![10 Lines on National Sports Day in Hindi](https://curiouskidskingdom.co.in/wp-content/uploads/2023/07/राष्ट्रीय-खेल-दिवस.png)
![10 Lines on National Sports Day in Hindi](https://curiouskidskingdom.co.in/wp-content/uploads/2023/07/राष्ट्रीय-खेल-दिवस.png)
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 वाक्य हिंदी में (Short Essay on National Sports Day 2023 in Hindi)
राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) पर 10 लाइन हिंदी में (Set-1)
- भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को मनाया जाता है ।
- भारत के “राष्ट्रीय खेल दिवस” को मेजर ध्यानचंद सिंह की जयंती पर मनाया जाता है।
- मेजर ध्यानचंद एक प्रसिद्ध भारतीय हॉकी खिलाड़ी थे।
- उन्होंने भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था और उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहते हैं।
- राष्ट्रीय खेल दिवस को प्रति वर्ष राष्ट्रीय भवन में मनाया जाता है ।
- राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन फुटबॉल, क्रिकेट, मैराथन आदि खेल और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
- पूरी दुनिया में अलग दिवस और अलग तिथि पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
- नेशनल स्पोर्ट्स अवार्ड के अंतर्गत अर्जुन अवार्ड, राजीव गाँधी खेल रत्न अवार्ड और द्रोणाचार्य अवार्ड, आदि से खिलाडियों को सम्मानित किया जाता है।
- इन सभी सम्मानों के साथ “देश का सर्वोच्च खेल सम्मान – ध्यानचंद अवार्ड” भी इसी दिन दिया जाता है।
- राष्ट्रीय खेल दिवस मनाने का एक उद्देश्य देश के युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना भी है जिससे वह अच्छा खेलकर देश का गौरव बढ़ाएं।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर 10 पंक्तियाँ: (10 Lines on National Sports Day) (Set-2)
- भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है।
- भारतीय खेल अवार्डों में सबसे प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है, जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए दिया जाता है।
- मेंजर ध्यानचंद सिंह को भारत सरकार ने 1956 में पद्म भूषण के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया।
- खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार आदि दिए जाते हैं।
- यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीताने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है।
- मेंजर ध्यानचंद सिंह का केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान दिया जाता है।
- मेजर ध्यान चन्द को हॉकी का जादूगर कहा जाता है।
- स्कूलों में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन करके यह दिवस मनाया जाता है।
- आजकल तो सरकार हर रूप से खिलाड़ियों की मदद भी कर रही है।
- खेल स्वस्थ और फिट रहने के महत्व को भी दर्शाता है इसलिए हम सबको राष्ट्रीय खेल दिवस खूब उत्साह के साथ मनाना चाहिए।