदि मिलकर पर्यावरण बनाते हैं।
  5. बेहतरीन जीवन के लिए हमें अपने पर्यावरण को हमेशा स्वच्छ रखना चाहिए।
  6. जब वातावरण में गंदगी फैलती है तो उसे पर्यावरण प्रदुषण कहा जाता है।
  7. पर्यावरण सभी प्रकार के जीवो को प्रभावित करता है।
  8. विश्व में पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
  9. पर्यावरण को प्रभाव करने वाले मुख्य प्रदूषण वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण, मृदा प्रदुषण और ध्वनि प्रदूषण है।
  10. पर्यावरण को सुरक्षित रखना सभी मनुष्यो का कर्तव्य है।

10 Lines on Doctor in Hindi
डॉक्टर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Doctor in Hindi

डॉक्टर (चिकित्सक) पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Short Essay on Doctor)

डॉक्टर पर 10 वाक्य का निबंध (Set -1)

  1. डॉक्टर का समाज में एक महत्वपूर्ण स्थान होता है।
  2. डॉक्टर को भगवान का रूप भी माना जाता है क्योंकि वह लोगो की जान बचता है।
  3. डॉक्टर अपना पूरा जीवन इंसानियत को संमर्पित कर देते है।
  4. डॉक्टर बीमार लोगो का इलाज करते है तथा स्वास्थ से सम्बंधित उचित सलाह भी देते है।
  5. डॉक्टर को हम हिंदी भाषा में चिकित्सक भी कहते है।
  6. डॉक्टर चिकित्सा के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ होते हैं, जैसे सर्जरी, बाल रोग, न्यूरोलॉजी आदि।
  7. डॉक्टर की वजह से हम लोग निरोगी रहते है।
  8. कुछ डॉक्टर शरीर के अंगों जैसे कान, हड्डी आदि में विशेष होते हैं।
  9. 1 जुलाई को हम डॉक्टर डे (Doctor Day) मानते है।
  10. डॉक्टर बनना बहुत कठिन काम है और इसके लिए बहुत समर्पण और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है।

डॉक्टर (चिकित्सक) पर 10 महत्वपूर्ण पंक्तियाँ (Set -2)

  1. चिकित्सक अथवा डॉक्टर किसी बीमारी का निदान व उपचार करता है।
  2. डॉक्टर मरीज का इलाज कर नया जीवन प्रदान करते हैं।
  3. इसीलिए डॉक्टर को भगवान तुल्य माना जाता है।
  4. डॉक्टर कई प्रकार के होते हैं जैसे: सामान्य चिकित्सक और हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ आदि।
  5. डॉक्टर हमेशा सफ़ेद रंग का कोट पहनता है।
  6. आमतौर पर डॉक्टर के गले में स्टेथोस्कोप लटकती रहती है।
  7. डॉक्टर को समाज में बहुत सम्मानित नजरों से देखा जाता है।
  8. डॉक्टर के सम्मान में 1 जुलाई को भारत में “डॉक्टर दिवस” मनाया जाता है।
  9. डॉक्टर रोगियों का इलाज अस्पताल तथा क्लिनिक में करते है।
  10. डॉक्टर के पास मदद के लिए नर्स तथा कम्पाउण्डर होते हैं।

10 Lines on Daily Routine in Hindi
मेरी दिनचर्या पर 10 वाक्य का निबंध 2023: 10 Lines on Daily Routine in Hindi

अपनी दिनचर्या के बारे में 10 पंक्तियाँ (Short Essay on My Routine)

मेरी दिनचर्या पर 10 वाक्य का निबंध (Set -1)

  1. मैं रोजाना सुबह 6 बजे उठता हुँ।
  2. मैं प्रतिदिन सुबह के पास पार्क में टहलने जाता हूं और साथ में व्यायाम करता हूं।
  3. घर वापस आकर नहाता हूं और विद्यालय के लिए तैयार होता हूं।
  4. विद्यालय पहुँचकर मैं अपनी कक्षाएँ लेता हूँ।
  5. छुट्टी होने के बाद स्कूल से सीधा घर जाता हूँ।
  6. फिर शाम में 5 बजे गली के दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाता हूँ /
  7. फिर घर आने के बाद मै थोड़ा टी.वी. देखता हूँ।
  8. शाम 7 से 8 बजे तक पढाई करता हूँ और फिर रात का भोजन करता हूँ।
  9. 8 बजे से 9 बजे के बीच मैंने पूरे दिन क्या क्या किया सोचता हूँ।
  10. फिर 9:00 बजे सोने चला जाता हूँ।

मेरी दिनचर्या पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मैं कक्षा 5 का विद्यार्थी हूँ और मेरी दिनचर्या बहुत ही साधारण है।
  2. मैं रोजाना सुबह 5:00 बजे उठता हूं और फ्रेश होता हूं।
  3. फिर मैं पार्क में टहलने जाता हूं और साथ में व्यायाम करता हूं।
  4. घर वापस आकर नहाता हूं और विद्यालय के लिए तैयार होता हूं।
  5. फिर नाश्ता करके 8:00 बजे अपनी साइकिल से विद्यालय के लिए निकल जाता हूं।
  6. विद्यालय से 2:00 बजे आकर कपड़े बदलता हूं फिर खाना खाकर थोड़ी देर आराम करता हूं।
  7. 3:30 बजे उठकर मैं विद्यालय द्वारा दिया गया गृह कार्य करता हूं।
  8. शाम में मैं अपने दोस्तों के साथ खेलता हूँ।
  9. रात को परिवार के सभी सदस्यों के साथ टीवी देखते हुए खाना खाता हूं।
  10. मैं 10:00 बजे रात में सो जाता हूं।

10 Lines on Dr Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर निबंध 10 लाइन 2023: 10 Lines on Dr Sarvepalli Radhakrishnan in Hindi

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर 10 पंक्तियाँ (Short Essay on Sarvepalli Radhakrishnan)

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. डॉ. एस राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति और पहले उपराष्ट्रपति थे।
  2. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी गाँव में हुआ था।
  3. इनका जन्म दिवस प्रतिवर्ष ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
  4. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पिता का नाम सर्वपल्ली वीरासमियाह और माता का नाम सीताम्मा था।
  5. उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा एक ईसाई मिशनरी संस्था लूथरन मिशन स्कूल से हुई फिर उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की।
  6. उन्होंने 1908 में प्रथम श्रेणी में बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की।
  7. राधाकृष्णन की महात्मा गांधी से पहली मुलाकात 1915 में हुई थी।
  8. वह 13 मई 1952 से 12 मई 1962 तक भारत के पहले उपराष्ट्रपति थे।
  9. वह 14 मई 1962 को भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
  10. उनके देश का सर्वोच्च अलंकरण भारत रत्न भी प्रदान किया गया।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति थे।
  2. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुमनी गाँव, मद्रास में हुआ था।
  3. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 14 वर्ष की उम्र में सिवाकमु नाम की कन्या से विवाह कर लिया था।
  4. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के 5 बेटी व 1 बेटा था।
  5. वह मद्रास प्रेसीडेंसी कॉलेज में दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर थे।
  6. वह एक महान राजनीतिज्ञ, दार्शनिक, शिक्षाविद, और विचारक थे।
  7. 5 सितम्बर के दिन उनके जन्मदिवस को “शिक्षक दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  8. डॉ. राधाकृष्णन बचपन से ही एक उत्कृष्ट छात्र थे।
  9. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में भारत रत्न मिला।
  10. वह ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में 1936 से 1952 तक प्राध्यापक रहे।

10 Lines on Bhimrao Ambedkar in Hindi
भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on Bhimrao Ambedkar in Hindi

डॉ. भीमराव अंबेडकर पर 10 वाक्य का निबंध (Short Essay on Dr Bhimrao Ambedkar)

भीमराव अंबेडकर पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. डॉक्टर भीमराव अंबेडकर भारत के पहले कानून मंत्री थे।
  2. 14 अप्रैल 1891 को भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ था।
  3. भीमराव अंबेडकर के पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था और माता का नाम भीमाबाई सकपाल था।
  4. अंबेडकर ने दलितों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये।
  5. डॉ. भीमराव आंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी और वे 9 भाषाओं में निपुण थे।
  6. डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत का संविधान निर्माता कहा जाता है।
  7. बाबा साहब अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि कोलंबिया यूनिवर्सिटी तथा लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स से प्राप्त किया है।
  8. 14 अप्रैल को उनका जन्म दिन देश भर में अंबेडकर जयंती के रूप में मनाया जाता है।
  9. डॉ. भीमराव आंबेडकर को” बाबा साहेब” के नाम से भी जाना जाता है।
  10. 1990 में इन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

डॉ. भीमराव आम्बेडकर पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. डॉ. भीमराव आंबेडकर एक समाज सुधारक, न्यायवीद, अर्थशास्त्री और राजनीतिक थे।
  2. डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था।
  3. उनका जन्म मध्य प्रदेश के महू गांव में हुआ था।
  4. अंबेडकर बचपन से ही पढ़ने में सबसे तेज छात्र थे।
  5. अंबेडकर को बचपन से ही जाति भेदभाव का सामना करना पड़ा।
  6. भीमराव अंबेडकर ने 32 डिग्री प्राप्त की तथा विदेश जाकर अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय बने।
  7. डॉ भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  8. सन् 1956 में भीमराव आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपना लिया था ।
  9. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के निर्माता और भारत गणराज्य के संस्थापक थे ।
  10. 6 दिसंबर 1956 को डॉ. बी. आर. अंबेडकर जी का निधन हुआ था ।

10 Lines on my Teacher in Hindi
शिक्षक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Teacher in Hindi

शिक्षक पर 10 वाक्य | शिक्षक पर 10 लाइन | अध्यापक पर 10 लाइन | 10 Lines on Teacher in Hindi | Essay on Teacher in Hindi | 10 Points about My Teacher

शिक्षक पर 10 लाइन निबंध लिखने को अक्सर कक्षा 1 – 3 में पूछा जाता है। आज हम अध्यापक पर 10 पंक्तियाँ लिखेंगे जिससे आप कई प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम हो सकेंगे जैसे कि, आप शिक्षक की 10 पंक्तियाँ कैसे लिखते हैं? टीचर के बारे में क्या लिखें? मेरी प्रिय शिक्षक इस विषय पर 10 12 वाक्यों का निबंध लिखिए? अध्यापक पर 10 वाक्य क्या होगा? शिक्षक पर निबंध कैसे लिखें? शिक्षक हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है? शिक्षक क्यों बनना चाहते हैं? एक शिक्षक की भूमिका क्या है? तो आइए शुरू करते हैं, मेरे शिक्षक पर 10 वाक्य का निबंध हिंदी में (10 Lines on My Teacher)

शिक्षक (कक्षाध्यापक) पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो बच्चों को अच्छा नागरिक बनाता है।
  2. शिक्षण एक महान पेशा है और एक अच्छा शिक्षक, भगवान का एक उपहार जैसा होता है।
  3. मेरे स्कूल के सभी शिक्षक बहुत अच्छे हैं लेकिन मेरे कक्षाध्यापक के साथ साथ मेरे पसंदीदा शिक्षक अजित शंकर हैं।
  4. उनकी प्यारी शिक्षण शैली के कारण उनके विषयों के छात्र बहुत उज्ज्वल और बुद्धिमान हैं।
  5. भारतीय संस्कृति में शिक्षक अर्थात गुरु का पद भगवान् से भी ऊँचा बताया गया है।
  6. शिक्षक को सदैव निस्वार्थ सेवा का भाव रखना चाहिए।
  7. कभी-कभी वह हमें कहानियां सुनकर भी प्रेरित करते हैं।
  8. शिक्षक हमारे सारे प्रश्नों के उत्तर बड़े ही शांत स्वाभाव से देते हैं।
  9. भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  10. हमें अपने शिक्षकों का सदैव आदर करना चाहिए।

शिक्षक (अध्यापक) पर 10 पंक्तियों का निबंध (Set -2)

  1. मेरे अध्यापक का नाम अश्वनी श्रीवास्तव है।
  2. वह हमें गणित विषय पढ़ाते हैं।
  3. वह बच्चों में कभी भेदभाव नहीं करते हैं और सभी बच्चों से प्रेम करते है।
  4. उनका व्यवहार सभी बच्चों के साथ मित्रता पूर्वक रहता है।
  5. वह बच्चों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निदान करते हैं।
  6. हम सभी बच्चों को उनसे पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।
  7. शिक्षक हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानें गये हैं।
  8. भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  9. शिक्षक अर्थात गुरुजनों के लिए कबीर दास जी का एक दोहा बहुत प्रचलित है: “गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय।बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय।।”
  10. इस दिन भारत सरकार द्वारा भी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Teacher’s Day in Hindi)