

दिवाली पर 10 वाक्य का निबंध: 10 Lines on Diwali (Short Essay)
दिवाली पर 10 लाइन निबंध (Set -1)
- दीपावली हिन्दुओं का त्यौहार है।
- दीपावली की रात हम देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
- दीपावली को “दिवाली” के नाम से भी जाना जाता है।
- त्यौहार के आने के कुछ दिन पहले से ही सभी लोग अपने घरों की साफ-सफाई तथा रंगाई पुताई करते हैं।
- दिवाली के दिन परिवार के सभी सदस्य साथ में पूजा अर्चना कर उत्सव मनाते हैं।
- दिवाली की रात में हम अपने घरों को फूल-माला, दीपक तथा झालरों से सजाते हैं।
- पौराणिक ग्रंथो के अनुसार भगवान् श्री राम जब लंका से विजय प्राप्त कर,अयोध्या वापिस लौटे थे, तब अयोध्या वासियों ने ख़ुशी में घी के दिए जलाकर हर्ष उल्लास मनाया था। तभी से हिन्दू है वर्ष दीपावली मनातें हैं।
- दीपावली पर लोग एक दूसरे को उपहार और मिठाइयाँ भेंट करते हैं।
- दीपावली के दिन बच्चे पठाखे भी फोड़ते हैं।
- दिवाली त्यौहार धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज त्यौहार का समूह माना जाता है।
दीपावली पर 10 लाइन (10 Lines on Diwali 2023)

दीपावली पर 10 पक्तियों का निबंध (Set -2)
- दिवाली हिन्दू धर्म में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है।
- भारत का यह सबसे अधिक लोकप्रिय त्यौहार है।
- इसे रौशनी का पर्व भी कहते हैं।
- दिवाली को हम दीपावली भी कहते है।
- दिवाली का त्यौहार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है।
- इस त्यौहार को मनाए जाने की मुख्य मान्यता यह है कि इसी दिन भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण 14 वर्ष के वनवास पूरा करके लौटे थे।
- इस दिन देवी लक्ष्मी माता और गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
- दीपावली पर सभी बच्चे बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं।
- दीपावली के दिन सभी घरों में अच्छे-अच्छे पकवान बनाए जाते हैं।
- दीपावली के दिन हर घर सजाया जाता है। कुछ लोग रंगोली बनाते हैं, जबकि दूसरे रंग – बिरंगी लाइट लगाते हैं।
दीपावली पर 10 लाइन (10 Lines on Diwali 2023)

Wow