10 Lines on My Role Model in Hindi
मेरा आदर्श पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Role Model in Hindi

मेरे आदर्श पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on My Role Model in Hindi)

मेरे रोल मॉडल पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. मेरा रोल मॉडल का मतलब, एक ऐसा व्यक्ति जिसके जैसा हम बनना चाहते है।
  2. मेरी आदर्श मेरी माँ हैं।
  3. वह अंदर और बाहर से एक खूबसूरत इंसान हैं।
  4. वह हर सुख-दुख में हमेशा मेरे साथ रही है।
  5. मेरी माँ हम लोगो का बहुत ध्यान रखती है और घर के सारे काम संभालती है।
  6. मेरी माँ के अंदर दुखों और विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहने और उनसे लड़ने की क्षमता है, ऐसा मुझे भी बनना है।
  7. मेरी माँ खाना बनाने के साथ – साथ घर के बाकि कामो में भी माहिर है।
  8. मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे ऐसी माँ मिली।
  9. मेरी माँ मुझे हमेशा सबका सम्मान करना, दयालु भाव रखना और एक अच्छा नागरिक बनने की सीख देती है।
  10. मेरी माँ वास्तव में एक आदर्श महिला हैं और मेरी आदर्श व्यक्ति भी।

मेरा आदर्श व्यक्ति (My Role Model) पर 10 लाइन निबंध हिंदी में(Set -2)

  1. मेरा आदर्श (रोल मॉडल) मतलब, एक ऐसा व्यक्ति जिसके गुणों से हम प्रभावित होते हैं।
  2. सभी के जीवन में कोई न कोई रोल मॉडल या आदर्श व्यक्ति होता है।
  3. मेरे आदर्श कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी है, उन्हें “माही” उपनाम से भी जाना जाता है।
  4. धोनी मेरा आदर्श व्यक्ति ही नहीं अपितु भारत और विश्व के असंख्य लोगों के आदर्श हैं।
  5. धोनी एक मध्यवर्गीय परिवार से थे, लेकिन अपनी योग्यता के बल पर उन्होंने बहुत सफलता प्राप्त की।
  6. धोनी एक शीर्ष श्रेणी के बल्लेबाज, एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ कप्तान है।
  7. महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं।
  8. अत्यधिक् विपरीत परिस्थितियों में भी वह शांत रहकर संयम से काम लेते हैं जिससे वह हारा हुआ मैच भी जीत में बदल देतेहैं।
  9. उनके स्वाभाव का यह गुण मुझे बहुत पसंद है और यही गुण मैं अपने स्वभाव में शामिल करना चाहता हूँ।
  10. एक दिन मैं भी धोनी की तरह अपने परिवार का नाम रौशन करना चाहता हूँ।

10 Lines on My Favorite Teacher in Hindi
मेरे पसंदीदा शिक्षक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Favorite Teacher in Hindi

मेरे प्रिय शिक्षक पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on My Favorite Teacher in Hindi)

मेरे प्रिय शिक्षक 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. मेरे प्रिय अध्यापक का नाम अजित शंकर सिंह है।
  2. वह हमें भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाते हैं।
  3. हमारे स्कूल के वह सबसे अच्छे अध्यापक हैं।
  4. मेरे अध्यापक कभी कभी भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के बारे में बताते है जो हमें बहुत अच्छा लागता है।
  5. मेरे प्रिय शिक्षक कक्षा के हर बच्चे पर ध्यान देते हैं l
  6. वह हमें अच्छी-अच्छी बातें सिखाते हैं और मार्गदर्शन करते हैं।
  7. मेरे प्रिय शिक्षक का घर हमारे स्कूल से कुछ ही दूरी पर है।
  8. वह एक अध्यापक के साथ ही एक अच्छे इंसान भी हैं।
  9. हमारे कक्षा में कभी जिन बच्चों की समय पर फीस जमा नहीं हो पाती तो हमारे अध्यापक उनकी मदद करते हैं।
  10. मैं भी बड़ा होकर अपने प्रिय शिक्षक की भांति ही भौतिक विज्ञान का एक अध्यापक बनूँगा।

मेरे प्रिय अध्यापक पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. मेरे पसंदीदा शिक्षक का नाम अश्विनी श्रीवास्तव है।
  2. वह हमें गणित पढ़ाते है।
  3. उन्हें पढ़ाना बहुत पसंद है यही कारण है कि वह शिक्षक बने।
  4. वह स्कूल हमेशा समय से आते है।
  5. मेरे शिक्षक पढ़ाई और अनुशासन के मामले में थोड़ा सख्त हैं।
  6. यदि हमें कोई सवाल नहीं आता है तो वह उसे बार-बार समझाते हैं।
  7. वह हमें पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
  8. मेरे प्रिय शिक्षक एक सकारात्मक व्यक्ति हैं।
  9. मेरे प्रिय अध्यापक हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।
  10. मेरे प्रिय शिक्षक एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शक भी है।

10 lines on taj mahal in hindi
ताजमहल पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Taj Mahal in Hindi

ताजमहल पर 10 वाक्य निबंध हिंदी में (Short Essay on Taj Mahal in Hindi)

ताजमहल पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. ताजमहल यमुना नदी के तट पर आगरा शहर में स्थित है।
  2. ताजमहल विश्व के सात अजूबों में से एक है।
  3. ताजमहल को देखने के लिए विश्वभर से लोग आते हैं।
  4. ताजमहल मुगल सम्राट शाहजहां ने बनवाया था।
  5. ताजमहल सफेद संगमरमर से बना है और इसकी सुंदरता पर्यटकों को आकर्षित करती है।
  6. यह हमारे देश के साथ विश्व की भी धरोहर है।
  7. ताजमहल की ऊंचाई 171 मीटर है।
  8. ताजमहल का निर्माण 1631 में शुरू हुआ और पूर्ण 1653 में हुआ और इसे बनाने में लगभग 20000 से अधिक मजदुर लगे।
  9. शाहजहां ने ताजमहल का निर्माण अपनी सभी पत्नियों में सबसे प्रिय तीसरी पत्नी मुमताज़ की याद में करवाया था।
  10. ताजमहल को प्रेम की मिसाल माना जाता है।

ताजमहल पर 10 लाइनें हिंदी में (Set -2)

  1. ताजमहल संगमरमर से बना हुआ मकबरा है।
  2. ताजमहल उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में स्थित है।
  3. यह विश्व के 7 अजूबों में से एक है।
  4. ताजमहल को लगभग 22000 कारीगरों ने 22 वर्ष में बनाया था।
  5. इसकी कुल ऊंचाई लगभग 171 मीटर है।
  6. यह फ़ारसी, तुर्क, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के मिश्रण का उत्कृष्ट नमूना है।
  7. शाहजहां ने अपने पत्नी बेगम मुमताज के याद में ताजमहल को बनवाया है
  8. इसके जैसी दूसरी इमारत पूरी दुनिया मे नही है।
  9. ताजमहल को प्यार का प्रतीक भी कहते है
  10. इसको देखने के लिए लोग देश विदेशो से पर्यटक आते हैं।

10 Lines on India Gate in Hindi
इंडिया गेट पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on India Gate in Hindi

इंडिया गेट पर 10 वाक्य निबंध हिंदी में (Short Essay on India Gate in Hindi)

इंडिया गेट पर 10 लाइनें (Set -1)

  1. इंडिया गेट भारत की राजधानी नयी दिल्ली में स्थित है।
  2. इंडिया गेट भारत का राष्ट्रीय स्मारक है।
  3. इंडिया गेट का ऊंचाई 42 मीटर का है ।
  4. इसका निर्माण फरवरी 1921 को शुरू हुआ और फरवरी 1931 को इसका उद्घाटन किया गया।
  5. इस स्मारक का निर्माण अंग्रेज शासकों द्वारा प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों की स्मृति में किया गया था।
  6. इंडिया गेट भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है।
  7. इंडिया गेट को “अखिल भारतीय युद्ध स्मारक” भी कहा जाता है।
  8. इसे लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बनाया गया है।
  9. इसका डिजाइन सर एडवर्ड लुटियन्स ने किया था।
  10. यहाँ पर लोग दूर दूर से लोग इसको देखने के लिए आते हैं।

इंडिया गेट पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. इंडिया गेट दिल्ली में स्थित एक युद्ध स्मारक है।
  2. इसका डिजाइन सर एडविन लुटियंस द्वारा तैयार किया गया था।
  3. इंडिया गेट सन 1931 में बनकर तैयार हुआ था।
  4. इसे अखिल भारतीय युद्ध स्मारक भी कहते है।
  5. वह बहुत ही बड़ा स्मारक है, जिसकी लंबाई 42 मीटर है।
  6. इंडिया गेट के पर अमर जवान ज्योति जलती है।
  7. यहाँ एक राइफ़ल के ऊपर सैनिक की टोपी सजी है।
  8. इंडिया गेट हमारे स्वतंत्र भारत में प्रसिद्ध पर्यटन स्मारक में से एक है।
  9. लाल और पीले बलुआ पत्थरों से बना हुआ यह स्मारक दर्शनीय है।
  10. प्रति वर्ष गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली परेड इण्डिया गेट से होकर गुज़रती है।

10 Lines on Red Fort in Hindi
लाल किला पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on Red Fort in Hindi

लाल किला पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Red Fort in Hindi)

लाल किले पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. लाल किला भारत की ऐतिहासिक इमारतों में से एक है।
  2. स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान मंत्री इसी किले पर तिरंगा फहराकर देश के नाम सम्बोधन देते हैं।
  3. लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित है।
  4. मुगल सम्राट शाहजहां द्धारा इस किले को 1638 ईसवी में बनवाया गया था, इसके निर्माण में 10 साल लग गए थे।
  5. इसकी दीवारों का रंग लाल है, इसी कारण इसे लाल किला कहा जाता है।
  6. लाल किले को 2007 में युनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल के रूप में चयनित किया था।
  7. लाल किला अपनी शानदार बनावट के लिया दुनिया भर मे प्रसिद्ध है।
  8. लाल क़िला का दो मुख्य गेट है, (1) लाहौरी गेट और (2) दिल्ली गेट।
  9. भारत का यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
  10. लाल किले को देखने के लिए भारत के लोग ही नहीं बल्कि विदेशो से भी लोग आते हैं।

कुतुब मीनार पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. लाल किला का निर्माण मुग़ल शासक शांहजहां ने करवाया था
  2. इसे बनाने की शुरुआत 1638 में हुई थी और यह 1648 में बनकर तैयार हुआ था।
  3. यह ऐतिहासक स्मारक विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल है।
  4. लाल किला के सौंदर्य, भव्यता और आर्कषण को देखने के लिए देश विदेश के लोग आते हैं।
  5. यह भारत के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है।
  6. लाल किला मुगलकालीन वास्तुकला, अभियान्त्रिकी और सौंदर्य का अनूठा उदाहरण है।
  7. यह यमुना नदी के तट पर स्थित है, जो कि तीनों तरफ से यमुना नदीं से घिरा हुआ है।
  8. इस किले की चारों दीवारे लाल बलुआ पत्थर से बनायीं गयी हैं इसलिये इसे “लाल क़िला” कहा जाता है।
  9. हमारे प्रधान मंत्री हर स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर झंडा फहराते हैं।
  10. इसे देखने प्रतिदिन हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं।

10 Lines on Qutub Minar in Hindi
कुतुब मीनार पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on Qutub Minar in Hindi

कुतुब मीनार पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Qutub Minar in Hindi)

कुतुब मीनार पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. कुतुब मीनार ईंट से बनी दुनिया का सबसे ऊंचा मीनार है।
  2. यह भारत में स्थित बहुत सी अद्भुत ईमारतों में एक है।
  3. कुतुब मीनार की इसकी ऊँचाई 73 मीटर (239.5 फीट) और व्यास १४.३ मीटर है।
  4. कुतुब मीनार भारत की राजधानी दिल्ली के दक्षिण में महरौली में स्थित है।
  5. कुतुब मीनार का निर्माण बारहवीं और तेरहवीं शताब्दी में हुआ।
  6. कुतुब मीनार की स्थापना कुतुबुद्दीन ऐबक ने की थी।
  7. यह परिसर युनेस्को द्वारा विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत किया गया है।
  8. कुतुब मीनार के चारो ओर हरे भरे बगीचे है।
  9. कुतुब मीनार के अंदर 379 सीढ़ीया है।
  10. कुतुब मीनार को देखने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं।

कुतुब मीनार के बारे में 10 लाइन हिंदी में (Set -2)

  1. कुतुब मीनार भारत की एक ऐतिहासिक स्मारक है।
  2. यह विश्व की ईंटों से बनी हुई सबसे ऊँची मीनार है।
  3. कुतुब मीनार की ऊंचाई 72.5 मीटर यानि (237.86 फीट) और व्यास 14.3 मीटर है शिखर पर 2.75 मीटर (9.02 फीट) की हो जाती है।
  4. क़ुतुब मीनार की सीढियाँ की कुल संख्या 379 है।
  5. कुतुब काम्प्लेक्स में मौजूद लौह स्तम्भ 2000 साल से भी ज्यादा पुराना है मगर अभी तक इसमें कोई जंग नहीं लगा है।
  6. इसका निर्माण दिल्ली के प्रथम मुस्लिम शासक क़ुतुबुद्दीन ऐबक, ने सन 1913 में आरंभ करवाया था।
  7. इसके बाद इल्तुतमिश और फिर फिरोजशाह तुगलक ने निर्माण पूरा कराया।
  8. मीनार को लाल बलुआ पत्थर से बनाया गया है।
  9. इस पर कुरान की आयतों की एवं फूलों की महीन नक्काशी की गई है।
  10. क़ुतुब मीनार को अब यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दे दी गयी है।

10 Lines on Statue of Unity in hindi
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 10 लाइन 2023: 10 Lines on Statue of Unity in Hindi

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 10 वाक्य निबंध (Short Essay on Statue of Unity in Hindi)

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 10 लाइनें हिंदी में (Set -1)

  1. Statue of Unity प्रतिमा भारत के प्रथम उप प्रधानमन्त्री तथा प्रथम गृहमन्त्री वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है।
  2. Statue of Unity का मतलब है एकता की प्रतिमा।
  3. सरदार वल्लभ भाई पटेल जी ने भारत के एकता और राज्यों के एकीकरण के लिए प्रमुख भूमिका निभायी थी।
  4. सरदार पटेल की यह प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे, केवड़िया (गुजरात) पर स्थित है।
  5. गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2010 को स्टैच्यू ऑफ यूनिटी योजना की घोषणा की थी।
  6. यह विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है।
  7. यह एकता की प्रतिमा अब दर्शनीय स्थल के रूप में देखी जा रही है।
  8. स्टैच्यू के अंदर चार हाई-स्पीड लिफ्ट लगाई गई हैं प्रत्येक लिफ्ट केवल 30 सेकंड में 26 लोगों को शीर्ष पर ले जा सकती है।
  9. इसका उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर किया।
  10. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को बनने में ५ साल लगे।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 182 मीटर है।
  2. सरदार पटेल की यह विशालकाय प्रतिमा साधू बेट नामक स्थान पर है जो कि नर्मदा नदी पर एक टापू है, बनाई गई है।
  3. यह सरदार सरोवर बांध के सामने भारत के केवडिया, गुजरात में स्थित है।
  4. इसे भारतीय मूर्तिकार राम वी. सुतार द्वारा डिजाइन किया गया था।
  5. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2018 को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म की 143 वीं वर्षगांठ पर किया था।
  6. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी दुनिया की सबसे प्रसिद्ध मूर्तियों में से एक है।
  7. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अंदर एक 3-सितारा आवास सुविधा, एक स्मारक उद्यान और एक भव्य संग्रहालय है।
  8. इसका निर्माण भारतीय कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने किया है।
  9. लगभग 2989 करोड़ रूपये की लागत से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर काम किया गया था।
  10. इस प्रतिमा को पूरा करने के लिए करीब 300 विषेशज्ञों और 3000 श्रमिकों ने करीब 5 साल तक काम किया।

10 Lines on Good Habits in Hindi
अच्छी आदतें पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Good Habits in Hindi

अच्छी आदतों पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Short Essay on Good Habits in Hindi)

अच्छी आदतें पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. अच्छी आदतें हमारे जीवन में बहुत महत्व रखती है।
  2. हमें हमेशा सकारात्मक मानसिकता रखनी चाहिए ।
  3. हमें कभी धूम्रपान नहीं करना चाहिए और शराब नहीं पीना चाहिए।
  4. हमें अपने माता पिता, शिक्षक तथा बड़ों का सदैव सम्मान करना चाहिए।
  5. उनके काम में मदद करनी चाहिए।
  6. हमें हमेशा दूसरो के प्रति प्रेम और दयालु भाव रखना चाहिए।
  7. हमें रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना चाहिए ।
  8. हमें दूसरों के प्रति हमेशा विनम्र और अच्छे विचार रखना चाहिए।
  9. हमें अच्छी संगत में अपना समय बिताना चाहिए।
  10. हमेशा अच्छा पढ़ना और सीखने की कोशिश करना चाहिए।

अच्छी आदतें पर 10 लाइन हिंदी में (Set -2)

  1. अच्छी आदतें का हमारे जीवन में बहुत महत्व है ।
  2. अच्छी आदतें इंसान को जीवन में सफलता प्राप्त करने में बहुत सहायक होती हैं।
  3. हमें प्रतिदिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
  4. हमें सुबह प्रतिदिन नहाकर और साफ़ सुथरे वस्त्र पहनकर स्कूल जाना चाहिए।
  5. हम सबको अपने से बड़ों का सम्मान करना चाहिए।
  6. हमें रोज योगा करना चाहिए जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रहे।
  7. ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
  8. हमें दूसरे को प्रति हमेशा ईमानदार होना चाहिए।
  9. अच्छी आदतें रखने से मनुष्य बीमारियों से दूर रहता है।
  10. अच्छी आदतों वाला मनुष्य हर स्थान पर आदर और सम्मान प्राप्त करता है।

10 Lines on Garden in Hindi
मेरा बगीचा पर 10 वाक्य निबंध 2023 | 10 Lines on Garden in Hindi

मेरा बगीचा पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Garden)

मेरा बगीचा पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे घर में एक बहुत सुंदर बगीचा है।
  2. उस बगीचे में बहुत सारे रंग-बिरंगे सुगंधित फूल लगे हुए हैं।
  3. बगीचे में जाते ही बहुत ही शुद्ध वातावरण का अनुभव होता है।
  4. माली पेड़-पौधों की टहनियों को काटकर उन्हें एक सिमित आकार में रखता है, जिससे उस क्यारी के सभी पौधे एक सामान दिखाई देते है।
  5. रोज शाम को पूरा परिवार मिलकर बगीचे में अपना समय व्यतीत करते है।
  6. मुझे बागवानी का काम करने और कुछ पसंदीदा किताबे पढ़ने में अच्छा लगता है।
  7. उस बगीचे में आम का एक पेड़ है जिसमे बहुत सारे आम निकलते हैं।
  8. बगीचे में हमने तरह-तरह के पौधे लगाए हुए हैं।
  9. हम अपने बगीचे को साफ सुथरा रखते है।
  10. सुबह सुबह हम बगीचे में हरी घास पर टहलते हैं।

मेरा बगीचा पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मेरे घर में एक सुंदर सा बगीचा है।
  2. मेरे बगीचे की पूरी जमीन में हरी घास उगी हुई है।
  3. मेरे बगीचे में बहुत सारे आम और अमरूद के पेड़ भी है।
  4. मेरे बगीचे में काफी सुंदर फूल के पौधें है।
  5. अच्छी देखभाल के कारण उन सब पर हमेशा फूल होते हैं।
  6. हम शाम को सभी मिलकर बगीचे में खेलते है।
  7. मेरे बगीचे का वातावरण काफी ठंडा होता है।
  8. मेरे बगीचे में सुंदर सुंदर तितलियां फूलों पर मंडराती रहती है।
  9. छुट्टी के दिन हम सब मिलकर बगीचे की साफ सफाई करते हैं।
  10. मेरे बगीचे की वजह से घर की हवा काफी स्वच्छ रहती है।

10 Lines on Ganga River in Hindi
गंगा नदी पर 10 वाक्य निबंध 2023 : 10 Lines on Ganga River in Hindi

गंगा नदी पर 10 लाइन (Short Essay on Ganga River)

गंगा नदी पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. गंगा भारत की राष्ट्रीय नदी है।
  2. यह भारत की सबसे लम्बी नदी है।
  3. गंगा नदी की लंबाई 2525 किलोमीटर है।
  4. गंगा और उसकी सभी सहायक नदियों, विशेषकर यमुना का उपयोग प्राचीन काल से सिंचाई के लिए किया जाता रहा है।
  5. हिन्दू धर्म में गंगा नदी सबसे पवित्र नदी माना जाता है।
  6. गंगा नदी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल से होकर बहती है।
  7. गंगा नदी को हम भारतीय लोग गंगा माँ के नाम से भी पुकारते है और इनकी पूजा आराधना करते है।
  8. यह नदी मछलियों, कछुओं और डॉल्फ़िन सहित कई जलीय जीवों का घर है।
  9. हमारे गंगा नदी के किनारे पर बहुत सारे संस्कृति कार्यक्रम भी होते है।
  10. मान्यता है की गंगा नदी में स्नान करने से सारे पाप मिट जाते हैं।

गंगा नदी पर 10 वाक्य हिंदी में (Set -2)

  1. गंगा नदी भारत में बहने वाली सबसे बड़ी नदी है।
  2. गंगा नदी भारत की राष्ट्रीय नदी भी है।
  3. गंगा को भागीरथी भी कहा जाता है ।
  4. गंगा नदी को सन् 2008 में भारत की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया।
  5. गंगा नदी का हिन्दू धर्म में बहुत अधिक महत्व है।
  6. यमुना, रामगंगा, घाघरा, सोन, गोमती, कोसी, गंडक आदि गंगा नदी की सहायक नदियां हैं।
  7. गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।
  8. गंगा तट पर अनेक तीर्थ हैं जैसे: बनारस (काशी, वाराणसी ), प्रयाग (इलाहाबाद), हरिद्वार आदि।
  9. गंगाजल निर्मल रोगनाशक और बुद्धिबर्द्धक होता है।
  10. गंगा देवत्व, आध्यात्मिकता, पवित्रता और मोक्ष की प्रतीक रही है।