सदभावना दिवस पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on Sadbhavana Diwas in Hindi)
सदभावना दिवस पर 10 लाइन हिंदी में (Set -1)
- सद्भावना दिवस हर साल 20 अगस्त को मनाया जाता है।
- यह दिवस हमारे भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में मनाया जाता है।
- 20 अगस्त 1944 में राजीव गांधी की जन्म हुआ था।
- राजीव गांधी का जन्म मुंबई में हुआ था।
- सद्भावना दिवस मनाने की शुरुआत 1992 से हुई है।
- सद्भावना का मतलब होता है प्रेम शांति और समानता और यही सन्देश यह दिवस देता है।
- यह दिन देश के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन होता है।
- सद्भावना दिवस पर कई राष्ट्रीय कार्यक्रम किए जाते हैं।
- भारत में कंप्यूटर और तकनीकी का आगमन राजीव गांधी का ही योगदान है।
- यह दिवस मनाने का यह उद्देश्य है कि हमारे देश की अखंडता और एकता बनी रहे।
सदभावना दिवस पर 10 पंक्तियाँ हिंदी में (Set -2)
- भारत के दिवंगत भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में प्रत्येक वर्ष 20 अगस्त को सद्भावना दिवस मनाया जाता है।
- 20 अगस्त 1944 को भारत रत्न सम्मानित राजीव गांधी का जन्म हुआ था।
- 40 साल की उम्र में राजीव गांधी भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने।
- सद्भावना दिवस का उद्देश्य देश की अखंडता और एकता को बनाये रखना है।
- 1991 के आम चुनाव में प्रचार के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती बम विस्फोट में राजीव गाँधी की मौत हो गई।
- भारत में कम्प्यूटर क्रांति लाने में राजीव गाँधी का बड़ा योगदान है।
- प्रधानमंत्री के रूप में, उन्होंने भारतीय नौसेना भेजकर 1986 के सेशेल्स तख्तापलट को टाल दिया।
- राजीव गांधी दुनिया के सद्भावना राजदूत थे।
- इस दिन राजीव गांधी की तस्वीर और मूर्तियों पर माल्यार्पण किये जाते हैं।
- भारत में इस दिवस मुख्य रूप से वृक्षारोपण और सेवा कार्य किए जाते हैं।