10 Lines on My Role Model in Hindi
मेरा आदर्श पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Role Model in Hindi

मेरे आदर्श पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on My Role Model in Hindi)

मेरे रोल मॉडल पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. मेरा रोल मॉडल का मतलब, एक ऐसा व्यक्ति जिसके जैसा हम बनना चाहते है।
  2. मेरी आदर्श मेरी माँ हैं।
  3. वह अंदर और बाहर से एक खूबसूरत इंसान हैं।
  4. वह हर सुख-दुख में हमेशा मेरे साथ रही है।
  5. मेरी माँ हम लोगो का बहुत ध्यान रखती है और घर के सारे काम संभालती है।
  6. मेरी माँ के अंदर दुखों और विपरीत परिस्थिति में भी शांत रहने और उनसे लड़ने की क्षमता है, ऐसा मुझे भी बनना है।
  7. मेरी माँ खाना बनाने के साथ – साथ घर के बाकि कामो में भी माहिर है।
  8. मैं बहुत भाग्यशाली हूँ कि मुझे ऐसी माँ मिली।
  9. मेरी माँ मुझे हमेशा सबका सम्मान करना, दयालु भाव रखना और एक अच्छा नागरिक बनने की सीख देती है।
  10. मेरी माँ वास्तव में एक आदर्श महिला हैं और मेरी आदर्श व्यक्ति भी।

मेरा आदर्श व्यक्ति (My Role Model) पर 10 लाइन निबंध हिंदी में(Set -2)

  1. मेरा आदर्श (रोल मॉडल) मतलब, एक ऐसा व्यक्ति जिसके गुणों से हम प्रभावित होते हैं।
  2. सभी के जीवन में कोई न कोई रोल मॉडल या आदर्श व्यक्ति होता है।
  3. मेरे आदर्श कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी है, उन्हें “माही” उपनाम से भी जाना जाता है।
  4. धोनी मेरा आदर्श व्यक्ति ही नहीं अपितु भारत और विश्व के असंख्य लोगों के आदर्श हैं।
  5. धोनी एक मध्यवर्गीय परिवार से थे, लेकिन अपनी योग्यता के बल पर उन्होंने बहुत सफलता प्राप्त की।
  6. धोनी एक शीर्ष श्रेणी के बल्लेबाज, एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर और सर्वश्रेष्ठ कप्तान है।
  7. महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक हैं।
  8. अत्यधिक् विपरीत परिस्थितियों में भी वह शांत रहकर संयम से काम लेते हैं जिससे वह हारा हुआ मैच भी जीत में बदल देतेहैं।
  9. उनके स्वाभाव का यह गुण मुझे बहुत पसंद है और यही गुण मैं अपने स्वभाव में शामिल करना चाहता हूँ।
  10. एक दिन मैं भी धोनी की तरह अपने परिवार का नाम रौशन करना चाहता हूँ।

10 Lines on My Favorite Teacher in Hindi
मेरे पसंदीदा शिक्षक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Favorite Teacher in Hindi

मेरे प्रिय शिक्षक पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on My Favorite Teacher in Hindi)

मेरे प्रिय शिक्षक 10 वाक्य निबंध (Set -1)

  1. मेरे प्रिय अध्यापक का नाम अजित शंकर सिंह है।
  2. वह हमें भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाते हैं।
  3. हमारे स्कूल के वह सबसे अच्छे अध्यापक हैं।
  4. मेरे अध्यापक कभी कभी भौतिक विज्ञान के प्रसिद्ध वैज्ञानिकों के बारे में बताते है जो हमें बहुत अच्छा लागता है।
  5. मेरे प्रिय शिक्षक कक्षा के हर बच्चे पर ध्यान देते हैं l
  6. वह हमें अच्छी-अच्छी बातें सिखाते हैं और मार्गदर्शन करते हैं।
  7. मेरे प्रिय शिक्षक का घर हमारे स्कूल से कुछ ही दूरी पर है।
  8. वह एक अध्यापक के साथ ही एक अच्छे इंसान भी हैं।
  9. हमारे कक्षा में कभी जिन बच्चों की समय पर फीस जमा नहीं हो पाती तो हमारे अध्यापक उनकी मदद करते हैं।
  10. मैं भी बड़ा होकर अपने प्रिय शिक्षक की भांति ही भौतिक विज्ञान का एक अध्यापक बनूँगा।

मेरे प्रिय अध्यापक पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)

  1. मेरे पसंदीदा शिक्षक का नाम अश्विनी श्रीवास्तव है।
  2. वह हमें गणित पढ़ाते है।
  3. उन्हें पढ़ाना बहुत पसंद है यही कारण है कि वह शिक्षक बने।
  4. वह स्कूल हमेशा समय से आते है।
  5. मेरे शिक्षक पढ़ाई और अनुशासन के मामले में थोड़ा सख्त हैं।
  6. यदि हमें कोई सवाल नहीं आता है तो वह उसे बार-बार समझाते हैं।
  7. वह हमें पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
  8. मेरे प्रिय शिक्षक एक सकारात्मक व्यक्ति हैं।
  9. मेरे प्रिय अध्यापक हमें पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में आगे रहने के लिए भी प्रोत्साहित करते हैं।
  10. मेरे प्रिय शिक्षक एक अच्छे शिक्षक के साथ-साथ एक अच्छे मार्गदर्शक भी है।

10 Lines on Garden in Hindi
मेरा बगीचा पर 10 वाक्य निबंध 2023 | 10 Lines on Garden in Hindi

मेरा बगीचा पर 10 लाइन हिंदी में (Short Essay on Garden)

मेरा बगीचा पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे घर में एक बहुत सुंदर बगीचा है।
  2. उस बगीचे में बहुत सारे रंग-बिरंगे सुगंधित फूल लगे हुए हैं।
  3. बगीचे में जाते ही बहुत ही शुद्ध वातावरण का अनुभव होता है।
  4. माली पेड़-पौधों की टहनियों को काटकर उन्हें एक सिमित आकार में रखता है, जिससे उस क्यारी के सभी पौधे एक सामान दिखाई देते है।
  5. रोज शाम को पूरा परिवार मिलकर बगीचे में अपना समय व्यतीत करते है।
  6. मुझे बागवानी का काम करने और कुछ पसंदीदा किताबे पढ़ने में अच्छा लगता है।
  7. उस बगीचे में आम का एक पेड़ है जिसमे बहुत सारे आम निकलते हैं।
  8. बगीचे में हमने तरह-तरह के पौधे लगाए हुए हैं।
  9. हम अपने बगीचे को साफ सुथरा रखते है।
  10. सुबह सुबह हम बगीचे में हरी घास पर टहलते हैं।

मेरा बगीचा पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मेरे घर में एक सुंदर सा बगीचा है।
  2. मेरे बगीचे की पूरी जमीन में हरी घास उगी हुई है।
  3. मेरे बगीचे में बहुत सारे आम और अमरूद के पेड़ भी है।
  4. मेरे बगीचे में काफी सुंदर फूल के पौधें है।
  5. अच्छी देखभाल के कारण उन सब पर हमेशा फूल होते हैं।
  6. हम शाम को सभी मिलकर बगीचे में खेलते है।
  7. मेरे बगीचे का वातावरण काफी ठंडा होता है।
  8. मेरे बगीचे में सुंदर सुंदर तितलियां फूलों पर मंडराती रहती है।
  9. छुट्टी के दिन हम सब मिलकर बगीचे की साफ सफाई करते हैं।
  10. मेरे बगीचे की वजह से घर की हवा काफी स्वच्छ रहती है।

10 Lines on My Family in Hindi
मेरा परिवार पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on My Family in Hindi

मेरा परिवार पर 10 लाइन निबंध (Short Essay on My Family)

मेरा परिवार पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरा परिवार छोटा परिवार है।
  2. मेरे परिवार में मेरे पिता, मेरी माँ, दो भाई और एक छोटी बहन, कुल 6 सदस्य है।
  3. मेरे पिता पेशे से एक वकील है।
  4. मेरी माँ एक कुशल गृहिणी हैं और घर का सारा काम करती हैं।
  5. मेरा एक भाई मुझसे 4 साल बड़ा और दूसरा भाई दो साल छोटा है।
  6. मेरी बहन मुझसे 4 साल छोटी है
  7. मैं और मेरे सभी भाई – बहन एक ही स्कूल में पढ़ते हैं।
  8. हम अक्सर अपने गांव घूमने जाते है।
  9. हम सभी मिलजुल कर प्यार से रहते है।
  10. मुझे अपना परिवार बहुत अच्छा लगता है।

मेरा परिवार पर निबंध 10 लाइन (Set -2)

  1. मेरा एक छोटा परिवार है।
  2. इसमें मेरे माता-पिता और एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है।
  3. मेरे पिताजी एक सरकारी बैंक में प्रबंधक हैं।
  4. मेरी मम्मी मुझे रोज सुबह हमें टिफिन लगा कर देती है और पुरे परिवार का ध्यान रखती है।
  5. मेरे माता-पिता दोनों वास्तव में बहुत मेहनती हैं।
  6. हमारा परिवार माध्यम वर्ग से आता है
  7. मेरे माता पिता हम सभी भाई-बहन बहुत प्यार करते है।
  8. मैं अपने परिवार से बहुत प्यार करता हूँ।
  9. अपने परिवार से जुड़ा रहना बहुत ही जरुरी होता है।
  10. हमारे परिवार पर कोई भी दिक्कत आती है तो हम सब मिल कर सामना करते है।

10 Lines on Daily Routine in Hindi
मेरी दिनचर्या पर 10 वाक्य का निबंध 2023: 10 Lines on Daily Routine in Hindi

अपनी दिनचर्या के बारे में 10 पंक्तियाँ (Short Essay on My Routine)

मेरी दिनचर्या पर 10 वाक्य का निबंध (Set -1)

  1. मैं रोजाना सुबह 6 बजे उठता हुँ।
  2. मैं प्रतिदिन सुबह के पास पार्क में टहलने जाता हूं और साथ में व्यायाम करता हूं।
  3. घर वापस आकर नहाता हूं और विद्यालय के लिए तैयार होता हूं।
  4. विद्यालय पहुँचकर मैं अपनी कक्षाएँ लेता हूँ।
  5. छुट्टी होने के बाद स्कूल से सीधा घर जाता हूँ।
  6. फिर शाम में 5 बजे गली के दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जाता हूँ /
  7. फिर घर आने के बाद मै थोड़ा टी.वी. देखता हूँ।
  8. शाम 7 से 8 बजे तक पढाई करता हूँ और फिर रात का भोजन करता हूँ।
  9. 8 बजे से 9 बजे के बीच मैंने पूरे दिन क्या क्या किया सोचता हूँ।
  10. फिर 9:00 बजे सोने चला जाता हूँ।

मेरी दिनचर्या पर 10 लाइन निबंध (Set -2)

  1. मैं कक्षा 5 का विद्यार्थी हूँ और मेरी दिनचर्या बहुत ही साधारण है।
  2. मैं रोजाना सुबह 5:00 बजे उठता हूं और फ्रेश होता हूं।
  3. फिर मैं पार्क में टहलने जाता हूं और साथ में व्यायाम करता हूं।
  4. घर वापस आकर नहाता हूं और विद्यालय के लिए तैयार होता हूं।
  5. फिर नाश्ता करके 8:00 बजे अपनी साइकिल से विद्यालय के लिए निकल जाता हूं।
  6. विद्यालय से 2:00 बजे आकर कपड़े बदलता हूं फिर खाना खाकर थोड़ी देर आराम करता हूं।
  7. 3:30 बजे उठकर मैं विद्यालय द्वारा दिया गया गृह कार्य करता हूं।
  8. शाम में मैं अपने दोस्तों के साथ खेलता हूँ।
  9. रात को परिवार के सभी सदस्यों के साथ टीवी देखते हुए खाना खाता हूं।
  10. मैं 10:00 बजे रात में सो जाता हूं।

10 Lines on my Teacher in Hindi
शिक्षक पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Teacher in Hindi

शिक्षक पर 10 वाक्य | शिक्षक पर 10 लाइन | अध्यापक पर 10 लाइन | 10 Lines on Teacher in Hindi | Essay on Teacher in Hindi | 10 Points about My Teacher

शिक्षक पर 10 लाइन निबंध लिखने को अक्सर कक्षा 1 – 3 में पूछा जाता है। आज हम अध्यापक पर 10 पंक्तियाँ लिखेंगे जिससे आप कई प्रश्नों का उत्तर देने में सक्षम हो सकेंगे जैसे कि, आप शिक्षक की 10 पंक्तियाँ कैसे लिखते हैं? टीचर के बारे में क्या लिखें? मेरी प्रिय शिक्षक इस विषय पर 10 12 वाक्यों का निबंध लिखिए? अध्यापक पर 10 वाक्य क्या होगा? शिक्षक पर निबंध कैसे लिखें? शिक्षक हमारे लिए क्यों महत्वपूर्ण है? शिक्षक क्यों बनना चाहते हैं? एक शिक्षक की भूमिका क्या है? तो आइए शुरू करते हैं, मेरे शिक्षक पर 10 वाक्य का निबंध हिंदी में (10 Lines on My Teacher)

शिक्षक (कक्षाध्यापक) पर 10 लाइन निबंध (Set -1)

  1. शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो बच्चों को अच्छा नागरिक बनाता है।
  2. शिक्षण एक महान पेशा है और एक अच्छा शिक्षक, भगवान का एक उपहार जैसा होता है।
  3. मेरे स्कूल के सभी शिक्षक बहुत अच्छे हैं लेकिन मेरे कक्षाध्यापक के साथ साथ मेरे पसंदीदा शिक्षक अजित शंकर हैं।
  4. उनकी प्यारी शिक्षण शैली के कारण उनके विषयों के छात्र बहुत उज्ज्वल और बुद्धिमान हैं।
  5. भारतीय संस्कृति में शिक्षक अर्थात गुरु का पद भगवान् से भी ऊँचा बताया गया है।
  6. शिक्षक को सदैव निस्वार्थ सेवा का भाव रखना चाहिए।
  7. कभी-कभी वह हमें कहानियां सुनकर भी प्रेरित करते हैं।
  8. शिक्षक हमारे सारे प्रश्नों के उत्तर बड़े ही शांत स्वाभाव से देते हैं।
  9. भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  10. हमें अपने शिक्षकों का सदैव आदर करना चाहिए।

शिक्षक (अध्यापक) पर 10 पंक्तियों का निबंध (Set -2)

  1. मेरे अध्यापक का नाम अश्वनी श्रीवास्तव है।
  2. वह हमें गणित विषय पढ़ाते हैं।
  3. वह बच्चों में कभी भेदभाव नहीं करते हैं और सभी बच्चों से प्रेम करते है।
  4. उनका व्यवहार सभी बच्चों के साथ मित्रता पूर्वक रहता है।
  5. वह बच्चों की समस्याओं को सुनते हैं और उनका निदान करते हैं।
  6. हम सभी बच्चों को उनसे पढ़ना बहुत अच्छा लगता है।
  7. शिक्षक हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण मानें गये हैं।
  8. भारत में प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
  9. शिक्षक अर्थात गुरुजनों के लिए कबीर दास जी का एक दोहा बहुत प्रचलित है: “गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागू पाय।बलिहारी गुरु आपने , गोविन्द दियो बताय।।”
  10. इस दिन भारत सरकार द्वारा भी चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है।

यह भी पढ़ें: शिक्षक दिवस पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on Teacher’s Day in Hindi)

10 Lines on My father in Hindi
मेरे पिता पर 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on My Father in Hindi

मेरे पिता पर 10 पंक्तियाँ (Short Essay on My Father)

मेरे पिता के बारे में 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -1)

  1. मेरे पिता जी मेरे लिए एक आदर्श स्वरुप है।
  2. मेरे पिता प्रतिदिन सुबह 5 बजे उठ जाते है।
  3. मै अपने पिता जी का रोज सुबह सुबह पैर छूता हूँ।
  4. मेरे परिवार में मेरे पिता एक मुखिया की भूमिका निभाते है।
  5. मेरे पिता मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।
  6. मैं और मेरे पिता अक्सर साथ घूमने जाते हैं, वह मुझे और मेरे दोस्तों को पार्क में भी ले जाते हैं।
  7. मैं अपने पिताजी से बहुत प्यार करता हूँ।
  8. मेरे पिता मेरे और मेरे परिवार के हर जरूरत को पूरा करते हैं।
  9. मेरे पापा अधिक पढ़े लिखे नहीं है पर उन्हें हिसाब किताब में कोई नहीं हरा सकता है।
  10. मेरे पापा को यात्रा का बहुत शौक है इसलिए वह हर साल हम सब को साथ लेकर घुमने जाते है।

मेरे पिता पर 10 वाक्य निबंध (Set -2)

  1. मेरे पिताजी का नाम राजेश है वह एक गाड़ी चालक है।
  2. मेरे पिता जी को मैं अपना आदर्श मानता हूँ।
  3. मेरे पिता मुझे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों को प्रेम करते है।
  4. वह मेरे जीवन का अनमोल हिस्सा हैं और मैं उनसे बहुत प्यार करता हूँ।
  5. वह वास्तव में दयालु है और दान पुण्य में विश्वास करते है।
  6. मेरे पिताजी परिवार की खुशियों का पूरा ख्याल रखते है
  7. जीवन में किसी भी परेशानियों में वह अपने अनुभवों से मेरा मार्गदर्शन करते है।
  8. परिवार के लोगो की जरूरतों को पूरा करने के लिए वो कड़ी मेहनत करते है।
  9. मेरे पिता हमेशा मुझे ईमानदारी और सच्चाई की बात सिखाते है।
  10. मुझे मेरे पिता पर गर्व है।

10 Lines on My Mother in Hindi
मेरी माँ पर 10 वाक्य निबंध 2023: 10 Lines on My Mother in Hindi

मेरी माँ के बारे में 10 लाइन (Short Essay on My Mother)

मेरी माँ पर 10 पंक्तियाँ (Set -1)

  1. माँ हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  2. माँ वो है जिसने हमें जन्म दिया।
  3. माँ का आशीर्वाद दुनिया में भगवान के आशीर्वाद से भी बड़ा होता है।
  4. जब हमें कभी अचानक दर्द होता है तो हमारे मुँह से सबसे पहला शब्द “माँ” ही निकलता है।
  5. वह परिवार के सदस्यों खासकर बच्चों के लिए खुशी चाहती है।
  6. मेरी माँ का नाम रमा है और वह मुझसे बहुत प्यार करती है।
  7. मेरी माँ सुबह सबसे पहले उठ जाती है और घर के सभी काम करती है।
  8. मेरी माँ हमें विद्यालय में जाने के लिए तैयार करती है और अच्छा नाश्ता भी कराती है।
  9. हमारी माँ सुबह से शाम तक घर का सारा काम करती है और सबका ख्याल रखती है।
  10. मेरी माँ हम सभी बच्चों से बहुत प्यार करती हैं और मैं भी अपनी माँ से बहुत प्यार करता हूँ।

मेरी माँ पर 10 वाक्य (Set -2)

  1. मेंरी माँ दुनिया की सबसे प्यारी माँ है।
  2. मेरी माँ मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
  3. वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं।
  4. माँ प्यार, दया और बलिदान का प्रतीक है।
  5. वह घरेलू कामों में बहुत रुचि लेती है।
  6. वह मेरे लिए स्वादिष्ट खाना बनाती है।
  7. मैं घर के कामों में भी अपनी माँ की मदद करती हूं।
  8. घर में सभी लोग उनका बहुत सम्मान करते हैं।
  9. माँ अपने सुखों का त्याग करते हुए, दिन भर हमारी खुशियों का ख्याल रखती है।
  10. मेंरी माँ बहुत शिक्षित नहीं है, लेकिन वह पूरी दुनिया को समझती है।

10 Lines on Myself in Hindi
मेरा परिचय 10 लाइन निबंध 2023: 10 Lines on Myself in Hindi

मेरा परिचय पर 10 वाक्य हिंदी में (10 Lines on Myself Short Essay)

मेरा परिचय हिंदी में 10 लाइन (Set -1)

  1. मेरा नाम आकाश कुमार है।
  2. मैं लखनऊ, उत्तर प्रदेश का निवासी हूँ.
  3. मेरे पिता का नाम आजाद सिंह है और माता का नाम ज्योति सिंह है।
  4. मेरा जन्म वर्ष 2008 में हुआ था और अभी मै 15 साल का हूँ।
  5. मुझे पढ़ाई के साथ साथ शतरंज (Chess) खेलना बहुत पसंद है।
  6. मेरे परिवार में मेरे दादा जी, माता, पिता और एक छोटा भाई रहते हैं।
  7. मै आगे भविष्य में बिजनेस करना चाहता हूँ।
  8. मुझे नए लोगों से मिलना और नए दोस्त बनाना बेहद अच्छा लगता है।
  9. मै अपने दादा जी के साथ रोज सुबह टहलने जाता हूँ।
  10. मैं बहुत ईमानदार और आज्ञाकारी लड़का हूँ।

10 लाइन्स ऑन माई सेल्फ इन हिंदी (Set -2)

  1. मेरा नाम मयंक केशरी है।
  2. मेरी आयु 10 वर्ष है।
  3. मैं कक्षा तीन में बाल निकेतन स्कूल में पढ़ता हूँ।
  4. मैं वाराणसी, उत्तर प्रदेश में रहता हूँ।
  5. मेरे पिताजी का नाम कमलेश और माता का नाम शीला है।
  6. प्रतिवर्ष कक्षा में अव्वल आता हूं।
  7. मुझे साईकिल चलाना बहुत पसंद है।
  8. मैं बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहता हूँ।
  9. मैं अपने बड़ों का आदर और सम्मान करता हूँ।
  10. मुझे दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलना भी बहुत पसंद है।

मेरा परिचय पर 10 पंक्तियाँ (Set -3)

  1. मेरा नाम अद्विक सिंह है।
  2. मेरी उम्र 7 साल है.
  3. मैं लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता हूं।
  4. मैं वाराणसी में रहता हूँ।
  5. मेरे परिवार में 5 सदस्य हैं, मेरे दादाजी, दादी माँ, मेरे पिता, मेरी माँ और मैं।
  6. मेरा पसंदीदा शौक फुटबॉल खेलना है।
  7. मैं समय का बहुत पाबंद और अनुशासित हूं।
  8. मैं एक अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता हूं.
  9. मैं अपनी कक्षा में सदैव प्रथम रैंक प्राप्त करता हूँ।
  10. मेरे सबसे प्रिय मित्र का नाम सुजल है।