10 Lines on Winter Season in Hindi
शीत ऋतु (सर्दी के मौसम) पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Winter Season in Hindi

शीत ऋतु पर 10 वाक्य (Short Essay on Winter Season)

शीत ऋतु पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. शीत ऋतु को सर्दी का मौसम भी कहते हैं।
  2. यह साल का सबसे अच्छा मौसम होता है।
  3. सर्दी हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा मौसम होता है क्यूंकि शीत ऋतु में हमारी पाचन शक्ति बढ़ जाती है और हम ज्यादा काम भी कर पाते हैं।
  4. शीत ऋतु में ठंड से बचने के लिए स्वेटर, कंबल आदि का उपयोग किया जाता है।
  5. शीत ऋतु में हम लोगो को मूंगफली, बादाम आदि मेवे खाना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को गर्मी मिले।
  6. शीत ऋतु में ठंड बढ़ने पर वातावरण में धुंध और कोहरा छा जाता है।
  7. सर्दी का मौसम के दौरान पहाड़ी जगहों में खूब बर्फ़बारी होती है।
  8. सर्दी का मौसम के आस पास ही दीवाली, क्रिसमस, नया साल और मकर संक्रांति जैसे प्रसिद्ध त्यौहार आते हैं।
  9. शीत ऋतु में सूर्य जल्दी डूबता है जिससे की रात लम्बी और दिन छोटे हो जाते है।
  10. सर्दी के मौसम में ठंड से बचने के लिए स्कूलों और दफ्तरों का समय बदल दिया जाता है।

शीत ऋतु पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. शीत ऋतु में ठंड का मौसम होता है।
  2. शीत ऋतु को आम बोल चल की भाषा में “सर्दी का मौसम” कहते हैं।
  3. शीत ऋतु भारत में नवंबर महीने से शुरू होता है और मार्च तक रहता है।
  4. शीत ऋतु में पारा अपने न्यूनतम तापमान में चला जाता है।
  5. पहाड़ी जगहों में इन दिनों खूब बर्फ़बारी होती है जो पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है।
  6. सहित ऋतु में लोग सूप,चाय, कॉफी आदि का ज़्यादा प्रयोग करते हैं।
  7. लोग सर्दी से बचने के लिए स्वेटर और गर्म कपड़े पहनते हैं।
  8. सर्दी के मौसम में धूप बहुत कम निकलती है।
  9. सर्दी के मौसम में सुबह शाम कोहरा रहता है जिसके कारण दृश्यता बहुत कम हो जाती है।
  10. शीत ऋतु में ज़्यादा ठण्ड पड़ने पर स्कूल में छुट्टी कर दी जाती है।

10 Lines on Guru Nanak Dev in Hindi
गुरु नानक देव पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Guru Nanak Dev in Hindi

गुरु नानक देव जी पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Guru Nanak Dev Ji in Hindi)

गुरु नानक देव पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. गुरु नानक देव जी सिख संप्रदाय के प्रथम गुरु थे।
  2. गुरु नानक जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा 1469 को हुआ था।
  3. नानक देव जी का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित पाकिस्तान में पंजाब के तलवंडी गांव में ब्राह्मण कुल में हुआ।
  4. हर साल सिख धर्म के अनुयायी गुरु नानक जयंती मनातें हैं।
  5. इनका जन्म स्थान गुरुद्वारा ननकाना साहिब पाकिस्तान में और समाधि स्थल करतारपुर साहिब पाकिस्तान में स्थित है।
  6. बचपन से ही उनका झुकाव धर्म की ओर अधिक था और सांसारिक विषयों से वह उदास रहा करते थे।
  7. सिख समुदाय गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर गुरुपर्व मनाता है।
  8. गुरु नानक देव जी ध्यान, प्रार्थना व सेवा के माध्यम से ईश्वर की प्राप्ति का संदेश देते थे।
  9. इनके अनुयायी इन्हें नानक, नानक देव जी, बाबा नानक और नानकशाह नामों से सम्बोधित करते हैं।
  10. गुरु नानक देव जी की मृत्यु 22 सितंबर 1539 को हो गई थी।

गुरु नानक देव पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. गुरु नानक देव जी सिख धर्म के संस्थापक और सिख धर्म के प्रथम गुरु थे।
  2. गुरु नानक जी का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान के पंजाब राज्य के तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था।
  3. गुरु नानक जी के पिता का नाम मेहता कालू चंद खत्री और माता का नाम तृप्ता देवी था।
  4. मात्र 16 वर्ष की आयु में इनका विवाह गुरदासपुर जिले के रहने वाले मूला की कन्या सुलखनी से हुआ।
  5. गुरु नानक देव जी के दो पुत्र थे श्रीचंद और लखमीदास था।
  6. उनके जन्म दिवस पर गुरु नानक जयंती दुनिया के सभी सिख परिवारों में मनाई जाती है।
  7. गुरु नानक जयंती के अवसर पर सभी गुरुद्वारे सजाए जाते हैं।
  8. गुरु नानक देव के जयंती के दिन सभी सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे जाकर गुरु नानक जी का आशीर्वाद लेते हैं।
  9. गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में सभी गुरुद्वारो में लंगर भी होता है।
  10. 22 सितंबर 1539 ईस्वी को गुरु नानक देव जी ने मोक्ष को प्राप्त कर लिया।

10 Lines on Eid in Hindi
ईद उल-फितर पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Eid in Hindi

ईद पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Eid in Hindi)

ईद पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. ईद को ईद उल फितर के नाम से भी जाना जाता है।
  2. ईद मुस्लिमों का प्रसिद्ध त्यौहार है।
  3. मुस्लिम समुदाय के लोग ईद के दिन तैयार होकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते हैं।
  4. ईद त्यौहार के दिन घरो में मीठी सेवइयाँ और ढेर सारे पकवान बनाये जाते है।
  5. बच्चो को इस दिन अपने बड़ो से ईद पर तोहफा मिलता है जिसे “ईदी” कहा जाता है।
  6. भारतवर्ष में सभी धर्मो के लोग मिलजल कर ईद का त्यौहार बड़े प्यार से मानते है।
  7. इस त्यौहार को मनाने की शुरुआत पैगंबर मोहम्मद साहब ने की थी।
  8. ईद रमजान के पावन महीने के बाद आता है।
  9. ईद पर सभी गले मिलकर एक दूसरे को बधाईयाँ देते हैं।
  10. मेरा दोस्त मुस्लिम है आज के दिन मै उसके घर जाता हूँ और उसके खुशियो में शामिल होता हूँ।

ईद उल फितर पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. ईद मुस्लिम धर्म का एक मुख्य त्यौहार है।
  2. ईद रमजान के महीने के बाद आता है।
  3. ईद में मुसलमान रोजा (उपवास) रखते हैं।
  4. इस दिन दिन सभी मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एक साथ नमाज पढ़ते है।
  5. ईद के दिन मुसलमानों के घर मीठी सेवईं बनती है।
  6. सभी आपसी भेद-भाव भूलकर गले मिलते हैं और एक-दूसरे को ईद की बधाई देते हैं।
  7. रात में मस्जिदों पर रोशनी की जाती है।
  8. ईद की नमाज ईदगाह में सैकड़ो लोगो के साथ पढ़ी जाती है।
  9. बच्चो को इस दिन अपने बड़ो से ईद पर तोहफा मिलता है जिसे ईदी कहा जाता है।
  10. लोग अपने सगे सम्बन्धियों के घर जाकर उन्हें ईद की मुबारक बाद देते हैं।

10 Lines on Christmas in Hindi
क्रिसमस पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Christmas in Hindi

क्रिसमस पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Christmas in Hindi)

क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है।
  2. क्रिसमस प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  3. भारत में इस पर्व को हम सब मिलजुल कर मानते है।
  4. इस त्यौहार के दिन पूरे विश्व में अवकाश रहता है।
  5. क्रिसमस पर्व को प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिन की याद में मनाया जाता है।
  6. क्रिसमस पर्व को “बड़ा दिन” के नाम से भी जाना जाता है।
  7. क्रिसमस का त्योहार प्रेम, सद्भाव, शांति और भाईचारे का संदेश देता है।
  8. क्रिसमस पर बच्चों को सेंटा क्लॉज़ के आने का सबसे ज़्यादा इंतजार रहता है।
  9. क्रिसमस के दिन लोग अपने घरों में क्रिसमस ट्री लाते हैं और उसे रंग बिरंगी लाइटों और उपहारों से सजाते हैं।
  10. आज के दिन ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च जाकर मोमबत्ती जला कर पूजा करते हैं और केक काटा जाता है।

क्रिसमस पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. क्रिसमस ईसाई लोगो का मुख्य त्यौहार है ।
  2. क्रिसमस त्योहार प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को मनाया जाता है।
  3. इस दिन को ईसाई धर्म के प्रवर्तक यीशु मसीह के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है।
  4. क्रिसमस में लोग अपने घरों और गिरजाघरों को सजाते है।
  5. क्रिसमस त्योहार पर कुछ लोग सांता क्लॉज़ बनकर बच्चों को उपहार भी देते है।
  6. क्रिसमस के त्यौहार पर क्रिसमस ट्री को भी सजाया जाता है।
  7. क्रिसमस से लेकर नए साल तक पूरे बाज़ार में रौनक देखने को मिलती है।
  8. क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  9. प्रार्थना कर के प्रभु को याद किया जाता है।
  10. क्रिसमस त्यौहार बड़े उत्साह के साथ भारत तथा अन्य देशों में मनाया जाता है।

10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi
स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi

स्वामी विवेकानंद के बारे में 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Swami Vivekananda)

स्वामी विवेकानंद पर 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. स्वामी विवेकानंद भारत की एक महान विभूति थे।
  2. 12 जनवरी 1863 को स्वामी विवेकानंद कलकत्ता में हुआ था।
  3. स्वामी विवेकानंद के घर का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।
  4. उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था।
  5. स्वामी विवेकानंद ने 1889 में मैट्रिक की परीक्षा पास की थी।
  6. राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।
  7. स्वामी विवेकानंद के गुरु “रामकृष्ण परमहंस” गुरु थे।
  8. स्वामी विवेकानंद अपने स्कूल में एक मेधावी विद्यार्थी थे।
  9. अमेरिका और यूरोप में भारत का आध्यात्मिकता से परिपूर्ण वेदान्त दर्शन स्वामी विवेकानंद के कारण ही पहुंचा।
  10. 30 वर्ष की आयु में स्वामी विवेकानन्द ने शिकागो, अमेरिका में विश्व धर्म सम्मेलन में हिंदू धर्म का प्रतिनिधित्व कर उसे सार्वभौमिक पहचान दिलवायी।

स्वामी विवेकानंद पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में कोलकाता में हुआ था।
  2. स्वामी विवेकानंद के पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता जी का नाम भुनेश्वरी देवी था।
  3. स्वामी विवेकानंद ने 25 वर्ष की आयु में ही गेरुआ वस्त्र धारण कर लिया था।
  4. रामकृष्ण मिशन की स्थापना स्वामी विवेकानंद द्वारा की गई थी।
  5. स्वामी विवेकानंद के गुरु रामकृष्ण परमहंस जी थे।
  6. रामकृष्ण परमहंस ने इनका नाम “स्वामी विवेकानंद” रखा था।
  7. स्वामी विवेकानंद ने पैदल ही सम्पूर्ण भारत की यात्रा की।
  8. स्वामी विवेकानद जी ने सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अपना पूर्ण जीवन दिया था।
  9. अमेरिकी मीडिया ने उन्हें “साइक्लॉनिक हिन्दू” का नाम दिया था।
  10. “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता” उनका प्रसिद्ध कथन था।

10 Lines on Netaji Subhash Chandra Bose in Hindi
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में 10 लाइन 2023: 10 Lines on Netaji Subhash Chandra Bose in Hindi

सुभाष चंद्र बोस पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on Subhash Chandra Bose in Hindi)

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर 10 वाक्य (Set -1)

  1. सुभाष चंद्र बोस भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी तथा स्वतंत्र भारत के प्रणेता थे।
  2. सुभाष चंद्र बोस “नेताजी” के नाम से प्रसिद्ध है।
  3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा राज्य के कटक शहर में हुआ था।
  4. सुभाष चंद्र बोस के पिताजी का नाम जानकी नाथ बोस और माता का नाम प्रभावती बोस था।
  5. नेताजी सुभाष चंद्र बोस बचपन से ही पढ़ाई लिखाई में काफी मेधावी थे।
  6. सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना की थी।
  7. नेताजी आज़ादी के लड़ाई में कई बार जेल गए।
  8. ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा’ नेताजी सुभाष चंद्र जी का प्रसिद्ध नारा है।
  9. सुभाष चंद्र बोस गाँधीजी से काफी प्रभावित थे।
  10. नेता जी को मरणोपरांत 1992 में भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था।
  2. सुभाष चंद्र बोस “नेता जी” के नाम से भी जाने जाते थे।
  3. सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया था।
  4. उनके प्रसिद्ध नारे “दिल्ली चलो” और ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हे आज़ादी दूंगा’ थे।
  5. उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया है।
  6. नेताजी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर क्रांतिकारी नायकों में से एक थे।
  7. 1992 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया।
  8. एक विमान दुर्घटना में 18 अगस्त 1945 को ताइवान में इनकी मृत्यु हो गई थी।
  9. नयी दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर नेताजी की विशाल प्रतिमा का अनावरण 18 सितम्बर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
  10. सुभाष चन्द्र बोस ने ही पहली बार महात्मा गांधी को ‘देश का पिता’ (राष्ट्रपिता) कहकर संबोधित किया था।

10 Lines on Football Game in Hindi
फुटबॉल पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Football Game in Hindi

फुटबॉल पर 10 वाक्य (Short Essay on Football Game in Hindi)

फुटबॉल पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)

  1. फुटबॉल विश्व में खेले जाने वाला सबसे प्रसिद्ध खेल है।
  2. फुटबॉल का मैच दो टीमों के खिलाड़ियो द्वारा खेला जाता है।
  3. फुटबॉल नाम दो शब्दों, “फुट” और “बॉल” से मिलकर बना है, जहां खिलाड़ी दौड़ते हैं और अपने पैर से एक बड़ी गेंद को किक मारते हैं।
  4. फुटबॉल में गेंद का वजन 396 से 453 ग्राम तक होता है।
  5. फुटबॉल खेल को सबसे पहले इंग्लैंड में खेला गया था।
  6. फुटबॉल खेल में प्रत्येक टीम में 11 – 11 खिलाडी होते हैं।
  7. फुटबॉल एक आउटडोर मतलब खुले मैदान में खेला जाता है।
  8. एक फुटबॉल मैच का समय 90 मिनट का होता है।
  9. विश्व के सबसे प्रसिद्ध खिलाड़ी डिएगो माराडोना, पेले, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, लियोनल मेसी आदि हैं।
  10. फुटबॉल को खेलने से हमारा शरीर और दिमाग स्वस्थ रहता है।

फुटबॉल पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. फुटबॉल दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।
  2. कई देशों में इसे सॉकर भी कहा जाता है।
  3. फुटबॉल का मैच दो टीम के खिलाड़ियो के बीच खेला जाता है।
  4. फुटबॉल के एक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।
  5. फुटबॉल खेल 90 मिनट का होता है।
  6. खेल से हमारी स्वास्थ और सेहत अच्छी बनी रहती है।
  7. फुटबॉल खेल में हमें गोल करने होते हैं और जो टीम अधिक गोल करती है वह विजेता कहलाती है।
  8. फीफा विश्व कप दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट है।
  9. फुटबॉल का सबसे पहला विश्वकप सन् 1930 में उरुग्वे में खेला गया था।
  10. क्रिस्टियानो रोनाल्डो मेरा पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी है।

10 Lines on Hockey in Hindi
हॉकी पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Hockey in Hindi

हॉकी पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Hockey in Hindi)

हॉकी पर 10 लाइन (Set -1)

  1. भारत में हॉकी का आरम्भ 150 वर्षों से पहले हुआ था।
  2. हॉकी हमारे देश भारत का राष्ट्रीय खेल है।
  3. प्रसिद्द हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है।
  4. मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष “राष्ट्रीय खेल दिवस” 29 अगस्त को मनाया जाता है।
  5. महिला हॉकी कप का आयोजन 1974 भारत में हुआ था।
  6. J आकार की छड़ी की लम्बाई 36-38 सेमी तथा गेंद का वजन 340 से 790 ग्राम के बीच होता है।
  7. हॉकी के दोनों टीमों में से जो सबसे ज्यादा गोल करता है वही टीम विजेता घोषित हो जाता है।
  8. हॉकी का यह खेल 60 मिनट इसको 15 – 15 मिनट चार भागो में बाट कर खेला जाता है।
  9. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा हर 4 वर्ष पर हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन होता है।
  10. भारत 1 बार हॉकी के विश्व कप विजेता रह चुका है।

हॉकी पर 10 पंक्तियाँ (Set -2)

  1. हॉकी हमारे देश भारत का राष्ट्रीय खेल है।
  2. हॉकी दो टीमों के बीच खेला जाता है जिसमें प्रत्येक टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं।
  3. भारत में यह खेल सबसे पहले कलकत्ता में खेला गया।
  4. यह खेल भारत के साथ ही अन्य देशों में भी खेला जाता है।
  5. इस खेल को खेलने के लिए खिलाड़ियों में बहुत चुस्ती व स्फूर्ति होनी चाहिए।
  6. इसका मैदान 92 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा होता है।
  7. हॉकी खेल को पूरे 60 मिनट तक खेला जाता है।
  8. हॉकी खेल बॉल और स्टिक की सहायता से खेला जाता है जिसे हॉकी स्टिक कहते हैं।
  9. हॉकी खेल में प्रयोग होने वाले गेंद का रंग सफेद होता है तथा इसका वजन 156 से 163 ग्राम होता है।
  10. मेजर ध्यानचंद एक शानदार हॉकी खिलाड़ी थे जिन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है।

10 Lines on News Paper in Hindi
समाचार पत्र (अखबार) पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on News Paper in Hindi

समाचार पत्र पर 10 लाइन (Short Essay on News Paper)

अखबार पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. अख़बार पढ़ना एक अच्छी आदत है।
  2. अखबार पढ़ने से हमें आस-पास हो रही घटनाओं के बारे में पता चलता है।
  3. अखबार पढ़ने से हमें खेल, मनोरंजन, वैज्ञानिक आविष्कार और देश की राजनीति के बारे में पता चलता है।
  4. अखबार पढ़ने से हमारे शब्दावली में सुधार होता है।
  5. पढ़ने से हमारा बौद्धिक कौशल्य बढ़ता है।
  6. अखबार पढ़ने से हमें पढ़ने की आदत लगती है, जो जीवन भर हर क्षेत्र में काम आती है।
  7. सन 1780 में भारत का सबसे पहला समाचार पत्र कोलकाता में प्रकाशित किया गया था।
  8. इस समाचार पत्र का नाम था, “दी बंगाल गैजेट” जिसका संपादन जेनसिटी ने किया था।
  9. अलग-अलग देश अपना अलग समाचार संगठन रखते हैं।
  10. आज के समय में बिना समाचार पत्र के जीवन की कल्पना करना भी काफी कठिन है।

समाचार पत्र पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. समाचार पत्र खबरों का प्रकाशन होता है।
  2. समाचार पत्र कागज़ का बना होता है।
  3. हमें नई खोजों और आविष्कारों के बारे में समाचार भी मिलते हैं।
  4. समाचार पत्र की वज़ह से हम जानते है की हमारे शहर, जिले और आसपास के क्षेत्र में क्या हो रहा है।
  5. समाचार पत्र बहुत सारी भाषाओं में छपते हैं।
  6. रोजाना अखबार पढ़ना एक अच्छी आदत होती है।
  7. हमारे शहर के मुख्य समाचार पत्र दैनिक जागरण, अमर उजाला, दैनिक भास्कर और हिन्दुस्तान आदि हैं।
  8. आज के समय में समाचार पत्र डिजिटल फॉर्म में भी आने लगे हैं।
  9. अब आप समाचार पत्र को अपने मोबाइल फ़ोन पर भी पड़ सकते हैं।
  10. मैं रोज़ सुबह समाचार पत्र ज़रूर पढता हूँ।

10 Lines on Horse in Hindi
घोड़े पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Horse in Hindi

घोड़ा पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Horse)

घोड़े के बारे में 10 लाइन (Set -1)

  1. घोड़ा एक बहुत सुन्दर और मिलनसार जानवर है।
  2. घोड़ा एक शाकाहारी जानवर है।
  3. घोड़ा को अश्व, घोटक, रविसुत, तुरंग आदि नामों से भी जाना जाता है।
  4. घोड़ा लगभग 50 से 85 किमी/घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकता है।
  5. यह मुख्यतः सफ़ेद, लाल या काले रंग का होता है।
  6. घोड़ा खाने में घास और चने सबसे ज्यादा खाता है।
  7. घोड़े को सवारी के रूप में भी लेते प्रयोग करते है।
  8. घोड़े की ऊंचाई 5 से 6 फीट तक होती हैं।
  9. घोड़े की जीवन लगभग 30 वर्ष तक होती है
  10. घोड़े अपने जीवन में कभी नहीं बैठते है।

घोड़े पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. घोड़ा एक बहुत ही प्यारा और वफादार जानवर है।
  2. घोड़ा एक स्तनधारी जानवर है।
  3. घोड़े का शरीर बहुत मजबूत होता है।
  4. घोड़ा घास, फल, और चारा आदि खाता है।
  5. यह 40-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं।
  6. घोड़े की ऊंचाई लगभग 5 से 6 फीट तक होती है।
  7. इनके कान लम्बे और आँखें बड़ी-बड़ी होती हैं।
  8. प्राचीन काल से ही घोड़े का उपयोग यातायात के लिए भी किया जाता है।
  9. आज भी घोड़ों का उपयोग घुड़सवारी के लिए किया जाता है।
  10. घोड़े के पतले और लंबे पैर होते हैं इसलिए वे तेज गति से दौड़ते हैं।